पिछले छह महीने में कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में 5,127,251 लोग प्रभावित हैं और 3,30,944 लोगों की मौत हो गई है। शुरुआत में कोरोना के बुखार और खांसी जैसे तीन ही लक्षण बताए गए और उसके बाद अप्रैल में छह और नए लक्षण सामने आए। कोरोना के कुछ लक्षण ऐसे हैं जो असामान्य हैं और इनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है।
इन लक्षणों में त्वचा पर चकत्ते, दस्त, गुर्दे में दिक्कत और रक्त में थक्के बनने जैसे लक्षण शामिल हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर क्रिस्टिन एंगलंड के मुताबिक जब कोई वायरस शरीर में प्रवेश करता है तो वह शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है, लेकिन इन्फ्लूएंजा और सांस संबंधि वायरस के संक्रमण के मामले में आमतौर पर ऐसा नहीं होता है।