फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर: रिकॉर्ड वृद्धि के बाद सरकार ने लिया फैसला, अब छुट्टी के दिन भी लगेगा कोविड का टीका

Thu, 01 Apr 2021 02:14 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बीते 24 घंटों में 72,330 नए केस और 459 की मौत
  • 172 दिनों बाद 72,330 कोरोना के नए मरीज मिले
  • 116 दिनों के बाद कोविड से मौतें की संख्या 459 पहुंची
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने एक बार फिर अपनी गिरफ्त में लिया है। दिन-ब-दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। कोरोना के दैनिक मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तमाम पाबंदियों के बावजूद कोरोना का प्रकोप चरम पर है। इस बीच, बीते 24 घंटे में गुरुवार को सर्वाधिक 72 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए और 459 लोगों की कोविड से जान चली गई। बुधवार की तुलना में करीब 19 हजार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि अब से छुट्टी वाले दिन भी सभी केंद्रों पर कोविड का टीका लगाया जाएगा।
 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 72,330 नए मामले आए हैं और 459 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,22,21,665 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,62,927 हो गई।

विज्ञापन

कोरोना से 116 दिन बाद गई इतने लोगों की जान 
नए मरीजों का आंकड़ा पिछले 172 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 10 अक्तूबर को 74,418 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी बीते 116 दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 5 दिसंबर को 482 लोगों ने जान गंवाई थी। बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी कि बुधवार को 53,480 कोरोना के नए मरीज मिले थे और 354 की संक्रमण से जान चली गई थी। 
 
विज्ञापन

5.84 लाख के पार पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 40,382 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,14,74,683 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधी रह गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मामले बढ़कर 5,84,055 पहुंच गए हैं।

टीकाकरण : आज से तीसरा चरण शुरू
बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। आज से देश में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो गया है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। देश में अब तक 6,51,17,896 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें