फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने शुरू किया दफ्तर से काम, पीएम मोदी ने दिया था निर्देश

Mon, 13 Apr 2020 10:27 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने दफ्तर से काम करना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी के निर्देश के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, किरेन रिजिजू, अर्जुन मुंडा समेत कई मंत्री दफ्तर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


 


भारतीय खेल प्राधिकरण में अपने दफ्तर पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केवल वरिष्ठ अधिकारी और न्यूनतम आवश्यक कर्मचारी ही आज कार्यालय आएंगे। हम कोविड-19 के बारे में सभी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। वहीं, दिल्ली के शास्त्री भवन में भी अधिकारियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के शरीर के तापमान की जांच की जा रही है और उनकी गाड़ियों को सेनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

गिरिराज सिंह भी पहुंचे कार्यालय
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया कि "हर दिन के भांति आज भी मंत्रालय के अपने ऑफिस पहुंच गया हूं। कोरोना से लड़ाई हेतु बताए गए सभी उपायों के साथ मैं निरंतर अपने कार्यालय आता रहा हूं। आप सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं घर में रहें ...स्वस्थ रहें।"

पीएम मोदी ने दिया था निर्देश
प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के साथ वरिष्ठ अफसरों को दफ्तर से ही काम करने का निर्देश दिया था। लॉकडाउन के चलते अधिकांश मंत्री और शीर्ष अफसर घर से ही काम कर रहे थे।
विज्ञापन


पीएमओ सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सोमवार से मंत्रालयों में बैठकर काम करने के लिए कहा। अभी फिलहाल संयुक्त सचिव स्तर तक के अफसरों को ही मंत्रालय में काम के लिए बुलाया गया है। इससे नीचे के स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार से ही बुलाया जाएगा।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें