मदुरै और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन को 12 जुलाई तक बढ़ाया गयाः तमिलनाडु सीएम ई.के. पलनिस्वामी।
आईसीएमआर ने दी सफाई
आईसीएमआर ने कोरोना वैक्सीन के ट्रायल तेजी और लॉन्चिंग में हड़बड़ी का आरोप लगने के बाद सफाई दी। आईसीएमआर ने कहा, वैक्सीन विकसित करने में तेजी वैश्विक नियमों के अनुकूल है। मनुष्यों और पशुओं पर ट्रायल साथ-साथ चल सकता है।
आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 765 नए मामले सामने आए हैं और 12 मौतें दर्ज की गई हैं।
दिल्ली की जामा मस्जिद आज से जनता के लिए फिर से खोल दी गई है। मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए मस्जिद सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'कोविड-19 टीम 11' के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22,771 नए मामले सामने आए हैं और 442 लोगों की मौत हुई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में तीन जुलाई तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 95,40,132 है। जिनमें से 2,42,383 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया।
बिहार में शुक्रवार को कोविड-19 से छह और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 84 हो गई। वहीं संक्रमण के 231 नए मामले सामने आने से कुल मामले बढ़कर 10,910 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि पूर्वी चम्पारण जिले में दो मौतें हुई जबकि कैमूर, नालंदा, पश्चिमी चम्पारण और पटना में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
दिल्ली में कोरोना महामारी के बीच भारी संख्य में लोग ओखला सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे।