फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : भारत ने कई देशों का वीजा निलंबित किया, अमेरिका में सैंडर्स और बिडेन ने रद्द की रैलियां

Wed, 11 Mar 2020 07:08 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान 58 भारतीय तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को लेकर भारत पहुंच गया है। वहीं, आज पुणे में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। दुनियाभर में कोरोनावायरस से मरने वाले लोगों की संख्या चार हजार से ऊपर पहुंच गई है। यहां पढ़ें कोरोनावायरस से संबंधित सभी अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:32 AM, 11-Mar-2020

बिडेन और सैंडर्स ने रद्द की रैलियां

अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन और अमेरीकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने कोरोनावायरस के चलते अपनी आने वाली रैलियां रद्द कर दी हैं। दोनों नेताओं ने मंगलवार को अपनी आगामी रैलियों को रद्द करने की घोषणा की। 

जानकारी के मुताबिक बर्नी सैंडर्स ने क्लीवलैंड में होने वाली अपनी रैली को जनस्वास्थ्य और सुरक्षा के चलते रद्द कर दी। वहीं, बिडेन ने भी क्लीवलैंड में होने वाली कैली रद्द करने का एलान किया। बता दें कि अमेरिका में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 700 से ज्यादा हो गई है। 

12:45 AM, 11-Mar-2020

तिरुपति मंदिर प्रबंधन ने विदेशियों और अनिवासी भारतीयों के लिए जारी किया परामर्श

देश के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना वायरस से संक्रमण के ताजा मामले सामने आने के बीच भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का प्रबंधन देखने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने विदेशियों और प्रवासी भारतीयों को एहतियात के तौर पर एक परामर्श जारी किया है कि वे भारत पहुंचने के बाद 28 दिन तक मंदिर में न आएं।

12:28 AM, 11-Mar-2020

भारत में प्रवेश के लिए उस देश की प्रयोगशाला से नकारात्मक रिपोर्ट आना जरूरी 

भारत सरकार ने यात्रियों के लिए सूचना जारी करते हुए कहा है जो यात्री इटली और कोरिया की यात्रा पर गए हैं और अब भारत में प्रवेश करने के इच्छुक हैं। उन्हें उन देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अधिकृत प्रयोगशालाओं से कोरोनावायरस(COVID-19) की जांच करवाना आवश्यक है। जांच के बाद अगर उनकी रिपोर्ट नकारात्मक आती है तो ही वे भारत में प्रवेश कर पाएंगे।

वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए कहा है कि हमें जानकारी मिल रही है कि कई भारतीय इटली के हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं क्योंकि वे COVID19 के नकारात्मक परीक्षण प्रमाण पत्र के बिना भारत के लिए उड़ान नहीं भर सकते।  

विज्ञापन
09:32 PM, 10-Mar-2020

चीन, इटली, ईरान समेत कई देशों के नागरिकों का ई-वीजा और मौजूदा वीजा निलंबित

स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार ने कहा है कि फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों के साथ-साथ इटली, ईरान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान और चीन के नागरिकों के ई-वीजा और मौजूदा वीजा को तत्काल प्रभाव के साथ निलंबित किया जा रहा है। 

विशेष सचिव ने कहा कि चीन, हांगकांग, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान, इटली, थाईलैंड, सिंगापुर, मलयेशिया, ईरान, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी से होकर आए सभी यात्रियों को उनके आगमन की तारीख से लेकर 14 दिनों तक विशेष वार्ड में गुजारना चाहिए। 

08:23 PM, 10-Mar-2020

केरल में दो और लोग कोरोना से संक्रमित: स्वास्थ्य मंत्री

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि राज्य में कोरोनावायरस से दो और लोग संक्रमित पाए गए है। तीन वर्षीय बच्चे के माता-पिता की रिपोर्ट पॉजीटिव पाए गए है। 
 

 

विज्ञापन
07:31 PM, 10-Mar-2020

गुजरात में 51 लोगों के नमूने नेगेटिव, 2000 लोगों की स्क्रीनिंग की गई

गुजरात में 51 लोगों के कोरोनावायरस के नमूने की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी है। 

गुजरात के किसी भी व्यक्ति में अभी तक कोरोनावायरस के लक्षण नहीं पाए गए है। स्वास्थ्य आयुक्त जय प्रकाश शिवहरे ने कहा कि कोरोनोवायरस के लिए परीक्षण किए गए 52 लोगों में से 51 लोगों के नमूने नेगेटिव आए हैं। एक व्यक्ति की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब तक हमने 2,231 यात्रियों की जांच की है जो अहमदाबाद और सूरत के हवाई अड्डों पर पहुंचे हैं। अन्य 1,024 लोग अपने घरों में निगरानी में हैं।

07:15 PM, 10-Mar-2020

नेपाल एयरलाइंस कॉरपोरेशन ने कतर में दोहा से उसकी नियमित उड़ानें निलंबित कर दी हैं।
 

 

07:04 PM, 10-Mar-2020

भारत में 50 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित: स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष सचिव संजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि देश में कोरोनावायरस से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या अब तक 50 हो गई है। इनमें से 34 लोग भारतीय नागरिक हैं और 15 विदेशी हैं, जो कि इटली के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के कारण देश में अब तक कोई मौत नहीं हुई है।
 
 

06:58 PM, 10-Mar-2020

पुणे में चार लोग कोरोनावायरस से संक्रमित

पुणे जिला क्लेक्टर नवल किशोर राम ने कहा है कि पुणे में दो और लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुणे में अब तक चार लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 
 

 

06:58 PM, 10-Mar-2020

स्पेन ने इटली के साथ हवाई यातायात पर लगाया प्रतिबंध

इटली में फैले कोरोनावायरस को देखते हुए पड़ोसी देश स्पेन ने उसके साथ सभी हवाई यातायत पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
 

 

06:58 PM, 10-Mar-2020

जम्मू और कश्मीर में अब तक एक व्यक्ति का नमूना पॉजीटिव

जम्मू और कश्मीर सरकार ने कोरोनावायरस को लेकर की जा रही निगरानी की स्थिति को लेकर कहा है कि राज्य में अब तक एक व्यक्ति का नमूना पॉजीटिव पाया गया है। 

 

 

06:49 PM, 10-Mar-2020

एयरलाइन्स स्व-घोषणा फॉर्म की उपलब्धता सुनिश्चित करें

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कोरोनावायरस को लेकर विमान कंपनियों को कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में परिचालन करने वाली सभी एयरलाइनों को सलाह दी जाती है कि वे पर्याप्त संख्या में स्व-घोषणा फॉर्म (एस) की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही भारत आने वाली उड़ानों में इन-फ्लाइट की घोषणाएं भी की जाएं।
 

 

06:42 PM, 10-Mar-2020

शी जिनपिंग ने किया वुहान का दौरा, कहा- हालात काबू में हैं

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग मंगलवार को कोरोनावारयस से बुरी तरह प्रभावित चीनी प्रांत वुहान का दौरा करके लौटे। जिनपिंग ने कहा कि चीन कोविड-19 से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और वह इसका जमकर मुकाबला कर रहा है। उन्होंने कहा कि वुहान में हालात काबू में है। गौरतलब है कि कोरोनावायरस की शुरुआत वुहान प्रांत से ही हुई थी। 

04:51 PM, 10-Mar-2020

1048 लोगों की जांच में चार के नमूने पॉजीटिव: कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि राज्य में अब तक 1048 लोगों की जांच के लिए पहचान की गई है। जिसमें से 446 नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। 389 नमूनों ने नेगेटिव रिपोर्ट, 4 नमूनों की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है, जबकि बाकी की रिपोर्ट का इंतजार है।
 
 

04:41 PM, 10-Mar-2020

ईरान में मंगलवार को 54 लोगों की मौत

ईरान में मंगलवार को कोरोनावायरस से 54 लोगों की मौत हो गई। ईरान में कोरोनावायरस से एक दिन मरने वाले लोगों की यह संख्या अब तक की सबसे अधिक है। 

04:26 PM, 10-Mar-2020

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष एन वासु ने कहा, सबरीमाला मंदिर जाने से बचे भक्त

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष एन वासु ने कोरोनावायरस को लेकर कहा है कि मैं सभी भक्तों से सबरीमाला मंदिर जाने से बचने की अपील करता हूं। इसके अलावा, मैं सभी मंदिरों से उन त्योहारों को रद्द करने का अनुरोध करता हूं जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

03:34 PM, 10-Mar-2020

केरल में कल से 31 मार्च तक सभी सिनेमा थिएटर बंद

कोरोनावायरस के कारण केरल में सभी सिनेमा थिएटरों को कल से 31 मार्च तक बंद रखा जाएगा। यह निर्णय कोच्चि में मलयालय सिनेगा संगठनों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया है। 
 

 

01:10 PM, 10-Mar-2020

केरल में छह और नए मरीज

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल में कोरोनावायरस के छह और इन मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या अब 12 हो गई है। 
 


 

11:55 AM, 10-Mar-2020

मैं नहीं जानता ट्रंप की कोरोनावायरस जांच की गई थी: पेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोरोनावायरस के लिए जांच की गई थी। पेंस ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘मैं ईमानदारी से इस सवाल का जवाब नहीं जानता, लेकिन हम इस सवाल को आगे भेजेंगे और जल्द ही आपको व्हाइट हाउस के चिकित्सक के हवाले से जवाब देंगे।’

11:50 AM, 10-Mar-2020

पुणे में दो लोग कोरोनावायरस संक्रमित

महाराष्ट्र के पुणे में दो लोगों को कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

10:39 AM, 10-Mar-2020

ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइंस ने ज्यादातर उड़ानें बंद कीं, सीईओ नहीं लेंगे वेतन

ऑस्ट्रेलियाई विमानन कंपनी क्वांटास ने मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते वह अपने ज्यादातर एयरबस ए380 विमानों की उड़ान बंद कर रही है और चूंकि उसकी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हो गई हैं, इसलिए उसके सीईओ अपना वेतन नहीं लेंगे। क्वांटास और उसकी सस्ती विमानन सेवा जेटस्टार ने अगले छह महीनों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लगभग 25 प्रतिशत की कटौती की है। 

10:09 AM, 10-Mar-2020

चीनी राष्ट्रपति ने किया वुहान का दौरा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने कोरोनावायरस सामने आने के बाद पहली बार वायरस प्रभावित वुहान का दौरा किया।

09:58 AM, 10-Mar-2020

कैलिफोर्निया बंदरगाह पर वायरस प्रभावित जहाज से पहला यात्री बाहर आया

कोरोनावायरस प्रभावित क्रूज जहाज से पहले यात्री को बाहर लाया गया है। जहाज को सोमवार को ऑकलैंड के कैलिफोर्निया बंदरगाह पर खड़ा किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि ग्रैंड प्रिंसेस कई दिनों तक समुद्र में फंसे होने के बाद सैन फ्रांसिस्को खाड़ी पहुंचा। इसमें 3,500 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार हैं। इस जहाज में 21 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

09:57 AM, 10-Mar-2020

कोरोनावायरस पर मजाक के चलते मुसीबत में फंसे भारतीय मूल के दो अफ्रीकी

कोरोना वायरस पर मजाक के चलते भारतीय मूल के दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक मुसीबत में फंस गए हैं। पहला मामला भारत से डरबन लौटी 55 वर्षीय एक महिला का है, जिसके दावा किया कि उसे कोरोनावायरस का संक्रमण है। उसे आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पता चला कि वो मजाक कर रही है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक दूसरे मामले में अधिकारियों को एक महंगी स्पोर्ट्स कार के मालिक की तलाश है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह भारतीय मूल का है। दरअसल चार अलग-अलग लोगों ने कहा है कि वह जिस कार को चला रहा था, उसकी नंबर प्लेट पर ‘कोविड19-जेडएन’ लिखा था। इस नंबर प्लेट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। पुलिस कार और उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है।

09:53 AM, 10-Mar-2020

दुनियाभर में मृतकों की संख्या चार हजार के पार पहुंची

कोरोनावायरस से दुनियाभर में मरने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को चार हजार के पार पहुंच गई। एएफपी आंकड़े के अनुसार चीन में इस वायरस से 17 और लोगों की मौत हो गई। सौ से अधिक देशों में फैले इस वायरस से मृतकों की संख्या 4,011 पहुंच गई है जबकि इससे 110,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं।

09:33 AM, 10-Mar-2020

कोरोना : भारत ने कई देशों का वीजा निलंबित किया, अमेरिका में सैंडर्स और बिडेन ने रद्द की रैलियां

ईरान से 58 भारतीय तीर्थयात्रियों का पहला जत्था भारत पहुंच गया है। भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान लोगों को तेहरान से हिंडन वायुसेना स्टेशन (गाजियाबाद) लेकर पहुंचा।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ईरान में हमारे दूतावास और भारतीय चिकित्सा टीम के प्रयासों के लिए धन्यवाद, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम किया जा रहा है। धन्यवाद भारतीय वायुसेना। हम ईरानी अधिकारियों के सहयोग की सराहना करते हैं। हम वहां फंसे अन्य भारतीयों की वापसी पर काम कर रहे हैं।


 

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें