फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Updates: पुणे में पिछले 24 घंटे में 1134 नए मामले, 29 की मौत

Tue, 07 Jul 2020 11:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22,252 नए मामले सामने आए हैं और 467 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,19,665 हो गई है। जिनमें से 2,59,557 सक्रिय मामले हैं, 4,39,948 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 20,160 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स... 
विज्ञापन
कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:30 PM, 07-Jul-2020

लेह में सभी निजी और वाणिज्यिक वाहनों को परिचालन की अनुमति

लद्दाख के लेह में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण / जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से अनलॉक 2.0 के मद्देनजर एक आदेश जारी किया गया है जिसके अंतर्गत सार्वजनिक परिवहन को छोड़कर सभी निजी और वाणिज्यिक वाहनों को बिना किसी प्रतिबंध के परिचालन की अनुमति होगी।

10:59 PM, 07-Jul-2020

पुणे में पिछले 24 घंटे में 1134 नए मामले, 29 की मौत

पुणे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1134 नए मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हो गई। जिले में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 30,978 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 919 पहुंच गया है।

त्रिपुरा में 24 नए मामले
त्रिपुरा में आज 1378 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें कोरोना के 24 नए मामले सामने आएः सीएम बिप्लब देब

10:32 PM, 07-Jul-2020

बिहार: पटना मेडिकल कॉलेज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास पर छह डॉक्टरों, तीन नर्सों और एक वेंटिलेटर की तैनाती के आदेश को वापस ले लिया है।
 

विज्ञापन
10:28 PM, 07-Jul-2020

झारखंड में कोरोना के 141 नए केस

झारखंड में कोरोना के 141 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 3018 हो गई है। राज्य में कोरोना के कारण अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

तेलंगाना में 1879 नए मामले, और सात की मौत
तेलंगाना में आज कोरोना संक्रमण के 1879 नए मामले रिपोर्ट किए और सात लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 27,612 हो गई है, जिनमें 11012 सक्रिय हैं, 16287 मरीज ठीक हो चुके हैं और 313 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

09:32 PM, 07-Jul-2020

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 256 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 256 नए मामले सामने आए, जिनमें 74 मामले जम्मू से और 182 मामले कश्मीर से हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 8931 हो गई है, जिनमें 3389 मामले सक्रिय हैं, 5399 ठीक हो चुके हैं और अब तक 143 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
09:27 PM, 07-Jul-2020

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आगे पढ़ें- ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो कोरोना पॉजिटिव पाए गए
 

08:53 PM, 07-Jul-2020

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 850 नए मामले, 25 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 850 नए मामले सामने आए हैं और 25 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 23,837 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 804 हो गया है। फिलहाल राज्य में 7243 सक्रिय मामले हैं। 

08:49 PM, 07-Jul-2020

नेपाल में 204 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 16 हजार के पार

नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 204 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,168 हो गई। स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 46.4 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 686 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

08:38 PM, 07-Jul-2020

पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 2.34 लाख के पार

पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 2,691 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2.34 लाख से पार हो गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 4,839 पहुंच गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले रोगियों की संख्या 1,34,957 हो गई है।

08:28 PM, 07-Jul-2020

गोवा में कोरोना के 90 नए मामले

गोवा में आज कोरोना के 90 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1903 हो गई है, जिनमें 739 मामले सक्रिय हैं, 1156 ठीक हो चुके हैं और आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 

08:02 PM, 07-Jul-2020

कर्नाटक में 1498 नए मामले, 15 की मौत

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 1498 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 26,815 हो गई है, जिनमें 11,098 लोग ठीक हो चुके हैं और 416 लोगों की मौत हो गई है। 

07:59 PM, 07-Jul-2020

दिल्ली में 2008 नए मामले, 50 की गई जान

राजधानी दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 2008 नए पॉजिटिव केस सामने आए, 2129 ठीक हुए और 50 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 1,02,831 हो गई है, जिनमें 74, 217 ठीक हो चुके हैं और 3165 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

गुजरात में 778 नए पॉजिटिव केस, 17 की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 778 नए पॉजिटिव केस सामने आए और 17 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37,636 हो गई है, जिनमें 26,744 लोग ठीक हो चुके हैं और 1979 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

07:39 PM, 07-Jul-2020

मध्यप्रदेश में 343 नए मामले, पांच की मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के 343 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 15,627 हो गई है। कोरोना के कारण राज्य में अब तक 622 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड में संक्रमण के 69 नए मामले
उत्तराखंड में आज संक्रमण के 69 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3220 हो गई है। इनमें 2621 ठीक हो चुके हैं, 538 सक्रिय मामले हैं और 43 लोगों की अब तक मौत हुई है। रिकवरी रेट 81.15 फीसदी है। 

मणिपुर में 40 नए मामले
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40 नए मामले सामने आए और 37 ठीक हुए। इसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 659 हो गई है। अब तक यहां 771 मरीज ठीक हो चुके हैं।  

07:33 PM, 07-Jul-2020

महाराष्ट्र में कोरोना के 5134 नए मामले, 224 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 5134 नए मामले सामने आए और 224 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,17,121 हो गई है। इनमें 1,18,558 लोग ठीक हो चुके हैं, 89,294 मामले सक्रिय हैं और 9250 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

मुंबई के धारावी में आज सिर्फ एक मामला
मुंबई के धारावी में आज कोरोना का सिर्फ एक मामला सामने आया है। इसी के साथ इस क्षेत्र में संक्रमितों की कुल संख्या 2335 हो गई है, जिनमें 352 मामले सक्रिय हैं और 1735 लोग ठीक हो चुके हैं। 

तमिलनाडु में संक्रमण के 3616 नए मामले, 65 की मौत
तमिलनाडु में संक्रमण के 3616 नए मामले दर्ज किए गए और 65 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,18,594 हो गई है और मौत का आंकड़ा 1636 पहुंच गया है। 

केरल में आज कोरोना के 272 नए मामले 
केरल में आज कोरोना के 272 नए मामले सामने आए हैं और 11 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 5894 हो गए हैं। फिलहाल राज्य में 169 कोरोना हॉटस्पॉट हैं। 

07:02 PM, 07-Jul-2020

लद्दाख में आज कोरोना के 36 नए मामले

लद्दाख में आज कोरोना के 36 नए मामले सामने आए। वहीं, 24 मीरज ठीक हो गए।

06:50 PM, 07-Jul-2020

मुम्बई में कोरोना मरीजों के लिए 3520 और बिस्तरों का इंतजाम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मुलुंड, दहिसर, महालक्ष्मी रेस कोर्स और बीकेसी में क्षेत्रीय अस्पतालों को जनता को समर्पित किया। इन नए अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 3250 बिस्तर उपलब्ध कराए गए हैं।

06:43 PM, 07-Jul-2020

स्वीडन की स्वास्थ्य मंत्री लीना हैलेंग्रेन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बात की। दोनों मंत्रियों के बीच स्वास्थ्य और मेडिसिन के क्षेत्र में सहयोग पर  चर्चा हुई। दोनों देशों में करोना के हालात और कंटेनमेंट के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा हुई। वहीं, हैलेंग्रेन ने डॉ. हर्षवर्धन की डब्ल्यूएचओ के एग्जिक्युटिव बोर्ड का चेयरमैन बनने की प्रशंसा की। इसके अलावा भारत की टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने की भी सराहना की।

06:39 PM, 07-Jul-2020

पश्चिम बंगाल में कोरोना से संक्रमित एक पुलिसकर्मी की मौत

पश्चिम बंगाल में कोरोना से संक्रमित एक पुलिसकर्मी की मंगलवार को मौत हो गई। वह हावड़ा आयुक्त कार्यालय में तैनात थे। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

06:32 PM, 07-Jul-2020

हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1078 हुई

हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1078 हो गई है। इनमें 764 लोग ठीक हो चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है। 

06:25 PM, 07-Jul-2020

बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में 69 नए मामले 

बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 69 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोग ठीक हुए हैं। कुल केस 1454 हुए, फिलहाल 595 ऐक्टिव मामले हैंः बीएसएफ

बीएसएफ के जवानों ने प्लाजमा दान किया
राजस्थानः कोरोना से ठीक होने वाले नौ बीएसएफ के जवानों ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में प्लाजमा दान किया।

06:22 PM, 07-Jul-2020

बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर सीएम का सैंपल टेस्ट के लिए जाता है और दो घंटे में रिपोर्ट आजा जाती है। लेकिन आम आदमी का सैंपल टेस्ट होने के लिए जाता है तो 5-7 दिन में रिपोर्ट आती है। एक और जहां गरीब मेडिकल सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, अब सीएम आवास को वेंटिलेटर वाला अस्पताल बना दिया गया।

05:46 PM, 07-Jul-2020

दिल्लीः भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कांति नगर इलाके के कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर को दिल्ली सरकार को सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति नहीं, लोगों की सेवा करने का वक्त है।

05:20 PM, 07-Jul-2020

मिजोरम में कुल संक्रमितों की संख्या 197

मिजोरम में फिलहाल कोरोना के कुल मामलों की संख्या 197 हैं और इनमें से 58 सक्रिय मामले हैं।

05:18 PM, 07-Jul-2020

सीएम नीतीश कुमार के घर पर छह डॉक्टरों, तीन नर्सों और एक वेंटिलेटर तैनात करने के आदेश

बिहारः पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर छह डॉक्टरों, तीन नर्सों और एक वेंटिलेटर तैनात करने के लिए आदेश जारी। कोरोना को देखते हुए फैसला।
 

05:07 PM, 07-Jul-2020

जम्मू-कश्मीरः उपराज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान ने कहा है कि यहां के  सभी पार्क और गार्डन कल से आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं मास्क, सोशल डिस्टेंसिग समेत अन्य एहतियात बरतें। 

05:00 PM, 07-Jul-2020

कर्नाटक के मेडिकल शिक्षा मंत्री ने कोरोना मरीजों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की बात

कर्नाटक के मेडिकल शिक्षा मंत्री डॉ. के सुधाकर ने विक्टोरिया अस्पताल का दौरा किया और कोरोना मरीजों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की।

04:30 PM, 07-Jul-2020

पुडुचेरी में संक्रमण के 32 नए मामले

पुडुचेरी में आज कोरोना संक्रमण के 32 नए संक्रमण के मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1041 हो गई है, जिनमें 510 सक्रिय मामले हैं। 

04:22 PM, 07-Jul-2020

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1346 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1346 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9514 हो गई है। कोरोना के कारण अब तक राज्य में  827 लोगों की मौत हो चुकी है। 

03:32 PM, 07-Jul-2020

जून के महीने में सीएपीएफ के 18 जवानों की मौत

कोरोना महामारी के कारण जून के महीने में सीएपीएफ के 18 जवानों की मौत हो गई। संक्रमितों का आंकड़ा 5000 के करीब पहुंच गया है।  

03:17 PM, 07-Jul-2020

देशभर में कोरोना परीक्षण का आंकड़ा एक करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि 'देशभर में कोरोना परीक्षण का आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया है। यह परिणाम देश भर में 1,115 परीक्षण प्रयोगशालाओं के निरंतर विस्तार के नेटवर्क के कारण संभव हुआ है। आज ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,39,947 हो गई है। सक्रिय मामलों की तुलना में 1,80,390 से अधिक ठीक होने वाले मामले हैं। भारत में मरीजों के ठीक होने की दर 61.13 फीसदी हो गई है।' 
 

03:09 PM, 07-Jul-2020

आंध्र प्रदेश में 1178 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1178 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 21,197 हो गई है। जिसमें से 9,745 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 252 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
 

03:07 PM, 07-Jul-2020

अग्वा हेल्थकेयर के को-फाउंडर ने कैमरे के सामने डेमो भी दिया

पीएम केयर्स वेंटिलेटर को लेकर उठे सवालों के बीच AgVa हेल्थकेयर के को-फाउंडर प्रो. दिवाकर वैश ने कैमरे के सामने डेमो भी दिया। देखें वीडियो...

 

02:45 PM, 07-Jul-2020

अग्वा हेल्थकेयर के को-फाउंडर ने दिया जवाब

राहुल गांधी ने पिछले दिनों पीएम केयर्स से मिल रहे वेंटिलेटर्स पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी द्वारा अग्वा (AgVa) वेंटिलेटर्स में तकनीकी खामियां होने का आरोप लगाने वाली मीडिया रिपोर्ट ट्वीट करने पर अग्वा (AgVa) हेल्थकेयर वेंटिलेटर्स के को-फाउंडर प्रो.दिवाकर वैश ने जवाब दिया।

 

 

02:41 PM, 07-Jul-2020

राहुल गांधी द्वारा सवाल उठाने के बाद अग्वा हेल्थकेयर के को-फाउंडर ने दिया जवाब

पीएम केयर्स फंड से मिल रहे वेंटिलेटर बनाने वाली कंपनी अग्वा (AgVa) हेल्थकेयर के को-फाउंडर दिवाकर वैश ने कहा कि 'हमारा वेंटिलेटर 5 से 10 गुना सस्ता है, सामान्य वेंटिलेटर 10-20 लाख के बीच आता है, हमारा वेंटिलेटर 1.5 लाख का है। इंटरनेशनल वेंडर नेक्सस बहुत मजबूत है तो क्या उन्हें भारतीय प्रोडक्ट की सफलता पसंद आएगी?'
 

02:36 PM, 07-Jul-2020

चेन्नई में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजिंग को कोविड-19 केयर अस्पताल में बदला

तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चेन्नई के गुइंडी में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजिंग को कोविड-19 केयर अस्पताल में बदल दिया गया है। निदेशक प्रभारी ने बताया कि 'हमारे पास अस्पताल में 750 बेड हैं, जिनमें से 300 ऑक्सीजन बेड, 200 वेंटिलेटर बेड और 250 सामान्य बेड हैं।'
 

02:19 PM, 07-Jul-2020

अमेरिका के साउथ डकोटा की गवर्नर कोरोना वायरस से संक्रमित

अमेरिका के साउथ डकोटा की गवर्नर क्रिस्टी नोइम कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं हैं। वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की महिला मित्र के साथ करीब से संपर्क में आने के बावजूद शुक्रवार की रात ट्रंप के साथ एयरफोर्स वन में सवार हुईं थीं।

02:05 PM, 07-Jul-2020

सुकांत नायक इस बीमारी से ग्रसित होने वाले ओडिशा के पहले विधायक

सुकांत कुमार नायक की जांच में सोमवार को कोविड-19 की पुष्टि हुई थी। नायक इस बीमारी से ग्रसित होने वाले ओडिशा के पहले विधायक हैं।नायक ने कहा कि उन्होंने हाल ही में भुवनेश्वर और नीलगिरि में कुछ बैठकों में हिस्सा लिया था और बालासोर सदर से पूर्व विधायक मदन मोहन दत्ता के अंतिम संस्कार में भी भाग लिया था। सारंगी ने भी उस अंतिम संस्कार में भाग लिया था। बालासोर के डिप्टी कलेक्टर हरिश्चंद्र जेना ने कहा कि विधायक के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

02:04 PM, 07-Jul-2020

प्रताप सारंगी ने ट्वीट कर दी जानकारी

सोमवार रात को ट्वीट की एक श्रृंखला में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ने कहा कि वह चुस्त और तंदरुस्त हैं। सारंगी ने कहा कि उन्होंने बालासोर जिले के नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुकांत कुमार नायक के साथ दो और तीन जुलाई को दो आयोजनों में मंच साझा किया था।

उन्होंने कहा कि 'यह सूचना मिलने पर कि नीलगिरि के विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, मैं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास में पृथकवास में रह रहा हूं।'

02:02 PM, 07-Jul-2020

संक्रमित विधायक के साथ मंच साझा करने के बाद पृथकवास में केंद्रीय मंत्री

ओडिशा के एक विधायक की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद केंद्रीय मंत्री एवं बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर पृथकवास में चले गए हैं। गत सप्ताह उक्त विधायक के साथ सारंगी ने दो आयोजनों में मंच साझा किया था।

02:00 PM, 07-Jul-2020

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 'सरकार टीवी सीरियल, फिल्म मेकिंग, को-प्रोडक्शन, एनिमेशन, गेमिंग समेत सभी प्रोडक्शन में इंसेंटिव भी ला रही है। इनकी जल्द घोषणा की जाएगी।'

01:56 PM, 07-Jul-2020

फिल्म शूटिंग के लिए एसओपी जारी करेगी सरकार

'फिक्की फ्रेम 2020' में उद्घाटन भाषण को संबोधित करते केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 'कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार भारत में फिल्म शूटिंग की मानक संचालन (SOP) प्रक्रिया जारी करेगी। जिससे फिल्म निर्माण को तेजी के साथ फिर से शुरू किया जा सके जो कोविड की वजह से ठहर गया है।'

01:46 PM, 07-Jul-2020

डॉक्टर ने कोरोना से ठीक हुए मरीजों को ‘कोविड एंजल’ बताया

एडविन गोम्स मडगांव में कोविड-19 के मरीजों का इलाज कर रहे ईएसआई अस्पताल की डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करते हैं। अस्पताल में करीब 98 दिन ड्यूटी करने के बाद घर लौटे गोम्स ने कहा कि 'मैंने ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले सभी मरीजों को गले लगाया।' डॉक्टर ने कहा कि यह समाज में मरीजों को बहिष्कृत ना करने का संदेश देने का एक तरीका है। उन्होंने इन्हें ‘कोविड एंजल’ बताया। उन्होंने कहा कि ‘उनका प्लाज्मा दूसरे मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।'

01:36 PM, 07-Jul-2020

गोवा में एक डॉक्टर कोरोना से ठीक हुए लोगों को गले मिलकर कर रहे विदा

कोरोना वायरस के ठीक हुए मरीजों को समाज में बहिष्कृत ना करने और उन्हें अपनाने का संदेश देने के लिए गोवा में एक डॉक्टर इन्हें गले लगाकर विदा कर रहे हैं। गोवा मेडिकल कॉलेज मेडिसन विभाग के डॉक्टर एडविन गोम्स पिछले तीन महीने में कोविड-19 से ठीक हुए करीब 190 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले गले लगा चुके हैं।

01:15 PM, 07-Jul-2020

मुंबई में 15 लाख से ज्यादा लोगों ने 14 दिनों का क्वारंटीन पूरा किया

मुंबई में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से 15 लाख से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया गया है। बीएमसी ने कहा कि कोविड -19 महामारी के प्रकोप के बाद से अब तक 15 लाख से अधिक लोगों को मुंबई में क्वारंटीन किया गया। इतने लोगों ने 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि को पूरा किया है।

01:05 PM, 07-Jul-2020

पंजाब जाने वाले यात्रियों के लिए ई-पंजीकरण अनिवार्य

कोरोना के प्रसार को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए ई-पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। जिसके बाद जीरकपुर, मोहाली में गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।
 

12:27 PM, 07-Jul-2020

हालांकि, इंफोसिस ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन सूत्रों ने बताया कि इंफोसिस के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 206 लोगों को वापस लाया गया है। एक शख्स ने बताया कि कोरोना वायरस फैलने और फिर लॉकडाउन लागू होने पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित कर दिए जाने के कारण ये लोग अमेरिका में फंस गए थे। 

12:22 PM, 07-Jul-2020

इंफोसिस ने अमेरिका में फंसे 200 से अधिक कर्मचारियों को भारत लाने की व्यवस्था की

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने कोविड- 19 महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेरिका में फंसे अपने 200 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवारों को चार्टर्ड विमान से भारत वापस लाने की व्यवस्था की है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।कंपनी इन लोगों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से एक विशेष उड़न के जरिए वापस लाने की व्यवस्था की और यह उड़ान सोमवार प्रात: बंगलूरू पहुंची।

11:57 AM, 07-Jul-2020

सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना कि स्थिति पर चर्चा के लिए 'कोविड-19 प्रबंधन टीम-11' के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

11:52 AM, 07-Jul-2020

दिल्ली में हालात लगातार बेहतर हो रहे हैं

दिल्ली में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि इन संक्रमित मरीजों में से 72 हजार से ज्यादा ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। राजधानी में संक्रमण के मरीज भले ही बढ़ रहे हों, लेकिन बीते 20 दिनों से यहां हालात लगातार बेहतर हो रहे हैं। 

11:14 AM, 07-Jul-2020

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीए अनिल मिश्रा कोरोना पॉजिटिव

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीए अनिल मिश्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मिश्रा दो जुलाई को मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में राजभवन में मौजूद थे। भाजपा कार्यालय के वर्चुअल रैली के दौरान भी कई नेताओं के संपर्क में रहे थे। सीएम हाउस में भी सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों से आमने-सामने चर्चा के दौरान पूरे समय उपस्थित थे।

11:03 AM, 07-Jul-2020

मास्क और सैनिटाइजर ज्यादा दामों पर बेचना गलत- राजेश टोपे

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि किसी मास्क और सैनिटाइजर ज्यादा दामों पर बेचना गलत होगा और इसलिए हम उस पर कैपिंग लाना चाहते हैं। हमने एफडीए, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जी से भी कहा है। आने वाले आठ दिनों के अंदर हम इस पर कैपिंग लाने के लिए नोटिफिकेशन जारी करेंगे।

10:31 AM, 07-Jul-2020

ब्राजील में कोविड-19 से अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने मई में बोल्सोनारो की कोविड-19 की तीन जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की थी, इन तीनों जांच रिपोर्टों में उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। अमेरिका के फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद बोल्सोनारो ने मार्च में ये तीनों जांच करवाए थे। हालांकि ब्राजील के राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि इसके बाद से उन्होंने कोविड-19 जांच करवाई है या नहीं। ब्राजील में कोविड-19 से अभी तक 65,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

10:26 AM, 07-Jul-2020

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की हुई कोविड-19 की जांच

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो की कोविड-19 की जांच की गई है। फेफड़ों का एक्स-रे कराने के बाद उनकी यह जांच की गई । उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण के बारे में नहीं बताया। ब्राजील के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि जांच की रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। इससे पहले बोल्सोनारो खुद को लगातार स्वस्थ बताते रहे हैं।

10:05 AM, 07-Jul-2020

मध्य रेलवे के 559 और पश्चिमी रेलवे के 313 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

रेल अधिकारी ने बताया कि सभी मरीजों को पश्चिमी रेलवे के जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसे अप्रैल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल के रूप में घोषित किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि कुल मामलों में से 559 मध्य रेलवे से और 313 पश्चिमी रेलवे से दर्ज किए गए थे।

09:59 AM, 07-Jul-2020

872 रेल कर्मचारी, परिजन और पूर्व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

रेलवे से जुड़े 872 लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें रेलवे में काम करने वाले कर्माचारी, उनके परीजन और पूर्व कर्मचारी शामिल हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य और पश्चिम रेलवे  में काम करने वाले कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्यों और सेवानिवृत्त कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उनमें से 86 की मौत हो चुकी है।

09:46 AM, 07-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में दो लाख 41 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में छह जुलाई तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 1,02,11,092 है। जिनमें से 2,41,430 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया।

09:26 AM, 07-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में 22252 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22,252 नए मामले सामने आए हैं और 467 लोगों की मौत हुई है।

09:22 AM, 07-Jul-2020

देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा सात लाख के पार

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,19,665 हो गई है। जिनमें से 2,59,557 सक्रिय मामले हैं, 4,39,948 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 20,160 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:00 AM, 07-Jul-2020

जर्मनी में एक दिन में 390 नए मामले सामने आए 

जर्मनी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 390 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में आठ लोगों की मौत भी हुई है।

08:46 AM, 07-Jul-2020

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 378 लोगों की मौत

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 32 हजार से ज्यादा हो गई है और 30 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 378 लोगों की मौत हुई है।

08:25 AM, 07-Jul-2020

पुणे में 55 वर्षीय कोरोना मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

महाराष्ट्र के पुणे में कोविड-19 के 55 वर्षीय एक मरीज ने सोमवार को एक शिक्षण संस्थान के छात्रावास में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि इस शिक्षण संस्थान को कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

08:12 AM, 07-Jul-2020

मुंबई पुलिस के एक और जवान ने कोरोना के कारण दम तोड़ा

मुंबई पुलिस के एक और जवान ने कोविड-19 संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, जिससे संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों की संख्या 43 हो गई। जान गंवाने वाले सहायक उप-निरीक्षक (43) भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के सामान्य विभाग में तैनात थे। अधिकारी ने बताया कि एएसआई का करीब एक महीने से इलाज चल रहा था, जिनकी रविवार को मौत हो गई।

07:47 AM, 07-Jul-2020

लॉकडाउन का असर: पत्नी को पाकिस्तान में छोड़कर लौटना पड़ा भारत

राजस्थान निवासी लीलाराम (34) पाकिस्तान के मीरपुर खास में अपनी बीमार सास से मिलने अपने परिवार के साथ गया था, लेकिन इसी बीच कोरोना वायरस को काबू करने के लिए भारत में लॉकडाउन लागू हो गया और वह परिवार के साथ पाकिस्तान में ही फंसा रहा। भारत और पाकिस्तान में इस प्रकार फंसे लोगों को स्वदेश भेजने के लिए सहमति बनने के बाद प्राधिकारियों ने लीलाराम और उसके तीन बच्चों को वापस जाने की अनुमति दे दी, लेकिन उसकी पत्नी जनता (33) के पास भारतीय नागरिकता नहीं होने के कारण उसे भारत नहीं आने दिया गया।

07:41 AM, 07-Jul-2020

दुनिया में 1.17 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या पांच लाख 40 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 17 लाख 39 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 66 लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।

05:00 AM, 07-Jul-2020

मध्यप्रदेश: बकरीद के लिए ऑनलाइन बेचे जा रहे बकरे

कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर, बकरीद से पहले इंदौर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बकरियों को ऑनलाइन बेचा जा रहा है। ऐसे ही एक ऑनलाइन समूह का हिस्सा रहे एक व्यवसायी आरिफ खान ने कहा कि बाजार की ग्राहक नहीं होने की वजह से पहली बार ऑनलाइन की प्रक्रिया को अपनाया गया है।

04:37 AM, 07-Jul-2020

असम: जोरहाट में 9 जुलाई से पूर्ण लॉकडाउन

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए, जोरहाट म्युनिसिपल बोर्ड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 9 जुलाई शाम सात बजे से 15 जुलाई तक पूरी तरह लॉकडाउन लागू किया जाएगा। साथ ही, इस आदेश से पूरे जिले में सभी साप्ताहिक दुकानें/ बाजार बंद रहेंगे। -जिला मजिस्ट्रेट और अध्यक्ष, डीडीएमए, जोरहाट
 

03:55 AM, 07-Jul-2020

हैदराबाद: 94 वर्षीय महिला को अस्पताल से मिली छुट्टी

हैदराबाद में कोरोना से संक्रमित 94 वर्ष की पी विजयलक्ष्मी गांधी अस्पताल में उपचार के बाद ठीक हो गई हैं। उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

02:59 AM, 07-Jul-2020

तमिलनाडु: कोविड मरीज और स्वास्थ्य कर्मी के बीच संवाद होगा आसान

चेन्नई स्थित एक कंपनी का ने दावा किया है कि उसने एटिकोस नामक ऐसी प्रणाली विकसित की है, जिससे कोविड के मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच दूरी बनाए रखते हुए उपचार और संपर्क बनाए रखा जा सकता है। कंपनी के सीईओ विगनेश्वर का कहना है कि इस प्रणाली में स्मार्ट बटन के जरिए मरीज आसानी से स्वास्थ्य कर्मी से संवाद कर सकता है।
 

 

01:39 AM, 07-Jul-2020

कूटनीति ने नई स्थिति के लिए अनुकूलता बनाई है: विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला

कोरोना महामारी के मद्देनजर हमारी कूटनीति ने नई स्थिति के लिए अनुकूलता बनाई है और दृढ़ता से हम सभी काम डिजिटली कर रहे हैं। -विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला
 

12:48 AM, 07-Jul-2020

Coronavirus: पुणे में पिछले 24 घंटे में 1134 नए मामले, 29 की मौत

असम में सोमवार को 786 नए मामले सामने आए जिनमें से 598 केवल गुवाहाटी शहर से हैं। नए आंकड़े के मुताबिक राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 12,522 हो गई। वहीं अब तक कुल 14 लोगों की मौत हुई है।


यहां पढ़ें 06 जुलाई (सोमवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें