फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं की हो कोरोना जांच, स्वास्थ्य मंत्रालय की राज्यों को सलाह

Sun, 09 Aug 2020 10:34 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से किराना दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और दूसरे व्यापारियों की कोरोना जांच करवाने को कहा है, ताकि संक्रमण पर रोक लगाई जा सके। मंत्रालय का कहना है कि ये लोग कोरोना के वाहक हो सकते हैं। अगर इन लोगों की जांच कराई जाए तो संक्रमण के आंकड़ों को रोकने के साथ मौत की दर को भी कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सचिव राजेश भूषण ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों को पत्र लिखकर यह बात कही है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन की व्यवस्था रखी जाए जिससे कोरोना के गंभीर रोगी को ऑक्सीजन की कमी महसूस न हो। एंबुलेंस न मिलने के मामले की निगरानी की जाए और उसे शून्य पर लाया जाए। कोरोना से होने वाली मौतों का ऑडिट हर सप्ताह किया जाए।


यह भी पढ़ें: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 64,399 नए मामले, लेकिन बढ़ रहा रिकवरी रेट
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन से जनजीवन ठप 
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल में सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन होने से जनजीवन ठप हो गया है। शनिवार को पूर्ण लॉकडाउन के कारण सभी सार्वजनिक वाहनों, कार्यालयों और जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी वाणिज्यिक गतिविधियों पर रोक रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें