फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India: मुंबई में आज 692 नए मामले, 25 लोगों की गई जान

Thu, 07 May 2020 11:17 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3561 नए मामले सामने आए हैं और 89 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 52,952 हो गई है, जिनमें 35,902 सक्रिय हैं, 15,267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 45, आंध्र प्रदेश में  56, कर्नाटक में आठ और ओडिशा में 20 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:16 PM, 07-May-2020

अहमदाबाद में आज 275 नए केस

गुजरातः अहमदाबाद में आज 275 नए केस सामने आए। यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4991 हो गया है और मरने वालों की संख्या 321 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग

11:12 PM, 07-May-2020

महाराष्ट्र में आज 207 लोग ठीक हो गए, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3301 पहुंची

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि आज 207 मरीज ठीक हो गए हैं। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3301 हो गई है। मौत का आंकड़ा 694 है। 

10:59 PM, 07-May-2020

डीआरडीओ ने कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अल्ट्रा वायलेट कीटाणुशोधन चैंबर स्थापित किया

डीआरडीओ ने केरल में कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अल्ट्रा वायलेट कीटाणुशोधन चैंबर स्थापित किया है। चैंबर का इस्तेमाल एयरपोर्ट पर आने वाले सामान को कीटाणुरहित करने के लिए किया जाएगा। इस चैंबर को कोचीन में एक लैब द्वारा विकसित किया गया है। इस बात की जानकारी डीआरडीओ के अधिकारी ने दी। 

विज्ञापन
10:33 PM, 07-May-2020

मुंबई में आज 692 नए मामले, 25 लोगों की गई जान

मुंबई में आज कोरोना के 692 नए मामले सामने आए हैं। शहर में कुल पॉजिटिव केस 11219 हो गए हैं। आज 25 लोगों की मौत हुई है। मौत का कुल आंकड़ा कुल 437 पहुंच गयाः बीएमसी

10:07 PM, 07-May-2020

झारखंड में कुल सक्रिय मामले 88

झारखंड में कुल पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 132 हो गई है। इनमें से 88 सक्रिय मामले हैं, 41 डिस्चार्ज/छुट्टी और तीन मौतें शामिल हैं।

कोच्चि पहुंचा एयर इंडिया का विमान
अबू धाबी से फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान कोच्चि पहुंचा।
 

विज्ञापन
10:05 PM, 07-May-2020

राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर 2 और डीजल पर 1 फीसदी वैट लगाया

राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर 2 फीसदी और डीजल पर 1 फीसदी वैट लगाया। यह नियम आज मध्यरात्रि से लागू होंगे। 

10:02 PM, 07-May-2020

असम में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 हुई

असम में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 हो गई है। आज गुवाहाटी में चार और लोगों को पॉजिटिव पाया गया।

09:58 PM, 07-May-2020

मुंबई के आर्थर रोड जेल के 77 कैदी और 26 पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित

मुंबई के आर्थर रोड जेल के 77 कैदियों और 26 पुलिस कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उन्हें इलाज के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल भेजा जाएगा: अनिल देशमुख, महाराष्ट्र के गृह मंत्री

09:47 PM, 07-May-2020

सिंगापुर में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की पहली फ्लाइट आज रवाना होगी

बंदे भारत मिशन के तहत सिंगापुर में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की पहली फ्लाइट आज रात दिल्ली से रवाना होगी। फ्लाइट कल सुबह भारत लौटेगी।

09:25 PM, 07-May-2020

राजस्थान में आज 110 नए पॉजिटिव केस, छह लोगों की मौत

राजस्थान में आज 110 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव केस 3427 हो गए हैं। राजस्थान में आज छह लोगों की मौत हुई है। अब तक कोरोना के कारण राज्य में 99 पर मौतें हो चुकी हैं: स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान

09:22 PM, 07-May-2020

तेलंगाना में आज कोरोना के 15 नए मामले

तेलंगाना में आज कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 1112 हो चुके हैं, जिनमें 400 मामले सक्रिय हैं और अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी हैः तेलंगाना सरकार

09:11 PM, 07-May-2020

महाराष्ट्र: नासिक के शैतानपुर इलाके के एक कारखाने में लगी आग

महाराष्ट्र: नासिक के शैतानपुर इलाके में आज एक कारखाने में आग लग गई। मौके पर आग बुझाने के लिए दमकर की 10 गाड़ियां पहुंचीं। बता दें कि बुधवार को ठाणे जिले के भिवंडी रहनल गांव के एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई थी। 



कोरोना के कारण मालदीव में फंसे लोगों को निकालने पहुंचा भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व।



 

09:09 PM, 07-May-2020

वीडियो वायरल पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है- महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि सायन अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक मरीज के साथ शव पड़ा हुआ है। इसपर राजनीति करने की जरूरत नहीं है। प्रोटोकॉल के हिसाब से अगर किसी मरीज की मौत होती है तो कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए उसके शव को काले से ढका जाता है। 30 मिनट के अंदर रिश्तेदारों को मृतक के शव को ले जाना चाहिए, लेकिन कई बार लोग संकोच करते हैं। तब इसे शवगृह में भेजा जाता है। प्रकिया पूरी करने में वक्त लगता है। अब हमने आदेश दिया है कि 30 मिनट के अंदर शव का अंतिम संस्कार हो जाना चाहिए।

09:03 PM, 07-May-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ फोन पर बातचीत की। दो नेताओं के बीच भारत और यूरोपीय संघ में कोरोना महामारी की स्थिति और प्रतिक्रियाओं पर चर्चा हुई: विदेश मंत्रालय 

08:27 PM, 07-May-2020

मुंबईः आर्थर रोड जेल के 72 कैदियों और सात कर्मचारियों को हुआ कोरोना

मुंबई की आर्थर रोड जेल के 72 कैदियों और सात कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी संक्रमित कैदियों को कल सुबह जीटी अस्पताल और सेंट जॉर्ज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जबकि स्टाफ सदस्यों को अलग से शिफ्ट किया जाएगा: महाराष्ट्र जेल प्राधिकरण

08:24 PM, 07-May-2020

महाराष्ट्र में आज 1362 नए मामले, आंकड़ा 18 हजार के पार

महाराष्ट्र में आज 1362 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 18,120 हो गई है: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे 

08:23 PM, 07-May-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 388 नए पॉजिटिव केस

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 388 नए पॉजिटिव केस सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7013 हो गई है, जिनमें से 1709 ठीक हो गए हैं और 425 लोगों की मौत हो चुकी हैः स्वास्थ्य विभाग

08:12 PM, 07-May-2020

प्रवासी मजदूरों को अब मेडिकल सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं-महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री

हमने तय किया है कि प्रवासी मजदूर जो अपने घर जाना चाहते हैं, उन्हें अब से मेडिकल सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। केवल थर्मल जांच की जाएगी। यह फैसला डॉक्टरों के क्लीनिक के बाहर बड़ी कतार से बचने के लिए लिया गया है: राजेश टोपे, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री

07:57 PM, 07-May-2020

दिल्लीः मध्य प्रदेश के छतरपुर जानेवाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकड़ने बसों से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे मजदूर।



राज्य कैबिनेट ने पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये और डीजल की कीमत 1 रुपये बढ़ाने का फैसला किया है: उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक

07:54 PM, 07-May-2020

मुंबई के धारावी में आज 50 नए मामले

मुंबई के धारावी में आज 50 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 783 हो गई है। आज एक भी मौत नहीं हुई है। शहर में मौत का आंकड़ा 21 हैः बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी)

07:27 PM, 07-May-2020

पश्चिम बंगाल में आज 92 नए मामलों की पुष्टि

पश्चिम बंगाल में 92 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1548 हो गई है। कोरोना के कारण राज्य में अब तक 79 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, बंगाल में 1101 सक्रिय मामले हैं: स्वास्थ्य विभाग

ओडिशा में आज सात नए पॉजिटिव केस
ओडिशा के गंजाम जिले में आज सात नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले अब 219 हो गए हैं।

07:04 PM, 07-May-2020

झारखंड में आज पांच और नए मामले, संक्रमितों की संख्या 132 हुई

झारखंड में आज पांच और नए मामले सामने आए हैं। ये सभी मामले पलामू जिले के हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग छत्तीसगढ़ से लौटे थे। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 132 हो गई हैः नितिन मदन कुलकर्णी, राज्य सचिव 

हरियाणा में आज 31 नए पॉजिटिव मामले
हरियाणा में आज 31 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 625 हो गई है: स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा सरकार

07:02 PM, 07-May-2020

कर्नाटक में आज बिकी 165 करोड़ रुपये की शराब

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कर्नाटक में आज 165 करोड़ रुपये की शराब बेची गई है। इस बात की जानकारी राज्य के आबकारी विभाग ने दी। वहीं, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र में 4 मई से 48.14 करोड़ रुपये की शराब बेची गई है। तीन मई को महाराष्ट्र सरकार ने कंटेनमेंट ज़ोन्स के अलावा शराब की दुकानों सहित स्टैंडअलोन दुकानों को खोलने की अनुमति दी। हालांकि कुछ जिलों ने फैसले में संशोधन कर, शराब की दुकानों को बंद रखा है।

06:50 PM, 07-May-2020

सीआईएसएफ के एक हेड कांस्टेबल की कोरोना से मौत

मुंबई हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ के एक हेड कांस्टेबल की कोरोना के कारण मौत हो गई।

06:46 PM, 07-May-2020

जम्मू और कश्मीर ने एक दिन में 3000 टेस्ट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यहां 3429 सैंपल का टेस्ट किया गया। इनमें 18 पॉजिटिव पाया गया। यहां कुल पॉजिटिव मामले 793 है, जिनमें से 68 जम्मू से और कश्मीर से 725 हैं: रोहित कंसल, प्रमुख सचिव (योजना), जम्मू-कश्मीर सरकार

06:42 PM, 07-May-2020

कैडिला फार्मास्युटिकल्स प्लांट के 26 कर्मचारियों को हुआ कोरोना

गुजरातः कैडिला फार्मास्युटिकल्स प्लांट, ढोलका के 26 कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद प्लांट को बंद कर दिया गया। प्लांट को सैनिटाइज किया जा रहा है। 

06:31 PM, 07-May-2020

तमिलनाडु में आज 580 पॉजिटिव मामले और दो लोगों की मौत

तमिलनाडु में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आज राज्य में 580 और पॉजिटिव मामले सामने आए और 2 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 5409 है, जिसमें 37 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

06:09 PM, 07-May-2020

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले छह हो गए

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले छह हो गए हैं। दो की मौत हो गई है, जबकि 34 लोग ठीक हो चुके हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

06:05 PM, 07-May-2020

बिल जमा करने के लिए 515 कैश कलेक्शन सेंटरों को चालू रखें- मुख्यमंत्री

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को आदेश दिया कि वह अपने बिलों को जमा करने के लिए उपभोक्ताओं के लिए राज्य भर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच सभी 515 कैश कलेक्शन सेंटरों को चालू रखें।

06:03 PM, 07-May-2020

कोरोना काल में कैसे एक दूध देने वाला सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दूध देने की शानदार तरकीब। देखिए वीडियोः-
 


 

05:54 PM, 07-May-2020

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 12 और मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 12 और मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 705 है, जिसमें 366 डिस्चार्ज और 30 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

ओडिशा सरकार ने गंजाम जिले को रेड जोन और जगतसिंहपुर व मयूरभंज जिलों को ग्रीन जोन घोषित किया है।

05:47 PM, 07-May-2020

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना महामारी पर की सर्वदलीय बैठक

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना महामारी पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से एक सर्वदलीय बैठक की। इस दौरान डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजीत पवार, भाजपा नेतादेवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस के अशोक चव्हाण, मनसे प्रमुख राज ठाकरे और अन्य नेता भी मौजूद थे।

