फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमन में दी कोरोना ने दस्तक, दो संक्रमितों के मिलने के बाद बना कंटेनमेंट जोन

Tue, 09 Jun 2020 05:55 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी दुनियाभर में तेजी से फैल रही है, भारत में भी इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां लगभग हर क्षेत्र इस जानलेवा वायरस से प्रभावित हुआ है। अभी तक सुरक्षित बचा रहा दादरा नागर हवेली का दमन जिला भी इसकी चपेट में आ गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को दमन जिले में कोरोना के दो संक्रमित पाए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश का यह जिला अभी तक ग्रीन जोन में था लेकिन अब यहां पर संक्रमण के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है।

दमन जिले के जिलाधिकारी राकेश मिन्हास ने कहा कि दो मरीजों, एक 41 वर्षीय व्यक्ति और एक चार साल की लड़की को दमन के मारवाड़ इलाके के एक अस्पताल में भेजा गया है।  दोनों हाल ही में मुंबई से यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा, 'हमने लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खारीवाड़ क्षेत्र को एक कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है। हमने क्षेत्र में कीटाणुशोधन और कांटेक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने हाल ही में कहा था कि दमन और दीव लॉकडाउन आदेशों के कड़ाई से कार्यान्वयन के कारण अब तक कोरोनो वायरस-मुक्त हैं।

गौरतलब है कि दादरा नागर हवेली में पहले से ही 22 मामले हैं, लेकिन दमन और दीव में अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया था।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें