फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में सूरत से लौटे दो व्यक्तियों समेत पांच नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 162 हुई

Sun, 03 May 2020 02:33 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, भुवनेश्वर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

ओडिशा में कोरोना वायरस से पांच और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से दो सूरत से लौटे हैं। इसके बाद राज्य में जानलेवा कोविड-19 के मामलों की संख्या 162 हो गई है।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि अब तक ग्रीन जोन में रहे गंजाम जिले में कोरोना वायरस के मामले पहली बार सामने आए हैं। हाल में गुजरात के सूरत से लौटे दो व्यक्ति बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि तीसरी मरीज एक महिला हैं और झारसुगुडा जिले में रहती है, चौथा मरीज बालासोर और पांचवां क्योंझर का है।

मुख्यमंत्री के गृह जिले गंजाम में दो मामले सामने आए हैं। इसके बाद बीमारी की चपेट में आए जिलों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। ओडिशा में कुल 16 जिले हैं। सूत्रों ने बताया कि सूरत से लौटने वाले व्यक्तियों की उम्र 17 और 22 साल है और उनमें कोई लक्षण नहीं थे। उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 2,065 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में अब तक 38,658 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में 162 मरीजों में से 56 ठीक हो गए हैं जबकि 105 का अब भी इलाज चल रहा है। वहीं बीमारी से छह अप्रैल को भुवनेश्वर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें