महाराष्ट्र और पंजाब देश के ऐसे दो राज्य हैं, जहां पिछले दो हफ्ते से कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से जारी किए जा रहे आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कैबिनेट सचिव की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में बताया गया कि ये दोनों राज्य उन पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शामिल हैं, जहां दैनिक मामले अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और गुजरात भी शामिल है।
यहां नहीं कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत
चिंता के बीच राहत भरी खबर यह है कि देश के 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण की वजह से एक भी मौत नहीं हुई है। इन राज्यों में ओडिशा, असम, पुडुचेरी, लद्दाख, दमन-दीव, दादर नागरहवेली, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्ष्द्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।