कोरोना महामारी के चलते दिल्ली में सभी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगेः दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
गाजियाबाद में सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क घूमने और सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों का पुलिस ने 100 रुपए का चालान काटा।
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 'असम में शहरी क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को सप्ताहांत लॉकडाउन लागू किया जाएगा। नगर समितियों और नगर पालिकाओं के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्र सप्ताहांत लॉकडाउन के दायरे में आएंगे और अगली सूचना तक लॉकडाउन जारी रहेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि 'जो मेहनत यूपी की सरकार ने की है, हम कह सकते हैं कि एक प्रकार से अब तक कम से कम 85 हजार लोगों का जीवन बचाने में वो कामयाब हुई है। आज अगर हम अपने नागरिकों का जीवन बचा पा रहे हैं, तो ये भी बहुत संतोष की बात है।'
पीएम मोदी ने आगे कहा कि 'आज जब दुनिया में कोरोना का इतना बड़ा संकट है, तब उत्तर प्रदेश ने जो साहस दिखाया, जो सूझबूझ दिखाई, जो सफलता पाई, जिस तरह कोरोना से मोर्चा लिया, जिस तरह स्थितियों को संभाला, वो अभूतपूर्व है, प्रशंसनीय है।'
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान' के शुभारंभ के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि 'जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बनती तब तक हमें सामाजिक दूरी और मास्क का इस्तेमाल करना होगा।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वीडियो-कांफ्रेंस के जरिए 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान' का शुभारंभ किया।
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना वायरस से राजस्थान में एक की मौत हुई है और 91 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 16,387 पर पहुंच गया है।
ओडिशा में गुरुवार को कोरोना के 218 नए मरीज मिले। यहां कुल संंक्रमितों की संख्या 6,180 पहुंची।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वीडियो-कांफ्रेंस के जरिए 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान' का शुभारंभ करेंगे।
मेक्सिको में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 25 हजार के पार हो गई है और दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
मुंबई पुलिस ने अपने कर्मियों के लिए तीन क्वारंटीन केंद्र स्थापित किए हैं। ये केंद्र कल्याण, मरोल और मरीन ड्राइव में स्थित हैं। इन केंद्रों की संयुक्त क्षमता लगभग 1,000 बिस्तरों की है: मुंबई पुलिस पीआरओ प्रणय अशोक
तेलंगाना में गुरुवार को कोरोना के 920 नए मामले सामने आए और 327 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई, वहीं 5 लोगों की मौत भी हुई। आंकड़े के मुताबिक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11,364 है, जिनमें 6,446 सक्रिय मामले, 4,688 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी और 230 मौतें शामिल हैं:- राज्य स्वास्थ्य विभाग
920 #COVID19 cases, 327 discharged & 5 deaths reported in Telangana today. Total number of cases in the state is now at 11,364, including 6,446 active cases, 4,688 discharged & 230 deaths: State Health Department pic.twitter.com/5TE54syWHL
— ANI (@ANI) June 25, 2020
असम में गुरुवार को कोरोना के 276 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या 6,646 हो गई है। वहीं नए आंकड़े के मुताबिक अब तक 4,033 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और 2,601 मामले अब भी सक्रिय हैं। मृतकों की संख्या नौ है।
276 new #COVID19 cases reported in Assam today, as of 11:40 pm. Total number of cases in the state is now at 6646, including 4033 discharged, 2601 active cases, & 9 deaths: Himanta Biswa Sarma, State Health Minister pic.twitter.com/RkP3W355q6
— ANI (@ANI) June 25, 2020
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना रोगियों के उपचार के लिए बड़ी मात्रा में एंटी-वायरल ड्रग्स remdesivir और ravipiravir खरीदने का फैसला किया हैः- राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे