फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान पहुंचा भारतीय चिकित्सकों का दल, विदेश मंत्री बोले- वापसी के लिए साथ मिलकर कर रहे हैं काम

Thu, 05 Mar 2020 03:09 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

ईरान में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत ने वहां से अपने नागरिकों को लाने की कोशिश तेज कर दी है। भारतीय चिकित्सकों का एक दल गुरुवार को ईरान पहुंच गया है। ईरान से इन भारतीयों को लाने से पहले उनकी वहां जांच की जाएगी। जांच के लिए ईरान में लैब बनाया जाएगा।

विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारतीय चिकित्सा दल आज ही ईरान पहुंच गया है और अधिकारी कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर वहां फंसे भारतीयों की वापसी के लिए ईरान के अपने समकक्षों के साथ साजोसामान पर काम कर रहे हैं। जयशंकर ने कहा कि भारतीय चिकित्सा दल के कोरोनावायरस के लिए जांच करने को शाम तक कोम में पहला लैब स्थापित कर लिया जाएगा।

मंत्री ने ट्वीट किया कि जांच के लिए हमारा चिकित्सा दल आज ईरान पहुंच रहा है। शाम तक कोम में पहला क्लीनिक शुरू करने की उम्मीद है। इसके तुरंत बाद जांच प्रक्रिया शुरू होगी। भारतीयों की वापसी के लिए साजोसामान पर ईरानी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मंत्रियों का समूह लगातार प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है। परिवारों की चिंता समझते हैं। भरोसा रखिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें