फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: 11 अप्रैल को इन 10 राज्यों में दर्ज किए गए 300 से अधिक मामले

Sat, 11 Apr 2020 08:54 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ी - फोटो : PTI
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 11 अप्रैल की शाम 5 बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 7,529 पहुंच गई है और 242 लोगों की मृत्यु हो गई है। 653 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। 

विज्ञापन




स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1035 नए मामले सामने आए हैं और इस खतरनाक वायरस से 40 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। 11 अप्रैल तक देश के 10 राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 300 से अधिक पहुंच गए। आइए जानते हैं ये कौन-कौन से राज्य हैं। 
 

क्रमांक

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

कुल संक्रमण

डिस्चार्ज

मृत्यु

1 गुजरात 308 31 19
2 केरल 364 123 2
3 आंध्र प्रदेश 381 11 6
4 उत्तर प्रदेश 433 32 4
5 मध्य प्रदेश 443 0 33
6 तेलंगाना 504 43 9
7 राजस्थान 553 21 3
8 दिल्ली 903 25 8
9 तमिलनाडु 911 44 8
10 महाराष्ट्र 1574 188 110
विज्ञापन


वहीं, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 72 घंटे में गुरुग्राम जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव मामले सामने नहीं आया है। जिले में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 18 है। 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें