जमीयत प्रमुख मदनी नें घर में पढ़ी नमाज
मुस्लिम समुदाय के प्रमुख संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भी शुक्रवार को अपने घर में नमाज पढ़ी। संगठन ने इसके पहले ही सलाह जारी कर समुदाय से यह अपील कर चुका है कि लोग अपने घरों में ही रहें, सामाजिक दूरी बनाये रखें और कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने में मदद करें।
अपील का असर हुआ और लोगों ने अपने घरों में ही नमाज पढ़ी। नमाज के बाद उन्होंने कहा कि वे नियमों को बनाते हैं और अगर वे स्वयं ही नियमों का पालन नहीं करेंगे तो इसका उचित संदेश नहीं जायेगा। इसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने घर में ही नमाज पढ़ी।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मीडिया सचिव मौलाना फजलुर्रहमान ने अमर उजाला से कहा कि उन्हें पूरे देश से रिपोर्ट आई हैं कि समाज के लोगों ने संगठन की अपील को दिल से स्वीकार किया और अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ी।