भारत में शुक्रवार को कोरोना के 243 नए मामले आए हैं। देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ हो गई है। इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,609 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,78,158 हो गई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस तरह देश में अब तक कोरोना से 5,30,699 लोगों की मौत हुई है।
मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 0.11 फीसदी है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.16 फीसदी बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 2,13,080 नमूनों की कोरोना जांच की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.01 फीसदी है। संक्रमितों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 फीसदी हो गई है।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 57 की वृद्धि हुई है। कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,43,850 हो गई है। मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना रोधी टीके की अब तक 220.09 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
भारत में कोरोना की रफ्तार
- सात अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख हुई
- 23 अगस्त 2020 को 30 लाख लोग कोरोना की चपेट में आए
- पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हुए
- संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख के पार हो गए
- 28 सितंबर 2020 को 60 लाख लोग कोरोना की चपेट आए
- 11 अक्तूबर 2020 को 70 लाख लोगों की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई
- कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 29 अक्तूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गया
- 19 दिसंबर 2020 को कोरोना के मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे
- चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ पहुंच गई
- 23 जून 2021 को यह आंकड़ा तीन करोड़ के पार पहुंच गया
- 25 जनवरी 2022 को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए