फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायस: पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को लिखा खत, कहा- भारत किसी भी मदद के लिए तैयार

Sun, 09 Feb 2020 04:56 PM IST
आसिम खान एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायस को लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पत्र लिखा है। पीएम मोदी ने कोरोनावायरस के प्रकोप को लेकर चीन के लोगों के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि भारत चीन के लोगों के साथ है। पीएम मोदी ने चीन में कोरोनावायरस से निपटने में भारत की तरफ से मदद की भी पेशकश की है।

विज्ञापन


चीनी राष्ट्रपति को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस के कारण चीन में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने चीन के हुबेई प्रांत से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए चीन सरकार द्वारा प्रदान की गई सुविधा के लिए सराहना की।
 

अब तक 813 लोगों की मौत
चीन के स्वास्थ्य आयोग का कहना है कि नए कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 813 हो गई है, जो लगभग 17 साल पहले सार्स वायरस के कारण हुई मौतों से अधिक है। सार्स वायरस 2003 में फैला था और दो दर्जन से अधिक देशों में इसके मरीज पाए गए थे, सार्स के कारण 774 लोगों की जान गई थी। 
विज्ञापन


37000 से ज्यादा संक्रमित
चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दिए गए ताजा आकंड़े के मुताबिक, 2,649 संदिग्ध लोगो को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस जानलेवा वायरस के कारण अब तक 811 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 37000 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें