फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 38902 नए मामले सामने आए, 543 लोगों की मौत

Sun, 19 Jul 2020 10:06 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 38,902 नए मामले सामने आए हैं और 543 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,77,618 हो गई है। जिनमें से 3,73,379 सक्रिय मामले हैं, 6,77,423 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 26,816 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स... 
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:59 AM, 19-Jul-2020

मंडी से कोकून के किसानों को फायदा

उधमपुर के सेरीकल्चर असिस्टेंट अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 'अब तक मंडी में 300 से ज्यादा किसान अपनी कोकून बेच चुके हैं, मंडी के बंद होने तक हमारे पास 5,000-6,000 किसान आ जाएंगे।'

09:57 AM, 19-Jul-2020

कोकून की खेती करने वाले किसानों की मदद करने के लिए मंडी लगाई

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रशासन ने कोकून की खेती करने वाले किसानों की मदद करने के लिए मंडी लगाई है। एक किसान ने बताया कि 'इस बार मंडी देर से लगी है। रेट कम हैं, लेकिन अगर मंडी नहीं लगती तो सारी कोकून सड़ जाती और हमारा नुकसान होता।'

09:33 AM, 19-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में 38902 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 38,902 नए मामले सामने आए हैं और 543 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
09:32 AM, 19-Jul-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख 77 हजार से ज्यादा

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,77,618 हो गई है। जिनमें से 3,73,379 सक्रिय मामले हैं, 6,77,423 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 26,816 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:12 AM, 19-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में तीन लाख 58 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)  की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 18 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए 1,37,91,869 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिनमें से 3,58,127 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया।

विज्ञापन
08:52 AM, 19-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 813 और ब्राजील में 885 लोगों की मौत

दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 42 हजार से ज्यादा हो गई है और 38 लाख 33 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 813 और ब्राजील में 885 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे तक के हैं।

08:35 AM, 19-Jul-2020

दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा छह लाख के पार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या छह लाख चार हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 44 लाख 24 हजार को पार कर गया है। जबकि 86 लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

 

08:15 AM, 19-Jul-2020

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में लॉकडाउन का असर

कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में 23 जुलाई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। हालांकि इस दौरान सुबह आठ बजे से 11 बजे तक कुछ छूट दी गई है। यह तस्वीरें मंगलूरू की हैं।

08:09 AM, 19-Jul-2020

मुरादाबाद में दिखा लॉकडाउन का असर

उत्तर प्रदेश में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस मौके पर आज मुरादाबाद में सड़कें और गलियां सूनसान दिख रही हैं।
 

04:59 AM, 19-Jul-2020

हिमाचल प्रदेश: सब्जी व्यापारी भी परेशान

शिमला में सब्जी व्यापारियों का कहना है कि उन्हें कोविड19 महामारी के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक सब्जी व्यापारी ने कहा कि मजदूरों की कमी है, इसलिए उत्पादन भी कम है। अधिकारियों की ओर से अचानक लिए गए फैसलों और दूसरे राज्यों में लागू लॉकडाउन के कारण भी हमारा कारोबार प्रभावित हो रहा है।

04:35 AM, 19-Jul-2020

कर्नाटक: कोविड19 के मरीजों ने गाया गीत

हुबली के कोविड19 देखभाल केंद्र में मरीजों ने गीत गाए। इस दौरान बनाया गया एक वीडियो भी सामने आया है।
 

 

03:35 AM, 19-Jul-2020

गुजरात: सेक्स वर्कर्स को दे रहे मास्क बनाने का प्रशिक्षण

सूरत में एक एनजीओ सेक्स वर्कर्स को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। एनजीओ की संस्थापक सोनल रोशानी कहती हैं कि कई सेक्स वर्कर्स कोविड19 महामारी के दौर में आजीविका के लिए संघर्ष कर रही हैं। हमने ऐसी 50 महिलाओं को मास्क और सिलाई आदि का प्रशिक्षण देना शुरू किया है।

एक महिला ने कहा कि इस पहल से हमें मुश्किल वक्त में मदद मिल रही है। परंतु 7000 से 8000 रुपये में गुजारा मुश्किल है। क्योंकि मुझे अपने दो बच्चों की पढ़ाई जारी रखनी है, घर का किराया देना है और परिवार के अन्य सदस्यों की भी देखरेख करनी है।

01:44 AM, 19-Jul-2020

असम: 1117 नए मामले सामने आए

राज्य में 18 जुलाई को कोरोना के 1,117 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 22,981 हो गई है। इनमें से 15,165 मरीज ठीक हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 7,760 है। राज्य में अब तक 53 मरीजों की मौत हुई है। -हिमंत बिस्वा सरमा, स्वास्थ्य मंत्री, असम

01:27 AM, 19-Jul-2020

हैदराबाद: राज्यपाल ने कहा- प्लाज्मा दान के लिए आगे आएं लोग

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसै सौंदरराजन ने हैदराबाद में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थैरेपी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोविड19 को मात देने वालों को आगे आकर प्लाज्मा दान करना चाहिए ताकि तेलंगाना में किसी भी मरीज को प्लाज्मा की कमी के कारण जीवन नहीं गंवाना पड़े।

12:58 AM, 19-Jul-2020

जम्मू और कश्मीर: 441 नए मामले सामने आए

राज्य में कोरोना के 441 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 13,198 हो गई है। इनमें से 5,797 सक्रिय मामले हैं। शनिवार को पांच और लोगों की मौत के बाद यहां मरने वालों की कुल संख्या 236 हो गई है। -अधिकारी

12:47 AM, 19-Jul-2020

हरियाणा: 750 नए मामले

राज्य में कोरोना के 750 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 25,547 हो गई है। हालांकि इनमें से 5,885 सक्रिय मामले हैं। वहीं 17 लोगों की मौत के बाद यहां कुल मौतों की संख्या बढ़कर 344 हो गई है। -स्वास्थ्य विभाग

12:44 AM, 19-Jul-2020

Coronavirus: पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 38902 नए मामले सामने आए, 543 लोगों की मौत

झारखंड में अब तक 48 की मौत
झारखंड में कोविड-19 की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या 48 हो गई है। सरकारी बुलेटिन

यहां पढ़ें 18 जुलाई (शनिवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें