फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने बहरीन और श्रीलंका भेजी कोविशील्ड वैक्सीन, मुंबई से रवाना हुईं 61200 डोज

Thu, 28 Jan 2021 10:18 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई से रवाना होती कोविशील्ड की खेप - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। वहीं अब हम दूसरे देशों की मदद के लिए वहां भी वैक्सीन मुहैया कराने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में विश्वसनीय साथी के रूप में भारत ने गुरुवार को बहरीन और श्रीलंका में कोविशील्ड वैक्सीन की खेप भेजी है। इससे पहले बांग्लादेश, नेपाल और मालदीव में भी वैक्सीन भेजी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


वैक्सीन मैत्री अभियान के तहत भारत ने श्रीलंका को 50,400 डोज का कंसाइनमेंट (खेप) उपलब्ध करवाया है। वहीं बहरीन को 10,800 डोज दिए गए हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविशील्ड को मुंबई से एक कार्गो विमान में लोड किया गया और निर्धारित समय के अनुसार ये मनामा के लिए रवाना हो गया।

कोलंबो जाने वाली खेप में 15 मिनट की देरी हुई और इसे सुबह के 9 बजे रवाना किया गया। इससे पहले बहरीन ने अपने यहां कोविड-19 की जटिलताओं का सामना करने वाले लोगो को कोरोना का टीका लगाने के लिए कोविशील्ड को मंजूरी दी थी। इसी बीच भारत ने पड़ोसी देश भूटान, मालदीव, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को पड़ोसी पहले की नीति के तहत कोविड-19 वैक्सीन की सप्लाई की है।
विज्ञापन


भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कई देशों में वैक्सीन रोलआउट की घोषणा की थी। भारत कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में न केवल अपने पड़ोसियों की मदद कर रहा बल्कि विश्व स्तर पर सहयोग करने को अपना कर्तव्य भी समझता है। नई दिल्ली ने कोविड के खिलाफ सहयोग देने के लिए हाथ बढ़ाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें