फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 82 फीसदी लोगों ने किया लॉकडाउन का समर्थन, 86 प्रतिशत भारतीयों को भविष्य की चिंता

Fri, 17 Apr 2020 11:34 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए लॉकडाउन के फैसले का समर्थन किया है। एक सर्वे के अनुसार, 82 फीसदी लोगों ने लॉकडाउन के पहले दौर का समर्थन किया है और ये लोग सरकार के हर कदम से सहमत हैं। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सर्वे के अनुसार देश के 86 फीसदी लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। वहीं, ब्रिटेन में केवल 60 फीसदी, अमेरिका में 44 फीसदी, ऑस्ट्रेलिया में 67 फीसदी और हांगकांग में 45 फीसदी लोग अपनी सरकारों के प्रयासों से संतुष्ट हैं। 

86 फीसदी लोग भविष्य को लेकर चिंतित
जब बात भविष्य की बात आती है तो 86 फीसदी भारतीय इसको लेकर चिंतित हैं जोकि अन्य देशों से कहीं ज्यादा है। हांगकांग 71 फीसदी, अमेरिका में 51 फीसदी, ऑस्ट्रेलिया 39 फीसदी और ब्रिटेन में सिर्फ 38 फीसदी लोग लॉकडाउन के दौरान भविष्य को लेकर चिंतित हैं। 
विज्ञापन


दो चरणों में किया गया सर्वे
यह सर्वे 23-26 मार्च और दो से पांच अप्रैल के बीच भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग में दो चरणों में किया गया था। इसे सीटी ग्लोबल लीडरशिप इनसाइट्स ट्रैकर नाम से लंदन की सीटी ग्रुप/क्रॉस्बी टेक्स्टॉर इंडिया ने कराया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें