फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: एक दिन में सामने आए सर्वाधिक 11,458 मामले, तीन लाख के पार पहुंची संख्या

Sat, 13 Jun 2020 11:39 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एक दिन में सामने आए कोरोना के सर्वाधिक 11,458 मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 11,458 मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामले तीन लाख को पार कर गए। वहीं संक्रमण से 386 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 8,884 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित आंकड़ों की वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,08,993 हो जाने के साथ ही भारत संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश हो गया है। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि देश में संक्रमितों की संख्या 1,45,779 है, वहीं 1,54,329 लोग उपचार के बाद संक्रमणमुक्त हो गए हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया है।


यह भी पढ़ें- पोलियो के टीके से जगी उम्मीद, कोरोना वायरस से कर सकता है लोगों की रक्षा: शोध
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'इस प्रकार से देश में अब तक 49.9 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।' संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से हुई 386 मौत के मामलों में से दिल्ली में 129, महाराष्ट्र में 127, गुजरात में 30, उत्तर प्रदेश में 20, तमिलनाडु में 18, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और मध्यप्रदेश में नौ-नौ, कर्नाटक और राजस्थान में सात-सात, हरियाणा और उत्तराखंड में छह-छह, पंजाब में चार, असम में दो, केरल, जम्मू कश्मीर तथा ओडिशा में एक-एक लोगों की मौत हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें