फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ा कोरोना का कहर: 24 घंटे में मिले 48,786 नए मरीज, 1005 की गई जान

Thu, 01 Jul 2021 11:16 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 1005 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या कुल बढ़कर 3,99,459 हो गई। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर एक बार फिर रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। पिछले तीन दिन से लगातार कोरोना वायरस के नए मामले और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,786 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,11,634 हो गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.97 फीसदी हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 1005 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या कुल बढ़कर 3,99,459 हो गई। बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी कि बुधवार को देश में कोरोना 45,951 नए मामले सामने आए और 817 मरीजों की मौत हुई। 

ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.97 फीसदी हुई
मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,23,257 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.72 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.97 फीसदी हो गई है। अभी तक कुल 41,20,21,494 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,21,450 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.54 प्रतिशत है। यह पिछले 24 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम ही है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.64 फीसदी गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 49वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,94,88,918 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।

ऐसे बढ़ा कोरोना मरीजों का ग्राफ
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर  को 50 लाख, 28 सितंबर  को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
विज्ञापन


बता दें कि मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 33,57,16,019 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें