फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : ओडिशा के जाजपुर जिले में सरकारी स्कूल की नौ छात्रा कोविड-19 से हुई संक्रमित, किया गया क्वारंटीन

Wed, 08 Dec 2021 05:25 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा)

सार

ओडिशा के जाजपुर जिले के एक सरकारी स्कूल की नौ छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। स्कूल के अधिकारियों ने कहा इसके बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। जिला कलेक्टर चक्रवर्ती राठौर ने कहा कि एहतियात के तौर पर संस्थान के सभी छात्रों और कर्मचारियों का कोविड परीक्षण किया गया है।
 
विज्ञापन
school- सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के जाजपुर जिले के एक सरकारी आवासीय स्कूल की नौ लड़कियों में मंगलवार को कोविड संक्रमण पाया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दशरथपुर प्रखंड के कस्तूरबा गर्ल्स हाई स्कूल की कुछ छात्राओं में संक्रमण के लक्षण पाए गए, जिसके बाद उनके स्वाब के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


स्कूल के अधिकारियों ने कहा, नौ छात्राओं की कोरोना जांच पॉजीटिव आई थी। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। जिला कलेक्टर चक्रवर्ती राठौर ने कहा कि एहतियात के तौर पर संस्थान के सभी छात्रों और कर्मचारियों का कोविड परीक्षण किया गया है।

आवासीय विद्यालय के छात्रावास में कम से कम 182 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। अधिकारियों ने कहा कि पूरे स्कूल परिसर को साफ कर दिया गया है और कक्षा शिक्षण को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें