फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना, कहा- वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ पीएम भी गायब, बस रह गया सेंट्रल विस्टा

Thu, 13 May 2021 03:32 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ पीएम भी गायब हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे समय में जब देश कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है, वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ पीएम खुद भी गायब हैं।

विज्ञापन


कांग्रेसी नेता राहुल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री भी गायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर जीएसटी और यहां-वहां प्रधानमंत्री की फोटो।’’
  इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि बार-बार दुखद समाचार आते जा रहे हैं। बुनियादी समस्याएं अभी तक सुलझाई नहीं गईं हैं। इस महामारी में केंद्र सरकार की क्रूरता को हमारे देशवासी कब तक झेलेंगे? जिनकी जवाबदेही है, वे कहीं छुपे बैठे हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के प्रबंधन को लेकर राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमले बोल रहे हैं और देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑक्सीजन, दवाओं और टीकों की हो रही कमी के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि देश में गुरुवार को 3.62 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,37,03,665 हो गए हैं, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 4,120 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,58,317 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें