फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में वधावन परिवार को महाबलेश्वर भेजने पर घिरी महाराष्ट्र सरकार, मामला दर्ज

Fri, 10 Apr 2020 10:23 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रमुख सचिव अमिताभ गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में जारी लॉकडाउन के बीच यस बैंक मामले से जुड़े डीएचएफएल के प्रमोटर्स कपिल वधावन और उनका परिवार महाबलेश्वर पहुंच गया। इस मामले को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गंभीरता से लिया और गृह मंत्री अनिल देशमुख को निजी तौर पर इसे देखने के लिए कहा। जिसके बाद गृह विभाग में तैनात प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता को आवश्यक छुट्टी पर भेज दिया गया है। अब कपिल वधावन सहित पूरे परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गृह मंत्री देशमुख ने ट्वीट कर कहा, 'माननीय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता को उनके खिलाफ जारी जांच के पूरा होने तक तत्काल प्रभाव से अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया है। कानून सभी के लिए समान है।' इससे पहले उन्होंने कहा था कि वधावन परिवार के 23 सदस्य महाबलेश्वर कैसे पहुंचे इसकी जांच होगी। जिसके बाद राज्य सरकार ने यह कार्रवाई की है।



दरअसल, गृह विभाग में तैनात प्रमुख सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता ने वधावन परिवार के 23 लोगों को कथित तौर पर महाबलेश्वर की यात्रा करने की इजाजत दी थी। दोनों पिता-पुत्र कपिल और धीरज वधावन परिवार के सदस्यों और सहयोगियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


एक आधिकारिक लेटरहेड पर जारी पत्र में गुप्ता ने लिखा था कि 'निम्नलिखित (व्यक्ति) को मैं अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि वे मेरे पारिवारिक मित्र हैं और परिवार में आई आपात स्थिति की वजह से वह खंडाला से महाबलेश्वर तक की यात्रा कर रहे हैं।' 

पत्र में पांच वाहनों का विवरण दिया गया था जिसमें ये 23 व्यक्ति यात्रा कर रहे थे। इसमें वधावन परिवार के वाहन भी शामिल थे। हालांकि उनके इस कदम से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नाराज हो गए क्योंकि इस समय सरकार सभी लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दे रही है।
 
 

विज्ञापन

क्वारंटाइन में वधावन परिवार
केंद्रीय एजेंसियों सीबीआई और ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस से वधावन परिवार को लेकर संपर्क किया। वधावन परिवार के सदस्यों को महाबलेश्वर की स्थानीय पुलिस ने शहर आने के बाद गुरुवार को शैक्षणिक क्वारंटाइन (एकांतवास) में रखा है। उन्होंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है।

पूरे परिवार पर मामला दर्ज
लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने पर महाबलेश्वर पुलिस स्टेशन में डीएचएफएल समूह के कपिल वधावन और 22 अन्य (उनके परिवार के सदस्यों और नौकरों) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

देवेंद्र फडणवीस ने सरकार पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'क्या महाराष्ट्र में अमीरों और धनवानों के लिए कोई लॉकडाउन नहीं है? कोई भी पुलिस की आधिकारिक अनुमति से महाबलेश्वर में छुट्टियां बिता सकता है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें