फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा और लोकसभा सचिवालय में 30 दिन बाद दोबारा काम शुरू, बिहार सरकार के विभाग भी खुले

Mon, 20 Apr 2020 12:26 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संसद भवन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में लागू लॉकडाउन के दौरान राज्यसभा और लोकसभा सचिवालय में 30 दिनों के बाद आज से दोबारा काम शुरू हो गया है। प्रवेश के समय सभी वाहनों को सेनिटाइज किया जा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से सचिवालय में 24 मार्च से काम बंद था।

विज्ञापन

 


राज्यसभा और लोकसभा सचिवालय में आने वाले कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली के शास्त्री भवन में पहुंचने वाले अधिकारियों के शरीर के तापमान की जांच की जा रही है। सरकार के अंतर्गत आने वाले कार्यालयों ने आज से कार्य करना शुरू कर दिया है।

राज्यसभा सचिवालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से बंद के नियमों में आंशिक ढील दिए जाने के बाद काम शुरु करने का फैसला किया गया। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस दौरान सिर्फ ऐसे महत्वपूर्ण काम करने की अनुमति दी है जिनके निष्पादन को लंबित नहीं रखा जा सकता हो।
विज्ञापन


नायडू ने भी ट्वीट कर कहा, '25 मार्च से लागू पूर्ण बंद के 27 दिन बाद आज राज्यसभा सचिवालय ने अपना कार्य पुनः प्रारंभ किया।'
नायडू ने राज्यसभा सचिवालय के सभी कर्मचारियों को कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के कार्यालयों के अलावा लॉकडाउन के दौरान बिहार सरकार के विभागों ने भी सीमित कर्मचारियों के साथ दोबारा काम करना शुरू कर दिया है।
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें