आईसीएमआर के अनुसार 27 जून तक देश में 82,27,802 नमूनों की जांच की गई और शनिवार को 2,32,095 नमूनों की जांच हुई। रविवार सुबह तक जिन 410 और लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र में 167, तमिलनाडु में 68, दिल्ली में 66, उत्तर प्रदेश में 19, गुजरात में 18, बंगाल में 13, राजस्थान व कर्नाटक में 11-11, आंध्र प्रदेश में नौ, हरियाणा में सात, पंजाब व तेलंगाना में छह-छह, मध्यप्रदेश में चार, जम्मू-कश्मीर में दो और बिहार, ओडिशा व पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
अभी तक हुई 16,095 लोगों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 7,273 लोगों की मौत हुई। इसके बाद दिल्ली में 2,558, गुजरात में 1,789, तमिलनाडु में 1,025, उत्तर प्रदेश में 649, पश्चिम बंगाल में 629, मध्य प्रदेश में 550, राजस्थान में 391 और तेलंगाना में 243 लोगों की मौत हुई। हरियाणा में कोविड-19 से 218, कर्नाटक में 191, आंध्र प्रदेश में 157, पंजाब में 128, जम्मू कश्मीर में 93, बिहार में 59, उत्तराखंड में 37, केरल में 22 और ओडिशा में 18 लोगों ने जान गंवाई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार छत्तीसगढ़ में इस महामारी से 13, झारखंड में 12, पुडुचेरी में 10, असम और हिमाचल प्रदेश में नौ-नौ, चंडीगढ़ में छह, गोवा में दो और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। उसने बताया कि मौत के 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से पीड़ित थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 1,59,133 मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 80,188, तमिलनाडु में 78,335, गुजरात में 30,709, उत्तर प्रदेश में 21,549, राजस्थान में 16,944 और पश्चिम बंगाल में 16,711 मामले सामने आए। तेलंगाना में 13,436, हरियाणा में 13,427, मध्य प्रदेश में 12,965, आंध्र प्रदेश में 12,285 और कर्नाटक में 11,923 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
बिहार में संक्रमण के मामले बढ़कर 8,931, जम्मू कश्मीर में 6,966, असम में 6,816 और ओडिशा में 6,350 हो गए। पंजाब में अब तक संक्रमण के 5,056 जबकि केरल में 4,071 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,791, छत्तीसगढ़ में 2,545, झारखंड में 2,339, त्रिपुरा में 1,334, गोवा में 1,128, मणिपुर में 1,092, लद्दाख में 960 और हिमाचल प्रदेश में 894 मरीज सामने आए।
पुडुचेरी में संक्रमण के 619, चंडीगढ़ में 428, नगालैंड में 387 और अरुणाचल प्रदेश में 177 व दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 177 मामले सामने आए। मिजोरम में 148, सिक्किम में 87, अंडमान और निकोबार द्वीप में 72 जबकि मेघालय में 47 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मंत्रालय ने बताया, 'हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।'
तमिलनाडु में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 3,940 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82,275 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 54 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,079 पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में संक्रमण के 82,275 मामले हैं वहीं 45,537 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1,443 लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। रविवार को नए सामने आए मामलों में अकेले चेन्नई से संक्रमण के 1,992 मामले हैं।
देश की राजधानी नई दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,889 नए मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,623 हो गई है।
आंध्र प्रदेश में रविवार को एक ही दिन में सर्वाधिक कोविड-19 के 813 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13,098 पहुंच गई। ताजा बुलेटिन के अनुसार, एक ही दिन में कोरोना वायरस से 12 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 169 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में इस घातक वायरस से कुरनूल जिले में छह, कृष्णा जिले में पांच और पश्चिमी गोदावरी में एक मरीज की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में कडप्पा जिले में सबसे अधिक 111 मामले और कुरनूल में 103 मामले दर्ज किए गए। नए 813 मामलों में से 755 स्थानीय हैं जबकि 50 अन्य राज्यों से हैं और आठ लोग विदेश से हैं।
इसके अनुसार, आंध्र प्रदेश में फिलहाल कोविड-19 के 7,021 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 5,908 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार तक 8,41,860 नमूनों की जांच हो चुकी है, जिसमें संक्रमण की दर 1.56 फीसदी है।