फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus lockdown: तीन करोड़ बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवाओं को तीन माह का पेंशन एडवांस

Sat, 28 Mar 2020 07:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की चुनौतियों से निपटने के लिए करीब तीन करोड़ विधवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को अप्रैल के पहले हफ्ते में तीन माह का पेंशन एडवांस देने का फैसला किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत इन्हें अग्रिम पेंशन सीधे उनके खाते में दिए जाएंगे।

विज्ञापन


60-79 साल वाले बुजुर्गों को अभी 200 रुपये प्रति माह, जबकि 80 साल या उससे ऊपर उम्र वाले बुजुर्गों को हर माह 500 रुपये मिलते हैं। वहीं, 40 से 79 साल की उम्र की विधवाओं को 300 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं, जबकि 80 साल से ऊपर की विधवाओं को हर माह 500 रुपये मिलते हैं। 79 साल की उम्र तक वाले दिव्यांगों को हर माह 300 रुपये, जबकि 80 साल से ज्यादा की उम्र वाले दिव्यांगों को हर माह 500 रुपये दिए जाते हैं।

10 अप्रैल तक मनरेगा कामगारों की मजदूरी दे दी जाएगी

केंद्र सरकार ने 10 अप्रैल तक मनरेगा कामगारों की लंबित पूरी मजदूरी देने का फैसला किया है। यह मजदूरी 11,499 करोड़ रुपये है। वहीं, 2019 में आठ राज्यों में बाढ़, भूस्खलन, चक्रवात, सूखा से निपटने के लिए 5,751 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें