केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 26,506 नए मामले सामने आए हैं और 475 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,93,802 हो गई है। जिनमें से 2,76,685 सक्रिय मामले हैं, 4,95,513 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज आंध्र प्रदेश में 1608, ओडिशा में 755, बिहार में 352, राजस्थान में 115 और पुदुचेरी में 72 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बीच पटरी पर लौटती जिंदगी।
- फोटो : PTI
तेलंगाना में आज कोरोना के 1278 नए मामले सामने आए और 8 मौतें दर्ज की गईं। नए आंकडें के मुताबिक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 32,224 हो गई है। जिनमें से 12,680 सक्रिय मामले, 19,205 डिस्चार्ज और 339 मौतें शामिल हैं: राज्य सरकार
11:56 PM, 10-Jul-2020
छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 140 नए मामले सामने आए
छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 140 नए मामले सामने आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3806 हो गई है। वहीं इनमें से 761 सक्रिय मामले, 3028 स्वस्थ और 2 मौतें शामिल हैं:- राज्य स्वास्थ्य विभाग
छत्तीसगढ़ में ई-लोक अदालत का आयोजन बिलासपुर में होगा
छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत का आयोजन 11 जुलाई को बिलासपुर में किया जाएगा। इसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। पार्टियों और वकीलों को अदालत में नहीं आना होगा:- छत्तीसगढ़ राज्य कार्यकारी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष, न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा
10:57 PM, 10-Jul-2020
झारखंड में आज कोरोना के 156 नए मामले
झारखंड में आज कोरोना के 156 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 3518 हो गई है। इनमें से 1271 मामले सक्रिय हैं, 2224 लोग ठीक हो चुके हैं और 23 लोगों की मौत हुई है।
मुंबई में आज कोरोना के 1354 नए मामले, 73 लोगों की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 1354 नए मामले दर्ज किए गए और 73 लोगों की जान चली गई। इसके बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 90,149 हो गई है, जिनमें 61,934 ठीक हो चुके हैं, 22738 मामले सक्रिय हैं और 5202 लोगों की मौत हो चुकी है।
10:04 PM, 10-Jul-2020
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 387 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 387 नए मामले सामने आए, जिनमें से 97 जम्मू से और 290 कश्मीर से हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 9888 हो गई है, जिनमें 3943 मामले सक्रिय हैं, 5786 ठीक हो चुके हैं और 159 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
10:01 PM, 10-Jul-2020
पटना एम्स को कोरोना समर्पित अस्पताल के रूप में नामित किया गया हैः बिहार स्वास्थ्य विभाग
09:30 PM, 10-Jul-2020
मध्यप्रदेश में 316 नए मामले, चार की मौत
मध्यप्रदेश में आज संक्रमण के 316 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 16,657 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 638 हो गया है।
राजस्थान में आज कोरोना के 611 नए मामले
राजस्थान में आज कोरोना के 611 नए मामले रिपोर्ट किए गए और छह लोगों की जान चली गई। यहा आंकड़ा रात 8:30 बजे तक का है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 23,174 हो गई है, जिनमें 5057 सक्रिय मामले हैं और 497 लोगों की मौत हो गई है।
09:30 PM, 10-Jul-2020
पिछले छह हफ्तों में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हुई-WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉ टेड्रोस एडनम घेब्रेसियस ने कहा है कि पिछले छह हफ्तों में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हुई है। बता दें कि दुनियाभर में इस वक्त कोरोना संक्रमण के मामले एक करोड़ 20 लाख से अधिक हैं।
08:43 PM, 10-Jul-2020
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 7862 नए मामले, 226 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 7862 नए मामले दर्ज किए गए और 226 लोगों की मौत हो गई और 5366 लोग ठीक हुए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,38,461 हो गई है, जिनमें 1,32,625 लोग ठीक हो चुके हैं और 9893 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
08:19 PM, 10-Jul-2020
दिल्ली में आज कोरोना के 2089 नए मामले, 42 की मौत
राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 2089 नए मामले सामने आए और 42 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में आज कोरोना के 2089 नए मामले सामने आए और 42 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1,09,140 हो गई है, जिनमें 84694 लोग ठीक हो चुके हैं और 3300 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। राजधानी में आज 10,129 RT-PCR टेस्ट और 12,832 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। अब तक कुल 7,47,109 टेस्ट किए गए हैं।
गोवा में 100 नए मामले
गोवा में आज कोरोना के 100 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 74 लोग ठीक हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 895 हो गई है।
08:18 PM, 10-Jul-2020
सोनिया गांधी कल करेंगी बैठक
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के लोकसभा सांसदों के साथ बैठक करेंगी, जिसमें आर्थिक स्थिति और कोरोना के कारण उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी।
08:11 PM, 10-Jul-2020
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 2313 नए मामले, 57 लोगों की मौत
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2313 नए मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,418 हो गई है और मौत का आंकड़ा 543 हो गया है।
08:11 PM, 10-Jul-2020
शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़
महाराष्ट्रः पुणे में 13 जुलाई से फिर लॉकडाउन की घोषणा के बाद शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़।
08:02 PM, 10-Jul-2020
कल्याण डोंबिवली लॉकडाउन को 19 जुलाई तक बढ़ाया गया
महाराष्ट्रः कल्याण डोंबिवली लॉकडाउन को 19 जुलाई तक बढ़ाया गया। इसकी जानकारी आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने दी।
पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 1198 नए मामले, 26 की मौत
पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के 1198 नए मामले दर्ज किए, 26 की मौत हो गई और 522 ठीक हुए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 27,109 हो गई है, जिनमें 880 लोगों की मौत हुई है और 17, 348 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 5,93,967 नमूनों की जांच की गई है। आज 10,639 सैंपल का टेस्ट किया गया।
पंजाब में बीते 24 घंटे 217 नए मामले
पंजाब में बीते 24 घंटे में कोरोना के 217 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 7357 हो गई है और मौत का आंकड़ा 187 हो गया है।
07:51 PM, 10-Jul-2020
यूपी में कोरोना के 1347 नए मामले, 27 की मौत
यूपी में कोरोना के 1347 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 11,024 हो गई है, अब तक 889 की मौत हुई है।
सिंगापुर में कोरोना के 191 नए मामले
सिंगापुर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 191 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 45,613 हो गई।
धारावी में कोरोना 12 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2359 हुई
मुंबई के धारावी में शुक्रवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,359 हो गई है।
नागालैंड में संक्रमण के 59 नए मामले
नागालैंड में आज कोरोना के 59 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 732 हो गया है।
07:46 PM, 10-Jul-2020
राज्य सरकार के साथ कोरोना महामारी का प्रबंधन और समन्वय, चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने, आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने, अंतर-राज्यीय आवाजाही और राज्यों के तैयारियों की स्थिति के बारे में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला 15 जुलाई को गृह मामलों की संसदीय समिति को सूचित करेंगे।
07:40 PM, 10-Jul-2020
गुजरात में कोरोना के 875 नए मामले, 14 की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 875 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 14 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 40,155 हो गई है, जिनमें 28183 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 2024 लोगों की मौत हो चुकी है।
07:38 PM, 10-Jul-2020
तिरुवनंतपुरम में लॉकडाउन को एक हफ्ता बढ़ाया गया
केरलः तिरुवनंतपुरम में लॉकडाउन को एक हफ्ता बढ़ाया गया है। कंटेनमेंट जोन में ट्रिपल लॉकडाउन रहेगाः केरल सीएम पिनराई विजयन
07:25 PM, 10-Jul-2020
झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को राज्य में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के लिए स्थापित सुविधाओं के बारे में 31 जुलाई को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
07:23 PM, 10-Jul-2020
उत्तराखंड में कोरोना के 68 नए मामले
उत्तराखंड में कोरोना के 68 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 3373 हो गई है। अब तक कोरोना के कारण 46 लोगों की मौत हुई है।
07:14 PM, 10-Jul-2020
तमिलनाडु में आज संक्रमण के 3680 नए मामले, 64 लोगों की मौत
तमिलनाडु में आज कोरोना के 3680 नए मामले सामने आए और 64 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,30,261 हो गई है। इनमें 46,105 सक्रिय मामले हैं, 82324 लोग ठीक हो चुके हैं और 1829 लोगों की मौत हुई है।
07:09 PM, 10-Jul-2020
श्रीलंका में कोरोना के 252 मामले सामने आए
कोविड-19 की जांच में संक्रमित 250 लोगों के नए समूह के सामने आने के बाद स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने महामारी के खतरे को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि संभावित सामुदायिक प्रसार के मद्देनजर वे स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों की अनदेखी न करें। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर मध्य प्रांत पोलोन्नारुवा के कंडाकाडू स्थित मादक पदार्थ पुनर्वास केंद्र में कोविड-19 के 252 मामले सामने आए।
07:01 PM, 10-Jul-2020
नेपाल में कोरोना के 118 नए मामले
नेपाल में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 118 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,649 हो गई है। स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
06:45 PM, 10-Jul-2020
लद्दाख में कोरोना के नौ नए मामले
लद्दाख में कोरोना के नौ नए मामले सामने आए और दो लोग ठीक हुए और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यहां संक्रमितों की संख्या 1064 पहुंच गई है। इनमें 350 मामले लेह से और 714 मामले कारगिल जिले से हैं।
06:26 PM, 10-Jul-2020
पुणे के ग्रामीण इलाके के 22 गांवों को चिन्हित किया गया है
पुणे प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। पुणे के जिला कलक्टर नवल किशोर राम ने बताया कि पुणे के ग्रामीण इलाके के 22 गांवों को चिन्हित किया गया है। इन 22 गांवों में भी लॉकडाउन लागू होगा। पुणे के साथ ही पिंपरी एरिया को भी कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। पुणे शहर में पूरी तरह से सख्त लॉकडाउन रहेगा।
06:16 PM, 10-Jul-2020
चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 13 नए मामले
चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 536 हो गई है, जिनमें 121 सक्रिय मामले हैं और सात लोगों की मौत हुई है।
06:13 PM, 10-Jul-2020
डॉ हर्षवर्धन ने तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के साथ फोन पर की बात
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयबास्कर के साथ फोन पर बात की। तमिलनाडु में कुल 1,26,581 पॉजिटिव मामले हैं, जिनमें 46,655 सक्रिय हैं और 1765 लोगों की मौत हुई है। चेन्नई अभी भी एक हॉटस्पॉट है, हालांकि स्थिति में सुधार हुआ है। मृत्यु दर 1.39 फीसदी से कम है।
06:03 PM, 10-Jul-2020
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 1143 हुई
हिमाचल प्रदेश में आज संक्रमण के दो नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1143 हो गई है। इनमें से 268 मामले सक्रिय हैं, 851 ठीक हो चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
05:58 PM, 10-Jul-2020
बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 73 नए मामले
बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 73 नए मामले सामने आए और 14 ठीक हुए। इसके बाद फोर्स में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1659 हो गई है, जिनमें 927 जवान ठीक हो चुके हैं।
05:47 PM, 10-Jul-2020
आंध्र प्रदेश में मशीन के सहायता से कोरोना के मरीजों के शवों को दफनाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में नेल्लोर के एसडीएम का कहना है कि मामले का संज्ञान लिया गया है, जांच जारी है।
05:00 PM, 10-Jul-2020
पाकिस्तान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5000 के पार
पाकिस्तान में कोरोना से 75 और लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 5000 के पार पहुंच गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,751 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 2,43,599 हो गई है।
04:54 PM, 10-Jul-2020
गुजरातः कोरोना से संक्रमित हीरा कारोबारी ने की आत्महत्या
गुजरात के सूरत में एक हीरा कारोबारी ने कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के एक दिन बाद शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि नानपुरा के रहने वाले कुमारपाल शाह (63) की गुरुवार को रिपोर्ट आई थी, जिसमें उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
04:32 PM, 10-Jul-2020
पुणेः 13 जुलाई से 23 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा
महाराष्ट्रः पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और पुणे के कुछ ग्रामीण हिस्सों में 13 जुलाई से 23 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई। इस दौरान केवल डेयरी और मेडिकल स्टोर और अस्पतालों जैसी आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानें खुली रहेंगीः पुणे मंडल के आयुक्त दीपक म्हैसेकर
03:50 PM, 10-Jul-2020
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि अब से जो भी लोग बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थान पर पाए जाएंगे उन पर 100 रुपये की जगह 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
03:26 PM, 10-Jul-2020
महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 48 घंटे में 222 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए
महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में पिछले 48 घंटे में 222 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और तीन संक्रमित पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य पुलिस बल में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,935 हो गई है। जिनमें से 1146 सक्रिय हैं, 4,715 पुलिसकर्मी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 74 लोगों की मौत हो चुकी है।
03:20 PM, 10-Jul-2020
मिजोरम में कोरोना के 23 नए मामले
मिजोरम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के सात कर्मी और असम राइफल्स के आठ जवान समेत 23 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 226 हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मिजोरम में अब तक 226 मामले सामने आए हैं और 83 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं 143 व्यक्ति संक्रमण मुक्त हो चुका है।
03:05 PM, 10-Jul-2020
बिहार में 352 नए मामले सामने आए
बिहार में आज कोरोना पॉजिटिव के 352 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,330 हो गई है। जिनमें से 9,792 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
02:53 PM, 10-Jul-2020
एक प्रवासी ने बताया कि 'यहां मेरी नौकरी थी, लेकिन कोरोना के प्रकोप के कारण मुझे अपने गृहनगर के लिए निकलना पड़ा। लेकिन अब मैं यहां काम करने के लिए वापस आ गया हूं।'
02:51 PM, 10-Jul-2020
दिल्ली में काम के लिए लौटने लगे प्रवासी
दिल्ली में वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू होते ही प्रवासी अपना काम फिर से शुरू करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लौट रहे हैं।
02:37 PM, 10-Jul-2020
नागालैंड में 36 नए मामले सामने आए
नागालैंड में कोरोना वायरस के 36 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 732 हो गई है।
02:17 PM, 10-Jul-2020
आंध्र प्रदेश में 1608 नए मामले सामने आए
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,608 नए मामले सामने आए हैं और 15 मौतें हुई हैं। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 25,422 है। जिसमें से 11,936 सक्रिय मामले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
02:02 PM, 10-Jul-2020
अदालत ने 82 बांग्लादेशी नागरिकों को जमानत दी
दिल्ली में मार्च माह में आयोजित हुए तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम हिस्सा लेने पहुंचे 82 बांग्लादेशी नागरिकों को अदालत ने जमानत दे दी है। इन लोगों के खिलाफ वीजा नियमों का उल्लंघन और दिशा-निर्देशों की कथित अवहेलना करने के मामले में केस दर्ज है।
01:46 PM, 10-Jul-2020
प्रतिदिन लगभग 2.7 लाख परीक्षण किए जा रहे हैं: हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि 'प्रतिदिन लगभग 2.7 लाख परीक्षण किए जा रहे हैं। इतना बड़ा देश होने के बावजूद, हम कोरोना के सामुदायिक प्रसार के चरण में नहीं पहुंचे हैं। हालांकि कुछ छोटे पॉकेट हैं जहां स्थानीय स्तर पर थोड़ा अधिक प्रसार हो सकता है।
01:38 PM, 10-Jul-2020
कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर लगभग 63 फीसदी: हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि 'कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर लगभग 63 फीसदी है जबकि मृत्यु दर केवल 2.72 फीसदी है। हम पॉजिटिव मामलों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंतित नहीं हैं। हम परीक्षण तेज कर रहे हैं ताकि अधिकतम मामलों का पता लगाया जा सके और उनका इलाज किया जा सके।'
01:28 PM, 10-Jul-2020
मध्यप्रदेश मंत्रालय में 16वां शख्स पॉजिटिव
मध्यप्रदेश मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि 'मंत्रालय में 16वां शख्स और वल्लभभवन क्रमांक-2 में अब तक 15 लोगों के पॉजिटिव होने की खबर मिली है। उपसचिव, गृह और परिवहन की घंटी ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान भी आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंत्रालय में आज दो नए कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।'
01:09 PM, 10-Jul-2020
कोरोना महामारी के दौरान परीक्षा आयोजित करना अनुचित: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों के लिए बोलते हुए (#SpeakUpForStudents) कहा कि कोरोना महामारी के दौरान परीक्षा आयोजित करना बेहद अनुचित है। यूजीसी को छात्रों और शिक्षाविदों की आवाज सुननी चाहिए। परीक्षा रद्द की जानी चाहिए और छात्रों को पिछले प्रदर्शन के आधार पर पदोन्नत किया जाना चाहिए।
12:48 PM, 10-Jul-2020
आशा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने बंगलूरू में प्रदर्शन किया
ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कर्नाटक के बंगलूरू में प्रदर्शन कर पीपीई किट और 12,000 रुपये मासिक वेतन की मांग की। एक आशा कार्यकर्ता ने बतायाकि 'हमने कई अन्य सरकारी कार्यालयों को मांग पत्र भेजे हैं लेकिन अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।'
12:38 PM, 10-Jul-2020
अमेरिकी सेना प्रमुख थाईलैंड पहुंचे, कोविड-19 की जांच कराई
चीफ ऑफ स्टाफ जनरल जेम्स मैककॉन्विले के नेतृत्व में अमेरिकी सेना का एक प्रतिनिधिमंडल कोरोना वायरस से संबंधित पाबंदियों में ढील दिए जाने के बाद थाईलैंड पहुंचने वाले पहले आधिकारिक मेहमान हैं। एक चिकित्सा दल ने मैककॉन्विले के सिंगापुर से बैंकॉक पहुंचने के बाद कोविड-19 जांच के लिए उनका नमूना लिया।
मैककॉन्विले ने गुरुवार को थाईलैंड के सेना प्रमुख जनरल अपिरात कोंगसोम्पोंग से मुलाकात की और उनका शुक्रवार को प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओचा से भी मिलने का कार्यक्रम है। दो दिन की यात्रा के बाद वह जापान जाएंगे।
12:01 PM, 10-Jul-2020
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 'जनता कर्फ्यू'
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सड़कें सुनसान दिख रही हैं क्योंकि शहर में 'जनता कर्फ्यू' लगा हुआ है। पुलिस आयुक्त चिरंजीव प्रसाद ने कहा कि 'मैं औरंगाबाद के लोगों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारा मानना है कि नौ दिनों तक चलने वाले इस कर्फ्यू से हमें कोरोना के प्रसार को कम करने में मदद मिलेगी।'
11:41 AM, 10-Jul-2020
झारखंड में सक्रिय मामलों की संख्या 1129
झारखंड में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव के 170 नए मामले सामने आने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 1,129 हो गई। राज्य में अब तक इस बीमारी से कुल 2,210 मरीज ठीक हो चुके हैं और 23 की मौत हो चुकी है।
11:20 AM, 10-Jul-2020
ओडिशा में 755 नए मामले सामने आए
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 755 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11,956 हो गई है। राज्य में 7,407 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और 56 लोगों की मौत हो चुकी है।
11:01 AM, 10-Jul-2020
राजस्थान में 115 नए मामले सामने आए
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 115 नए मामले दर्ज किए गए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 22,678 और मृतकों की संख्या 495 हो गई है। राज्य में अभी 5,043 सक्रिय मामले हैं।
10:48 AM, 10-Jul-2020
पुदुचेरी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1272 हुई
पुदुचेरी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, आज सुबह 10 बजे तक कोरोना के 72 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,272 तक पहुंच गई है। जिसमें से 618 सक्रिय मामले हैं, 637 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
10:27 AM, 10-Jul-2020
पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 960 और ब्राजील में 1199 लोगों की मौत
दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 35 हजार से ज्यादा हो गई है और करीब 32 लाख 20 हजार लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 960 और ब्राजील में 1,199 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक आज सुबह 10 बजे तक के हैं।
10:06 AM, 10-Jul-2020
दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 1.23 करोड़ के पार
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या पांच लाख 57 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 23 लाख 89 हजार को पार कर गया है। जबकि 71 लाख 87 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।
09:53 AM, 10-Jul-2020
महाराष्ट्र की जेलों में 596 कैदी और 167 जेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र कारागार विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य की जेलों में आज तक 596 कैदी और 167 जेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले नागपुर केंद्रीय कारागार में सामने आए हैं। नागपुर केंद्रीय कारागार में 219 कैदी और 57 जेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
09:29 AM, 10-Jul-2020
पिछले 24 घंटे में 26506 नए मामले सामने आए
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 26,506 नए मामले सामने आए हैं और 475 लोगों की मौत हुई है।
09:27 AM, 10-Jul-2020
देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या सात लाख 93 हजार के पार
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,93,802 हो गई है। जिनमें से 2,76,685 सक्रिय मामले हैं, 4,95,513 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है।
09:06 AM, 10-Jul-2020
बच्चों में रोग प्रतिरक्षा प्रणाली किशोरों के मुकाबले अलग तरीके से काम करती है- वैज्ञानिक
वैज्ञानिकों का कहना है कि बच्चों में रोग प्रतिरक्षा प्रणाली किशोरों के मुकाबले अलग तरीके से काम करती है जिससे बच्चों में गंभीर बीमारी होने का खतरा कम रहता है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि मनुष्यों में पाया जाने वाला अणु एंजियोटेन्सिन या एसीई2 किशोरों के मुकाबले बच्चों में कम संख्या में पाया जाता है। यह अणु कोरोना वायरस को कोशिकाओं तक पहुंचने में मदद करता है। अध्ययन के सह-लेखक मैथ्यू हार्टिंग ने कहा कि ‘एसीई2 वायरस के प्रवेश के लिए अहम होता है और यह बच्चों में कम संख्या में पाया जाता है क्योंकि ये उम्र के साथ बढ़ते हैं।’
09:03 AM, 10-Jul-2020
वैज्ञानिकों ने खोजा कोरोना से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बच्चों के बचे रहने का राज
बच्चों में फेफड़ों के काम करने के तौर-तरीके और रोग प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज में थोड़े अंतर से पता चल सकता है कि वयस्कों के मुकाबले कोविड-19 से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बच्चे कैसे ज्यादा बचे रहते हैं। अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास हेल्थ साइंस सेंटर के वैज्ञानिकों ने कहा कि अमेरिका की 22 प्रतिशत आबादी 18 साल तक के बच्चों की है लेकिन देश में कोविड-19 के पहले 1,49,082 मामलों में करीब 1.7 फीसदी मामले ही इस आयु वर्ग से जुड़े हैं। यह अनुसंधान अमेरिकी पत्रिका ‘लंग सेलुलर एंड मोलेक्यूलर फिजियोलॉजी’ में प्रकाशित हुआ है।
08:45 AM, 10-Jul-2020
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 39 नए मरीज, आंकड़ा 1,141 तक पहुंचा
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 39 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,141 हो गई है। राज्य में अब तक इस संक्रमण के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमन ने बताया कि राज्य में संक्रमण के 1,141 मामलों में से 833 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 13 राज्य से बाहर जा चुके हैं। फिलहाल 283 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि नए मामलों में से सोलन में 33 मामले, शिमला में तीन, उना में दो और मंडी में एक मामला सामने आया।
08:30 AM, 10-Jul-2020
प्रयागराज में एक दिन में सर्वाधिक 52 नए मामले आए सामने
प्रयागराज जिले में गुरुवार को एक दिन में सर्वाधिक 52 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिससे यहां अभी तक संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 495 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि प्रयागराज में अभी तक उपचार के उपरांत 300 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि 181 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण से अभी तक 14 व्यक्तियों की मौत हुई है।
08:06 AM, 10-Jul-2020
हज हाउस को कोविड-19 देखभाल केंद्र में तब्दील करने का प्रस्ताव
गाजियाबाद जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को यहां स्थित आला हजरत हज हाउस को 500 बिस्तर वाले कोविड-19 देखभाल केंद्र में तब्दील करने का प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा, निगम आयुक्त दिनेश चंद्र को भी निर्देश दिया गया है कि वह परिसर के अंदर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि यह सिफारिश कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के कारण की गई है।
07:33 AM, 10-Jul-2020
मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और पुलिसकर्मी की मौत
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण गुरुवार को शहर के एक अस्पताल में 41 वर्षीय पुलिस उप निरीक्षक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घातक वायरस से अब तक मुंबई पुलिस के 45 कर्मियों की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने कहा कि उप निरीक्षक विक्रोली पुलिस थाने में तैनात थे। वह ठाणे जिले में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
06:24 AM, 10-Jul-2020
अमेरिका: 24 घंटे में 65 हजार से ज्यादा मामले
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 65 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।
05:52 AM, 10-Jul-2020
तमिलनाडु: जिम मालिक और प्रशिक्षक झेल रहे परेशानी
चेन्नई में जिम मालिकों और प्रशिक्षकों का कहना है कि कोविड19 महामारी के कारण जिम बंद होने के बाद से ही वे परेशानियां झेल रहे हैं। एक जिम मालिक जेके रवि ने कहा कि मैंने जून तक प्रबंधन करने की कोशिश की, लेकिन मैं अब किराया नहीं चुका सकता। मेरी मुश्किल और बढ़ गई है क्योंकि मेरी सारी बचत अब खत्म हो गई है।
04:08 AM, 10-Jul-2020
बोलिविया की राष्ट्रपति कोरोना पॉजिटिव
बोलिविया की अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन अंज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। खुद उन्होंंने गुरुवार को इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि मैंने कोरोना वायरस का टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह आइसोलेशन में रहते हुए भी अपना काम जारी रखेंगी। लैटिन अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वाले नेताओं में वह तीसरे नंबर पर हैं।
02:44 AM, 10-Jul-2020
बिहार: रेलवे ने आइसोलेशन वार्ड बनाए
रेलवे ने पटना जंक्शन के स्टेशन पर कोविड19 के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार किए हैं। इनमें 640 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।
01:25 AM, 10-Jul-2020
जम्मू-कश्मीर: एसकेआईएमएस में प्लाज्मा थैरेपी से उपचार शुरू
शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस), सौरा ने कोविड रोगियों के लिए पहली बार प्लाज्मा थैरेपी से उपचार शुरू किया है। बता दें कि दुनिया भर में डॉक्टर कोरोना वायरस के इलाज के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं।
01:10 AM, 10-Jul-2020
पूरे देश में होगा सीरो सर्वे
कोरोना के प्रसार के अध्ययन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पूरे भारत में एक और सीरो सर्वे कराएगा।
ओडिशा सरकार ने मादक पेय पदार्थों पर लगाए गए 50 फीसदी के विशेष कोविड शुल्क को संशोधित किया है। इस संशोधन में अधिकतम खुदरा मूल्य को इस प्रकार विभाजित किया गया है कि विभिन्न आईएमएफएल/बीयर/शराब/आरटीडी ब्रांड के उत्पादों का मूल्य 2019-20 के लिए तय मूल्य से 15 फीसदी की सीमा से ज्यादा ना हो। -उत्पाद शुल्क विभाग, ओडिशा
12:24 AM, 10-Jul-2020
Coronavirus: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 7862 नए मामले, 226 लोगों की मौत
दिल्ली के सभी औषधालयों और पॉलीक्लिनिक्स में होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट
दिल्ली में कोविड-19 टेस्ट की रफ्तार को बढ़ाने के लिए अब तत्काल प्रभाव से रैपिड एंटीजन टेस्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी औषधालयों और पॉलीक्लिनिक्स में अनिवार्य कर दिया गया है। -दिल्ली सरकार