सियोल में स्कूली बच्चे की जांच करती शिक्षिका।
- फोटो : PTI
नोवेल कोरोनावारय टेस्ट
- फोटो : PIB
- चीन ने कोरोनावायरस को रोकने के प्रयासों को बल प्रदान देने के लिए 27.3 अरब युआन (करीब 3.94 अरब डॉलर) की राशि आवंटित की है।
- चीन सरकार ने वायरस संक्रमित रोगियों के साथ संपर्क में रहते हुए काम कर रहे
- चिकित्सा कर्मियों के लिए 300 युआन (करीब 42 डॉलर) की विशेष दैनिक सब्सिडी की घोषणा भी की है।
- चीन के दूसरे सबसे धनवान शख्स अलीबाबा संस्थापक जैक मा ने अपने जैक मा फाउंडेशन के माध्यम से कोरोनावायरस का टीका विकसित करने के लिए 1.4 करोड़ डॉलर की मदद का एलान किया है।
- बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने चीन और अफ्रीका में एक करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा की है।
जहाजरानी मंत्रालय ने नाविकों, ,जहाजों और यात्रियों के जांच का निर्देश दिया
जहाजरानी मंत्रालय ने कहा है कि कोरोनोवायरस प्रकोप के बीच मंत्रालय हाई अलर्ट पर है, वह इसके खिलाफ सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठा रहा है। भारत में सभी प्रमुख और छोटे बंदरगाहों में प्रवेश करने वाले जहाजों, नाविकों और यात्रियों की पूरी तरह से जांच के लिए मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।
15 जनवरी के बाद चीन से आए सभी यात्रियों की जांच होगी
कैबिनेट सचिव ने आज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विदेश मंत्रालय, रक्षा, गृह मंत्रालय, नागरिक उड्डयन, सूचना और प्रसारण, श्रम और रोजगार, और शिपिंग के मंत्रालयों के साथ कोरोनोवायरस को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि 15 जनवरी 2020 के बाद चीन से आए सभी लोगों का परीक्षण किया जाएगा क्योंकि वायरस के लिए यह सुगम अवधि है। कैबिनेट सचिव ने चीन से लौटे उन सभी लोगों के लिए 14 दिनों के आइसोलेशन की आवश्यकता पर बल दिया है।
छह नए प्रयोगशालाएं संचालित होना प्रारंभ हुई
कोरोनावायरस को लेकर छह नए प्रयोगशालाओं आज से संचालित होंगी। ये प्रयोगशालाएं (1) एनआईवी बंगलूरू यूनिट, (2) विक्टोरिया अस्पताल परिसर, केआर रोड, फोर्ट, बंगलूरू (3), एम्स, नई दिल्ली (4), एनसीडीसी, दिल्ली (5) कस्तूरबा अस्पताल, मुंबई (6) एनआईवी-केरल इकाई हैं।
वहीं, छह नई प्रयोगशालाएं 31 जनवरी, 2020 से संचालित होने लगेंगी। ये प्रयोगशालाएं 1) आईसीएमआर-एनआईसीईडी, कोलकाता (2) जीएमसी, सिकंदराबाद (3) केजीएमयू, लखनऊ (4) एसएमएस, जयपुर (5) आईजीजीएससी, नागपुर (6) केआईपीएमआर, चेन्नई।
केरल स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि कोरोनावायरस को देखते हुए 1053 लोगों को निगरानी में रखा गया है। 15 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और 1038 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है।
इन पांच बातों का रखें ध्यान