कोरोना महामारी के दौर में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जाने-माने विशेषज्ञ आपको बताएंगे कि वायरस की चपेट में आने पर आप क्या करें, क्या न करें। कौन-कौन सी चीजें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं और कौन सी फायदेमंद हैं। विशेषज्ञ यह भी बताएंगे कि कोरोना के अलावा बीमारियों को किस तरह नियंत्रित किया जा सकता है। विशेषज्ञ रोज शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे। इसमें आप अपने सवाल पूछ सकते हैं।
आज की चर्चा में शामिल होंगे ये विशेषज्ञ
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर आज हो रही चर्चा में विशेषज्ञ जानकारी देंगे। इस दौरान न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनीष चौहान, दिल्ली एम्स में कार्यरत डॉ. आयशी पाल, आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय अग्रवाल कोरोना से संबंधित सवालों के जवाब देंगे।