ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर
ब्लॉक मेडिकल अफसर को फील्ड टीमों के लिए स्टाफ का इंतजाम करने की जिम्मेदरी दी गई है। इन टीमों में एक हेल्थकेयर और एक नगर निगम वर्कर को शामिल किया गया है। प्राइमरी हेल्थ केयर मेडिकल अफसर को फॉलोअप का जिम्मा भी दिया गया है।
सर्वे रिपोर्ट और सैंपल एकत्रित करने से लेकर वह काम जो किसी वजह से अधूरा रह गया है, वह इन्हीं मेडिकल अफसर को पूरा कराना होगा। इसके अलावा इंफ्लूएंजा जैसी बीमारी और सार्स जैसे गंभीर लक्षणों वाली बीमारी वाले प्रदेशों से जो लोग जिले में पहुंचे हैं, उनका पता लगाकर जांच करना।