फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 घंटे बाद मात्र दो मिनट में खत्म हो जाएगा कोरोनावायरस, बस तापमान बढ़ने का है इंतजार

Thu, 05 Mar 2020 03:34 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कोरोनावायरस ऐसी बीमारी नहीं है, जिसमें जान का जोखिम अधिक हो।
  • दो से चार फीसदी मामलों में ही साबित हुआ है घातक
  • पारा बढ़ते ही कम होना शुरू हो जाएगा प्रभाव
विज्ञापन
ITBP Isolation centre - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनावायरस को लेकर कई तरह की रिपोर्ट और दावे सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जैसे ही तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचेगा, तो यह वायरस अपने आप खत्म हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 10 मार्च को तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। उसके बाद 12 मार्च को 29 डिग्री और 16 मार्च को पारा 31 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

दावा यह भी किया गया है कि तापमान बढ़ने पर कोरोनावायरस को खत्म होने में दो मिनट का समय लगेगा। चीन के वुहान से लौटे 542 लोगों की स्क्रीनिंग एवं जांच कर चुके आईटीबीपी के छावला स्थित क्वारंटाइन केंद्र में नोडल अफसर डॉक्टर एपी जोशी अमर उजाला डॉट कॉम से खास बातचीत में बताया कि कोरोनावायरस ऐसी बीमारी नहीं है, जिसमें जान का जोखिम अधिक हो।

अभी तक इस वायरस को लेकर जितनी भी रिसर्च हुई हैं, उनसे मालूम हुआ है कि कोरोनावायरस दो से चार फीसदी मामलों में ही घातक साबित हुआ है। दरअसल, यह एक ऐसा वायरस है जो पुराना है, मगर नए पैटर्न के साथ सामने आ रहा है। डब्लूएचओ और कई संगठन इस बाबत लगातार रिसर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन


डॉ. जोशी के मुताबिक, हालांकि अभी इस बाबत कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कोई अधिक तापमान की बात कर रहा है, तो कोई इसकी समयावधि को लेकर अलग बयान दे रहा है। इन पर अभी रिसर्च चल रही है।

इतना जरूर है कि अगले एक सप्ताह जैसे ही पारा बढ़ेगा, तो कोरोनावायरस का प्रभाव कम होना शुरू हो जाएगा। सही तापमान और निर्धारित समयावधि पर अभी रिसर्च जारी है।

डॉक्टर जोशी और उनकी टीम ने ही वुहान से आए 406 लोगों को ठीक कर उनके घर भेजा है। ये सभी लोग 14 दिन तक आईटीबीपी के छावला स्थित क्वारंटाइन सेंटर में उनकी निगरानी में थे। इनके बाद दूसरे बैच में 112 लोग आए हैं। इनका पहला टेस्ट हो चुका है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। ये भी 14 दिन तक यहीं रहेंगे।

इनके अलावा इटैलियन पर्यटकों समेत 24 लोगों की स्क्रीनिंग भी डॉ जोशी ने की है। इनमें से 16 इटालियन और एक भारतीय की टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

आने वाले दिनों में कुछ ऐसा रहेगा तापमान का मिजाज... 

09 मार्च   25 डिग्री सेल्सियस    
10 मार्च   26 डिग्री 
11 मार्च   26 डिग्री 
12 मार्च   29 डिग्री 
13 मार्च   27 डिग्री 
14 मार्च   27 डिग्री 
15 मार्च   29 डिग्री 
16 मार्च   31 डिग्री 

रखें इन बातों का ध्यान... 

डॉक्टर एपी जोशी का कहना है कि अगर कोई विदेशी व्यक्ति के संपर्क में नहीं है तो उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। वह मास्क न पहने तो भी चलेगा। अगर कोई विदेशी है तो उससे थोड़ी दूरी बनाकर रखें। यानी तीन-चार फुट दूर रहें। इस स्थिति में मास्क आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जैसे अपने देश में कई संक्रमित बीमारियां होती हैं, वैसे ही कोरोनावायरस है। इसमें बड़ी बात ये है कि किसी भी तरह के संक्रमण से बचें। कोरोनावायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, तो वह मरीज 14 दिन में ठीक हो जाता है। तबियत में सुधार उस व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली पर निर्भर करता है। कोई व्यक्ति दस दिन तो कोई पंद्रह दिन में ठीक हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें