फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी सहित कई गणमान्यों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कल हर्षवर्धन लगवाएंगे टीका

Mon, 01 Mar 2021 06:24 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। 60 साल से ज्यादा उम्र और गंभीर बिमारियों से ग्रसित लोगों को इस चरण में टीका लगाया जाएगा। साथ ही निजी अस्पतालों में भी लोग टीका लगवा पाएंगे। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कोवैक्सीन का पहला डोज लिया। उन्होंने योग्य लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए साथ आने की अपील की। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भी कोरोना का टीका लगवा लिया है। वहीं कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि युवाओं को वैक्सीन दी जानी चाहिए। यहां पढ़ें इससे संबंधित सभी अपडेट्स-
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू- डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:23 PM, 01-Mar-2021

विदेश मंत्री जयशंकर ने भी लगवाया टीका

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक ली। उन्होंने टीका लगवाने के बाद एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई। जो लोग जानना चाहते हैं उन्हें बता दूं कि यह कोवैक्सीन थी। सुरक्षित महसूस किया, सावधानी के साथ यात्रा करूंगा।


 

04:08 PM, 01-Mar-2021

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लगवाई वैक्सीन, की ये अपील

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई। उन्होंने राज्य की जनता से टीकाकरण करवाने की अपील की।
 

 

03:48 PM, 01-Mar-2021

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लगवाई वैक्सीन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई।
 
 

विज्ञापन
03:42 PM, 01-Mar-2021

शरद पवार ने ली वैक्सीन को पहली खुराक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी/राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मुंबई के जेजे अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली।
 

 

03:08 PM, 01-Mar-2021

उपराष्ट्रपति ने लगवाई वैक्सीन

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली।
 
 

विज्ञापन
02:55 PM, 01-Mar-2021

नर्सों को सहज करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने किया मजाक: एमस निदेशक

दिल्ली एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा, 'प्रधानमंत्री नर्सिंग अधिकारियों को सहज करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने मजाक किया, स्थानीय भाषा में उनसे बात की और पूछा की वे कहां से हैं। इससे हकीकत में मदद मिली क्योंकि नर्सों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वे किसे टीका लगाने वाली हैं। यह (प्रधानमंत्री द्वारा टीका लगाना) एक बड़ा गेम-चेंजर होगा। मुझे यकीन है कि बड़ी संख्या में लोग आएंगे और टीका लगवाएंगे। हमने सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों में लोगों को समायोजित करने के लिए कई केंद्र खोले हैं। एम्स में पांच केंद्र खोले गए हैं।'
 
 

02:50 PM, 01-Mar-2021

नेपाल के सेनाध्यक्ष लगवाई वैक्सीन

नेपाल के सेनाध्यक्ष पूर्ण चंद्र थापा ने सोमवार को मेड इन इंडिया वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। यह जानकारी नेपाली सेना ने दी है।
 
 

02:02 PM, 01-Mar-2021

कल टीका लगवा सकते हैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'मैं आज ही बुकिंग करूंगा और कल टीका लगवाने की योजना बना रहा हूं।'
 
 

01:35 PM, 01-Mar-2021

पैसे देकर टीका लगवाएंगे भाजपा के प्रतिनिधि

भाजपा के सभी मंत्री, सांसद, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि पैसे देकर कोरोना का टीका लगवाएंगे। सभी एक हफ्ते के अंदर अपने-अपने क्षेत्रों में टीका लगवाएंगे ताकि लोगों का इन टीकों के प्रति भरोसा बढ़े और वे जल्द से जल्द कवचधारण कर कोरोना मुक्त भारत में योगदान दें।

01:30 PM, 01-Mar-2021

नीतीश ने लगवाया कोरोना का टीका

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। मुख्यमंत्री ने आईजीआईएमएस में वैक्सीन लगवाई है। वे आधे घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ दो मंत्रियों ने भी वैक्सीन लगवाई है।
 


 

01:20 PM, 01-Mar-2021

हम सब मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ेंगे

'कोवैक्सीन' के निर्माता भारत बायोटेक ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए उल्लेखनीय प्रतिबद्धता से प्रेरित हैं। हम सब मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ेंगे और विजयी बनेंगे।' 
 
 

12:58 PM, 01-Mar-2021

युवाओं को लगाएं कोरोना वैक्सीन: मल्लिकार्जुन खड़गे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से जब पूछा गया कि क्या वे कोरोना की वैक्सीन लगवाएंगे तो उन्होंने कहा, 'मेरी उम्र 70 साल से ऊपर है। आपको इसे (कोविड-19 वैक्सीन) उन युवाओं को देनी चाहिए, जिनके पास मेरे उलट जीवन के ज्यादा साल हैं। मेरे पास जीने के लिए केवल 10-15 साल और हैं।'

12:50 PM, 01-Mar-2021

दिल्ली में 300 केंद्रों पर लग रहा है कोरोना का टीका

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, 'हमने वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर रोगों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए मुफ्त (सरकारी) और पैसों में (प्राइवेट) टीकाकरण शुरू किया है। लगभग 300 केंद्रों के साथ 192 अस्पताल यानी 56 सरकारी (केंद्र+दिल्ली) और 136 निजी हैं। कोविन सॉफ्टवेयर पर पंजीकरण किया जा रहा है।'
 
 

12:45 PM, 01-Mar-2021

नवीन पटनायक ने लगाई कोरोना वैक्सीन

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली।
 
 

11:58 AM, 01-Mar-2021

बिहार के निजी अस्पतालों में भी मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन

बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि एक मार्च यानी आज से निजी अस्पतालों में लगाई जाने वाली कोविड-19 वैक्सीन का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बता दें कि नीतीश ने अपने जन्मदिन पर चुनाव में लोगों से किए वादे को पूरा किया है। वहीं आज मुख्यमंत्री नीतीश कोरोना का टीका लगवा सकते हैं।

10:30 AM, 01-Mar-2021

भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने किया निरीक्षण

मध्यप्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को और गंभीर बिमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
 
 

10:27 AM, 01-Mar-2021

टीका लगवाने बीकेसी जंबो अस्पताल पहुंचे लोग

महाराष्ट्र में कोविड-19 का टीका लगाने के लिए लोग मुंबई के बीकेसी जंबो अस्पताल पहुंचे हैं। आज से पूरे देश में टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को और गंभीर बिमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
 

10:24 AM, 01-Mar-2021

पीएम मोदी ने लगवाया कोरोना का टीका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन लगवाई। उन्होंने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगवाई है। उन्होंने योग्य लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए साथ आने की अपील की है।

10:13 AM, 01-Mar-2021

उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी सहित कई गणमान्यों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कल हर्षवर्धन लगवाएंगे टीका

टीकाकरण के दूसरे चरण की हुई शुरुआत
देश में आज से कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। आज से 60 साल से अधिक उम्र वाले और गंभीर बिमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। लगभग 10 हजार सरकारी केंद्रों पर कोविड वैक्सीन मुफ्त में मिलेगी। वहीं 250 निजी केंद्रों पर वैक्सीन 250 रुपये प्रति डोज के हिसाब से मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें