फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित महाराष्ट्र के लिए राहत की खबर, अक्तूबर में घटे 30 फीसदी मरीज

Mon, 02 Nov 2020 10:14 PM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
विज्ञापन
coronavirus in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देश में कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में अक्तूबर का महीना सुकूनदायक रहा। बीते महीने में करीब 30 फीसदी कोरोना का संक्रमण कम हुआ। लेकिन सर्दियों में कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है। राज्य सर्वेक्षण अधिकारी डॉ प्रदीप आवटे ने यह आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन


डॉ. आवटे ने कहा कि सर्दियों के मौसम में दुबारा कोरोना की लहर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन दुनिया के कई देशों में कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर देखने को मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर आई तो वह उतनी भयानक नहीं होगी जितनी पहले लहर में थी।

अर्थात कोरोना का वायरस इतना मजबूत नहीं होगा। डॉ. आवटे ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की दर कम हुई है। बीते अक्तूबर महीने में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का औसत 98.92 फीसदी रहा। जबकि मृत्युदर 2.61 फीसदी रही। अक्तूबर महीने में मरीजों की संख्या में भी 30 फीसदी कमीं आई। डॉ. आवटे ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर हमारी टीम संभावित परिस्थिति का अध्ययन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें