फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में कोरोना का कहर: बंगलुरु समेत सात जिलों में आज से 'कोरोना कर्फ्यू', जानें क्या-क्या बंद रहेगा?

Sat, 10 Apr 2021 03:05 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
विज्ञापन
night curfew - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार बेहद खतरनाक हो गई है। महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत कई राज्यों के हालत भयावह हो गए हैं।कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर कर्नाटक ने शनिवार रात से बंगलुरु समेत सात जिलों में नाईट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है। राज्य में हालत बिगड़ते देख राज्य सरकार ने बंगलुरु समेत सात जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रहनुसार कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू को 'कोरोन कर्फ्यू' कहा जा रहा है। प्रधानमंत्री मदी ने कोरोना वायरस की स्थिति पर राज्य के मुख्यमंत्रियों और प्रमुखों के साथ हुई बैठक में कहा था कि नाइट कर्फ्यू की जगह 'कोरोना कर्फ्यू' शब्द का इस्तेमाल किया जाए। इस दौरान, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी के बाहर आने जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

इन जिलों में रहेगा 'कोरोना कर्फ्यू'
कर्नाटक में बंगलुरु, मंगलुरु, गुलबर्गा, मैसू, बिदर, तुमकुरु, उदूपी और मनिपाल में 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान मूलभूत सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन


कर्नाटक: एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए रिपोर्ट चाहिए
मैसूर जिला प्रशासन ने एक परामर्श जारी किया है। इसके तहत बंगलुरु से मैसूर आने वाले यात्रियों को कोरोना वायरस से संक्रमित न होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है, जो 72 घंटे से अधिक पुरानी न हो।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक की थी। इसमें उन्होंने देश में संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत से अभी इनकार किया है। उन्होंने नाइट कर्फ्यू को पर्याप्त बताया है। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने टेस्ट, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट का मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज वैक्सीन से ज्यादा हमें टेस्टिंग पर बल देने की जरूरत है। टेस्टिंग और ट्रेकिंग की बहुत बड़ी भूमिका है। टेस्टिंग को हमें हल्के में नहीं लेना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें