महाराष्ट्र में 28 जून से अनलॉक-1 के चौथे चरण में छूट दी जाएगी । इसके तहत नाई की दुकान, सैलून, ब्यूटी पार्लर खोले जाएंगे। ग्राहक को इन सब सेवाओं के लिए पहले ही अपॉइनमेंट लेना होगा। इन सेवाओं में बाल काटना, बाल कलर करना, वैक्सिंग, थ्रिडिंग शामिल है। वहीं स्किन से संबंधित सेवाओं की मंजूरी नहीं होगी।
मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 11 नए मामले सामने आए। इसके बाद इलाके में संक्रमितों की संख्या 2210 हो गई है।
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज देहरादून के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में स्थापित 750-बेड वाले कोरोना केयर सेंटर का निरीक्षण किया।
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि 'हम पतंजलि को राज्य में उनकी एंटी-कोरोना दवा बेचने की अनुमति नहीं देंगे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) से मंजूरी मिलने के बाद ही हम इस पर कोई फैसला करेंगे।'
दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से समर्पित अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए कहा ताकि सरकार और अस्पतालों के बीच कोई संवादहीनता न हो।
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार और अस्पताल के बीच संवाद का अंतर कम होना चाहिए।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि 'अगर कोई सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करता है, तो यह मशीन 'दूर रहिए, सुरक्षित रहिए' का संदेश देती है।
दिल्ली में आज सुबह बढ़ी संख्या में लोग गाजीपुर फल और सब्जी मंडी में आवश्यक सामान खरीदने के लिए पहुंचे। दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच लोग सामाजिक दूरी समेत अन्य नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।