फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Live Updates: देशभर में मृतकों की संख्या 13 हजार के पार, दो लाख से अधिक लोग स्वस्थ्य हुए

Tue, 23 Jun 2020 12:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • देश 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14821 नए मामले
  • एक दिन में कोरोना वायरस से 445 लोगों की मौत
  • कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 4,25,282
  • भारत में कोरोना से अब तक 13699 लोगों की मौत
  • महाराष्ट्र में 55 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए 
  • दिल्ली में अब रोजाना 18 हजार टेस्ट, लोगों को नहीं होगी दिक्कत: केजरीवाल 
विज्ञापन
भारत में कोरोना - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:57 PM, 22-Jun-2020

दिल्ली सरकार ने होम क्वारंटीन मरीजों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश

दिल्ली सरकार ने होम क्वारंटीन मरीजों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस दिशा-निर्देश के तहत मरीज को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत 10 दिन के इलाज के बाद छुट्टी मिलेगी। वहीं मेडिकल जांच में मरीज की हालत और लक्षणों की गंभीरता को देखते हुआ आगे का निर्णय भी लिया जा सकता है।

11:47 PM, 22-Jun-2020

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी की जांच में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी की जांच में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार जांच पर विशेष ध्यान दे रही है । उन्होंने कहा कि सरकार कोविड-19 से निपटने में पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है और कोई भी सूचना नहीं छिपाई जा रही है।

11:40 PM, 22-Jun-2020

बीते 24 घंटे में झारखंड में कोरोना के कुल 42 नए मामले

झारखंड में कोरोना के कुल 42 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2140 हो गए हैं। जबकि बीते 24 घंटे में 63 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में अब तक 1469 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या 11 है।

विज्ञापन
11:29 PM, 22-Jun-2020

हरियाणा में आज कोरोना के 390 नए मामले सामने आए

हरियाणा में आज कोरोना के 390 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11,025 हो गई। इनमें से 5,916 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 169 हो गई है।

11:16 PM, 22-Jun-2020

महाराष्ट्र और दिल्ली में 2500 से अधिक मामले दर्ज

  • महाराष्ट्र में 3721 नए मामले, 62 मौतें और 1962 को छुट्टी दी गई हैं। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 135796 हो गई जिसमें 67706 ठीक हुए हैं, 6283 मौतें और 61793 सक्रिय मामले शामिल हैं।
  • तेलंगाना में 872 कोरोना के नए पॉजिटिव केस, 274 डिस्चार्ज और 7 लोगों की मौत। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,674 हो गई, जिसमें 4005 डिस्चार्ज और 217 मौतें शामिल हैं।
  • मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 175 नए मामले, 200 स्वस्थ्य और 6 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12,078 हो गई, जिनमें 9215 ठीक हुए और 521 लोगों की मौत हुई है।
  • दिल्ली में सोमवार को 2909 नए मामले और 58 मौतें दर्ज हुईं। कुल पॉजिटिव केस 62,655 हैं, जिनमें 36602 रिकवर/डिस्चार्ज/माइग्रेटेड केस, 2233 मौतें और 23820 एक्टिव मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
11:10 PM, 22-Jun-2020

एम्स पटना में कोरोना मरीज ने की आत्महत्या

बिहार में पटना स्थित एम्स में कथित तौर पर एक कोरोना संक्रमित मरीज ने आत्महत्या कर ली, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

10:48 PM, 22-Jun-2020

गोवा से राजस्थान तक कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी

  • गोवा में आज कोरोना के 46 मामले सामने आए। अब यहां कुल मामलों की संख्या 864 हो गई है, जिसमें 711 सक्रिय मामले, एक मौत और 152 लोग सही हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 413 नए मामले और 14 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,358 हो गई है, इसमें 8687 लोग ठीक हुए हैं, 5102 सक्रिय मामले हैं और 569 लोगों की मौत हुई है।
  • राजस्थान में सोमवार को रात साढ़े आठ बजे तक 302 नए मामले सामने आए थे और सात लोगों की मौत हुई। राज्य में अब कुल मामले 15232 हो गए हैं जिसमें सक्रिय मामलों की संख्या 2966 है, 356 लोगों की मौत हुई है और 11675 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।

10:29 PM, 22-Jun-2020

दिल्ली के मंडोली जेल के एक बैरक में 17 कैदी कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के डायरेक्टर जनरल (जेल) ने बताया मंडोली जेल में 15 जून को एक कैदी की कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद उसके साथ बैरक में रहने वाले 29 लोगों की जांच की गई, जिसमें 17 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले।

10:24 PM, 22-Jun-2020

मणिपुर में 57 नए मामले

मणिपुर में सोमवार को 57 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ यहां कुल मामले 898 हो गए हैं जिसमें 648 सक्रिय मामले हैं।

10:05 PM, 22-Jun-2020

पाकिस्तान के तीन क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव

इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले पकिस्तान के तीन क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पीसीबी के मुताबिक हैदर अली, हैरिस राउफ और शादाब खान तीनों में जांच से पहले कोई लक्षण नहीं दिखे थे।

09:51 PM, 22-Jun-2020

एक दिन में दर्ज हुए सर्वाधिक 183,000 नए मामले: WHO

  • विश्व स्वस्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने बताया कि कल कोरोना के 183,000 नए मामले सामने आये हैं, जो एक दिन में सर्वाधिक है।
  • टेड्रोस ने बताया कि डब्ल्यूएचओ के पास अब तक 88 लाख मामले दर्ज किए गए हैं. इसमें 465,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं कुछ देशों में मामलों और मौतों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।
  • टेड्रोस ने कहा डब्ल्यूएचओ इस बात पर जोर देता है कि डेक्सामेथासोन का उपयोग केवल क्लिनिकल पर्यवेक्षण के तहत गंभीर कोरोना वाले रोगियों के लिए किया जाना चाहिए। हल्के लक्षण वाले रोगियों के लिए या एक निवारक उपाय के रूप में यह काम नहीं करता है, और इससे नुकसान हो सकता ह।

09:44 PM, 22-Jun-2020

जम्मू-कश्मीर में 132 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में 132 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 10 जम्मू डिवीज़न और 122 कश्मीर में मिले हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 6088 हो गई है। इसमें 3531 स्वस्थ्य हुए और 85 की मौत हुई है।
 

09:00 PM, 22-Jun-2020

केरल में 138 नए मामले

केरल में कोरोना के 138 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कुल मामले बढ़कर 3310 हो गए हैं, इसमे सक्रिय मामले 1540 और मृतकों की संख्या 21 हो गई है।

08:43 PM, 22-Jun-2020

पंजाब में 177 नए मामले

पंजाब में 177 नए मामले सामने आए हैं, वहीं दो लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों के कुल मामले 4235 हो गए हैं। इनमें 2825 स्वस्थ्य हुए हैं और 101 लोगों की मौत हुई है।

08:23 PM, 22-Jun-2020

तमिलनाडु में कोरोना के 2,710 नए मामले

तमिलनाडु में कोरोना के 2,710 नए मामले और 37 मौतों के बाद कुल मामलों की संख्या 62,087 और मरने वालों की संख्या 794 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 27,178 है।

07:22 PM, 22-Jun-2020

वाराणसी मंडल के मऊ जंक्शन में 59 संभावित कोरोना मरीज भर्ती

उत्तर प्रदेश में, वाराणसी मंडल के मऊ जंक्शन में 59 संभावित कोरोना मरीज भर्ती हैं और 8 को पहले ही छुट्टी दे दी गई है। भारतीय रेलवे ने 5 राज्यों में 960 कोविड केयर कोच तैनात किए हैं: भारतीय रेलवे

07:15 PM, 22-Jun-2020

गुजरात में 563 नए मामले और 21 मौतें

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 563 नए मामले सामने आए हैं, साथ ही 21 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 27,880 हो गई है, जिसमें 19,917 लोग स्वस्थ्य हुए हैं और 1685 लोगों की जान गई है।

07:00 PM, 22-Jun-2020

नितिन गडकरी ने वैक्सीन बनने तक सावधानी बरतने को कहा

बहुत सारे शोध चल रहे हैं। यदि वैक्सीन उपलब्ध हो जाती है तो यह संकट का 100% सही समाधान होगा। वर्तमान में यह उपलब्ध नहीं है इसलिए हमें कोविड-19 के साथ रहने की कला को समझने की आवश्यकता है, विशेष रूप से मुंबई, पुणे, दिल्ली-शहरों में जहां हम महत्वपूर्ण समस्या का सामना कर रहे हैं: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

06:52 PM, 22-Jun-2020

बिहार में 24 घंटे में 206 नए मामले

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 206 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके साथ राज्य में कुल मामले बढ़कर 7808 हो गए हैं। इसमें 5757 लोग स्वस्थ्य हुए हैं और 52 लोगों की मौत हुई है।
 

06:38 PM, 22-Jun-2020

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे को अस्पताल से मिली छूट्टी

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे को कोविड-19 से उबरने के बाद सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें 12 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

06:23 PM, 22-Jun-2020

कर्नाटक में कोरोना के 249 नए मामले

कर्नाटक में आज कोरोना वायरस के 249 नए मामले सामने आए हैं और 5 मौतें हुई हैं। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,399 है जिसमें 5,730 डिस्चार्ज हो चुके मामले, 3,523 सक्रिय मामले और 142 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

06:22 PM, 22-Jun-2020

असम में रिकवरी दर 63.3% हुई

अब तक हमारी रिकवरी दर 63.3% है जबकि मृत्यु दर 10 मौतों के साथ 0.16% है। अब तक कंफर्म कोविड-19 मामले 5586 हैं जिसमें से 2170 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 3521 मरीज रिकवर हुए हैं: असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

05:58 PM, 22-Jun-2020

फ्रांसीसी दूत ने दिल्ली सरकार के राशन वितरण केंद्र का निरीक्षण किया

दिल्ली खाद्य मंत्री इमरान हुसैन के साथ भारत में मौजूद फ्रांसीसी दूत इमैनुएल लेनैन ने आज दिल्ली सरकार द्वारा राशन वितरण का निरीक्षण करने के लिए तुगलकाबाद में एक राशन की दुकान का दौरा किया। कोरोना से बचाव कार्य के लिए फ्रांस-भारत के बीच अहम समझौता हुआ है, इसके तहत फ्रांस 200 मिलियन यूरो का लोन देगा।
 

05:43 PM, 22-Jun-2020

चंडीगढ़ में 82 सक्रिय मामले

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 410 है जिसमें 82 सक्रिय मामले, 6 मौतें और 322 ठीक हो चुके मामले शामिल हैं: चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग

05:41 PM, 22-Jun-2020

आंध्र प्रदेश में 443 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 443 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं, वहीं पिछले 24 घंटे में पांच मौतें हुई हैं। साथ ही 83 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9372 हो गई, जिसमें 111 मौतें और 4435 डिस्चार्ज।

05:33 PM, 22-Jun-2020

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की सेहत में सुधार

कोरोना से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन स्वास्थ्य में सुधार के बाद ऑक्सीजन स्पोर्ट से हटाकर जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनमें 17 जून को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

05:10 PM, 22-Jun-2020

कोरोना से संक्रमित एक आरोपी हत्यारा हिरासत से भागा

ठाणे में कोरोना वायरस से संक्रमित एक आरोपी हत्यारा पुलिस हिरासत से भाग गया है। पुलिस के मुताबिक उसने लिव-इन में रहने वाली अपनी पार्टनर की हत्या की थी जिसकी वजह से हिरासत में था।

04:34 PM, 22-Jun-2020

पुणे में बेटे की कोरोना रिपोर्ट आने से पहले ही मां ने अस्पताल से कूदकर दी जान

महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को 36 साल की एक महिला ने अस्पताल के पांचवें तल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। अधिकारियों के मुताबिक इसी अस्पताल में महिला के बेटे का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

 

03:21 PM, 22-Jun-2020

उत्तराखंड में 57 नए कोरोना मरीज

24 घंटे में उत्तराखंड में 57 नए कोरोना मरीज मिले, 11 स्वस्थ हुए। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2401 पहुंचा। अब तक 1511 ठीक हुए हैं 27 की मौत हुई है। 
 

03:04 PM, 22-Jun-2020

कर्नाटक के गृह मंत्री बोम्मई का बयान

कर्नाटक के गृह मंत्री बी बोम्मई ने कहा कि जहां भी कोरोना के 3-4 केस होंगे उन्हें पूरी तरह सील कर दिया जाएगा और लोगों की जांच होगी। गंभीर मरीजों को ही अस्पताल में रखा जाएगा। 
 

02:56 PM, 22-Jun-2020

कर्नाटक में गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा

कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने कहा कि कोरोना के गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और बाकियों को कोविड केयर सेंटर में। हमारे पास करीब 20 हजार बिस्तर हैं। 

02:46 PM, 22-Jun-2020

मरीजों का रिकवरी रेट 55 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 55 फीसदी है।  
 
 

02:33 PM, 22-Jun-2020

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा 

डब्ल्यूएचओ ने 21 जून की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रति लाख जनसंख्या के हिसाब से भारत में सबसे कम कोविड-19 के मामले हैं।  भारत में प्रति लाख आबादी पर यह 30.4 है जबकि वैश्विक स्तर पर 114.67 है।
 

02:18 PM, 22-Jun-2020

कोरोना को हराकर लौटे 31 आरपीएफ जवान

चेन्नई: रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स आईजी, दक्षिण रेलवे बिरेंद्र कुमार ने आरपीएफ के 31 जवानों का ड्यूटी पर स्वागत किया जो कोरोना को हराकर लौटे हैं।     
 

02:04 PM, 22-Jun-2020

कर्नाटक: स्वस्थ होने की दर में सुधार

कर्नाटक के मेडिकल शिक्षा मंत्री ने कहा, कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर (61.39%) में सुधार हो रहा है। मृत्यु दर महज 1.49% है। हम संक्रमितों की कांटैक्ट ट्रेसिंग 24 घंटे के भीतर कर रहे हैं।
 

01:50 PM, 22-Jun-2020

सीएम केजरीवाल ने कहा

आज हम चीन के खिलाफ दो लड़ाई लड़ रहे हैं। एक सीमा पर और दूसरा कोरोना वायरस से जो चीन से आया है। हमारे 20 सैनिक वापस नहीं लौटे। हम दोनों लड़ाई जीतेंगे। 

 

01:37 PM, 22-Jun-2020

अब रोजाना करीब 18 हजार टेस्ट

सीएम केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में पहले रोजाना करीब 5 हजार टेस्ट हो रहे थे, अब रोजाना करीब 18 हजार टेस्ट हो रहे हैं। अब लोगों को जांच को लेकर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।  

 

01:32 PM, 22-Jun-2020

सीएम बोले, ऑक्सीमीटर मुहैया कराएंगे

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा, जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, हर कुछ घंटे में उन्हें ऑक्सीमीटर मुहैया कराया जाएगा। जब वो ठीक हो जाएंगे तो इसे सरकार को वापस लौटाना होगा। 
 
 

01:24 PM, 22-Jun-2020

दिल्ली में रोजाना की जा रही 18,000 लोगों की जांच: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली में प्रतिदिन 5,000 लोगों की जांच की जा रही थी जो अब बढ़कर लगभग 18,000 प्रतिदिन हो गई है। अब लोगों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
 

01:11 PM, 22-Jun-2020

देश के इन राज्यों में 24 घंटे में हुई 445 लोगों की मौत

सोमवार सुबह तक जिन 445 लोगों की मौत हुई है उनमें से 186 महाराष्ट्र से, 63 दिल्ली से, 53 तमिलनाडु से, 43 उत्तर प्रदेश से, 25 गुजरात से, 15 पश्चिम बंगाल से, 14 मध्यप्रदेश से, 12 राजस्थान से, 11 हरियाणा से, सात तेलंगाना से, पांच-पांच लोग आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से थे। वहीं ओडिशा के दो, बिहार, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी और पंजाब के भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

01:04 PM, 22-Jun-2020

देश में 55.77 फीसदी हुई कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सोमवार सुबह आठ बजे तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है और अब तक 2,37,195 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में, कोविड-19 के कुल 9,440 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने की दर 55.77 प्रतिशत हो गई है।

 

12:32 PM, 22-Jun-2020

राजस्थान में कोरोना के 67 नए मामले सामने आए

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि आज सुबह 10.30 बजे तक राज्य में कोरोना के 67 नए मामले सामने आए हैं और कोई नई मौत नहीं हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 14,997 हो गई है।

12:15 PM, 22-Jun-2020

महाराष्ट्र में 55 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 55 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि एक की मौत हुई है। महाराष्ट्र पुलिस में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,103 हो गई है।

11:42 AM, 22-Jun-2020

ओडिशा में कोरोना के 143 नए मामले

ओडिशा के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने कहा कि प्रदेश में कल कोरोना के 143 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल मरीजों की संख्या 5,303 हो गई है।

11:18 AM, 22-Jun-2020

नागालैंड में कोरोना के 69 नए मामले सामने आए

नागालैंड के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि परीक्षण किए गए 275 नमूनों में से कोरोना के 69 नए मामले सामने आए हैं। कुल मरीजों की संख्या 280 हो गई है जिनमें से 139 सक्रिय मामले हैं और जबकि 141 लोग सही हो चुके हैं।

10:49 AM, 22-Jun-2020

भोपाल में कोरोना के 40 नए मामले मिले

भोपाल में कोरोना वायरस के 40 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक का ड्राइवर भी पॉजिटिव पाया गया है। राजभवन से भी तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 

10:26 AM, 22-Jun-2020

देश में एक दिन में कोरोना से 445 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,821 नए मामले सामने आए हैं और 445 लोगों की मौत हुई है।

10:02 AM, 22-Jun-2020

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुलाई आपात बैठक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बंगलूरू में बढ़ते कोरोना मामलों को नियंत्रित करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए आज संबंधित अधिकारियों और विभागों की एक आपात बैठक बुलाई है।

09:37 AM, 22-Jun-2020

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या हुई 425282

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,821 नए मामले सामने आए हैं और 445 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,25,282 हो गई है जिनमें से 1,74,387 सक्रिय मामले हैं। 2,37,196 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी तक 13,699 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

 

09:03 AM, 22-Jun-2020

गोवा में कोरोना वायरस से पहली मौत

गोवा में कोरोना वायरस से पहली मौत दर्ज की गई है। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि कोरोना संक्रमित मॉर्लेम की एक 85 वर्षीय महिला का एक अस्पताल में निधन हो गया है।

08:34 AM, 22-Jun-2020

सिक्किम में कोरोना के आठ नए मामले सामने आए

सिक्किम में आठ व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिससे राज्य में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 78 तक पहुंच गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

05:56 AM, 22-Jun-2020

अमेरिका के बाद ब्राजील में हालात भयावह हो गए हैं। यहां मृतकों का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है। वहीं संक्रमितों की संख्या 10 लाख 80 हजार से अधिक हो गई है।

02:39 AM, 22-Jun-2020

मुंबई के ठाणे सेंट्रल जेल के 4 कांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

मुंबई के ठाणे सेंट्रल जेल के 4 कांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चारों को इलाज के लिए एक अस्पताल भेजा गया है। वहीं जो इन लोगों के संपर्क में आए हैं उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है।

01:36 AM, 22-Jun-2020

इंदौर में कुल 44 नए मामले सामने आए

21 जून को इंदौर में कुल 44 नए मामले सामने आए और 50 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नए आंकड़े के मुताबिक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4373 हो गई और इनमें से अब तक 3235 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वहीं मृतकों की संख्या 201 है:- जिला स्वास्थ्य विभाग, मध्यप्रदेश

01:04 AM, 22-Jun-2020

आज मुंबई में कोरोना के 1242 नए मामले, 41 की मौत

आज मुंबई में कोरोना के 1242 नए मामले आने से शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,507 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में कुल 41 मौतें हुई हैं जिससे शहर में मृतकों की संख्या बढ़कर 3669 हो गई है। जबकि 29,347 सक्रिय मामले शामिल हैं और 33491 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैः बृहन्मुंबई नगर निगम(बीएमसी)

01:03 AM, 22-Jun-2020

झारखंड में बीते 24 घंटे में 62 नए मामले

झारखंड में 62 नए मामले आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 2089 हो गई है। जिसमें 672 सक्रिय मामले हैं और 1406 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या अब तक 11 हुई है : राज्य स्वास्थ्य विभाग

12:26 AM, 22-Jun-2020

देशभर में मृतकों की संख्या 13 हजार के पार, दो लाख से अधिक लोग स्वस्थ्य हुए

असम में बीते 24 घंटे में 198 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5586 हो गई। वहीं इनमें से 2170 सक्रिय मामले हैं एवं 3404 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जबकि अबतक कुल 9 लोगों की मौत हुई हैः- हिमंत बिस्वा सरमा, असम के स्वास्थ्य मंत्री

यहां पढ़ें 21 जून (रविवार) के सभी अपडेट्स
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें