फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कोरोना: 24 घंटे में फिर 4 हजार पार मौतें, संक्रमण के नए मामले भी 2.5 लाख से ज्यादा

Sat, 22 May 2021 09:51 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में जहां एक ओर नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन वहीं दूसरी ओर कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े से दहशत का माहौल बना हुआ है। देश में बीते 24 घंटे में 2.57 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4194 की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 25 april 2021 2381 new covid positive cases in jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। देश में जहां एक ओर नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन वहीं दूसरी ओर कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े से दहशत का माहौल बना हुआ है। देश में बीते 24 घंटे में 2.57 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4194 की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटों में 2,57,299  नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,62,89,290 पहुंच गई है।

 
नहीं थम रहा मौत का तांडव
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 4,194 कोरोना मरीजों की जान चली गई। इसके साथ ही कोविड संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,95,525 पहुंच गई है। बता दें कि पिछले करीब 10 दिन से हर रोज मरने वालों की संख्या 4 हजार से ऊपर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के सक्रिय मामलों में आई गिरावट

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राहत की बात ये है कि देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में 3,57,630 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 2,30,70,365 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों संख्या अधिक है, जिससे सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। फिलहाल, देश में 29,23,400 सक्रिय मामले हैं।
 

अब तक इतने नमूनों की हुई जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक कुल 32,64,84,155 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 20,66,285 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें