2,65,187 नए मरीज एक दिन में
- देश में 380 मरीजों की मौत
- दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में पीक अगले हफ्ते तक संभव
ओमिक्रॉन के अब 5,488 मामले
अब तक 5,488 मरीजों में नए स्वरूप की पुष्टि हो चुकी है। पिछले एक दिन में ही 620 केस मिले।
दैनिक संक्रमण दर 13.11%
- सक्रिय मरीजों की दर 3.08% और दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 13.11% तक पहुंच गई है। वहीं, ठीक होने की दर 95.59 फीसदी हो गई है।
- यूपी में 24 घंटे में 14,765 मरीज मिले। सर्वाधिक 2213 केस लखनऊ में हैं। गौतमबुद्ध नगर में 1626, गाजियाबाद में 1678 मरीज मिले।
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक : पीएम मोदी बोले- कई गुना तेजी से संक्रमित कर रहा ओमिक्रॉन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओमिक्रॉन वायरस कोरोना के पहले के स्वरूपों की तुलना में कई गुना तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत में कहा, हमें सावधान रहना है, लेकिन घबराहट की स्थिति न आए। हमें देखना होगा कि त्योहारों के इस मौसम में लोगों की और प्रशासन की सतर्कता कहीं से भी कम न पड़े।
- पीएम ने कहा, 100 साल की सबसे बड़ी महामारी से भारत की लड़ाई अब तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। परिश्रम एकमात्र पथ है और विजय एकमात्र विकल्प। हम 130 करोड़ भारत के लोग, अपने प्रयासों से कोरोना से जीतकर अवश्य निकलेंगे।