प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और नेपाल की पीएम से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरे मित्र प्रधानमंत्री शिंजो आबे से कोविड-19 महामारी के बारे में सार्थक चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत-जापान का विशेष सामरिक एवं वैश्विक गठजोड़ कोविड-19 के बाद विश्व में हमारे लोगों, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और दुनिया को नई प्रौद्योगिकी और समाधान विकसित करने में मदद पहुंचा सकता है।’’ जापान के प्रधानमंत्री आबे ने हाल ही में वायरस को फैलने से रोकने के लिये टोक्यो और छह अन्य क्षेत्रों में आपात स्थित की घोषणा की थी।
नेपाल के प्रधानमंत्री से भी की बातचीत
शिंजो आबे के अलावा पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा से भी फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, आज नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से बात की। हमने कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा, मैं इस चुनौती से निपटने में नेपाल के लोगों की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं। हम कोविड-19 के खिलाफ हमारी साझी लड़ाई में नेपाल के साथ एकजुट खड़े हैं।