05:43 PM, 07-May-2020

केरल में आज कोई केस नहीं, राज्य में सिर्फ 25 सक्रिय मामले

केरल में आज कोई नया मामला नहीं। राज्य में सिर्फ 25 सक्रिय मामले बचे हैं। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दी। 

चंडीगढ़ः पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में 15 नए
पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में 15 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। संकर्मित मरीजों की कुल संख्या 135 गई है: स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़

05:03 PM, 07-May-2020

असमः सरकार ने 1 मई से 31 मई तक स्कूल-कॉलेजों में गर्मी की छुट्टी घोषित

असम के पहले कोरोना मरीज, जो कैंसर से भी पीड़ित थीं, उन्हें सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से कल ही छुट्टी दे दी गई थ। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा गया है कि किसी भी असम में किसी भी अन्य राज्य के रेड जोन जिले से लौटने वाले व्यक्ति को संस्थागत क्वारंटीन में रखा जाएगा।

वहीं, असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि सरकार ने 1 मई से 31 मई तक स्कूलों और कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

04:46 PM, 07-May-2020

दुबई से भारत जाने वाले यात्रियों की मदद के लिए फ्रंटलाइन में खड़े हैं कॉन्सुलेट अधिकारीः कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया, दुबई



अबू-धाबीः यूएई से भारत रवाना हुए भारतीयों से बातचीत करते यूएई में भारत के राजदूत पवन कपूर। वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को लाया जा रहा है।


 

04:37 PM, 07-May-2020

बिहार में कोरोना से एक और मौत, आंकड़ा पहुंचा पांच

बिहार में कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पांच हो गया हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग 

04:00 PM, 07-May-2020

संभावना है कि जून और जुलाई में अपने चरम पर पहुंच सकता है कोरोना- रणदीप गुलेरिया

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि मॉडलिंग के आंकड़ों के मुताबिक, जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, संभावना है कि जून और जुलाई में अपने चरम पर पहुंच सकता है। लेकिन ये बातें हमे समय के साथ पता चलेंगी। 

03:39 PM, 07-May-2020

पंजाबः 15 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित

पंजाब के सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में 15 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गईं। इस बात की जानकारी उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री राजिंदर सिंह बाजवा ने दी।

03:34 PM, 07-May-2020

कुछ पढ़े लिखे लोगों के पास ज्ञान और बुद्धि दोनों की कमी हैः सीडीएस जनरल बिपिन रावत

सेना द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान किए जाने पर सवाल उठा रहे लोगों के बारे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि, कुछ लोग ऐसे हैं, जो अशिक्षित हैं, लेकिन उनमें बुद्धि है। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो शिक्षित हैं, लेकिन व्यवहार ऐसे करते हैं जैसे उनके पास ज्ञान और बुद्धि की कमी है। प्रत्येक व्यक्ति को टिप्पणी करने का अधिकार है। प्रेरणा सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण का एक अनिवार्य पहलू है। हालांकि हम अपने कोरोना योद्धाओं को प्रेरित करना महत्वपूर्ण समझते हैं।

03:27 PM, 07-May-2020

कोरोना से संक्रमित बीएसएफ के दो जवानों की मौत

कोरोना वायरस से संक्रमित बीएसएफ के दो जवानों की मौत हो गई है। आज 41 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 193 हो गई है। 
 

03:13 PM, 07-May-2020

विदेशों से लाए जा रहे भारतीयों को पहले क्वारंटीन में रखा जाएगा

रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि विदेशों से आने वाले भारतीयों को सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा चलाए जाने वाले क्वारंटीन केंद्रों में मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, अनिवार्य रूप से क्वारंटीन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद अनुमोदित एसओपी के अनुसार उनकी आगे की यात्रा के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 

03:05 PM, 07-May-2020

राजस्थान में 45 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3400 हुई

राजस्थान राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक, राज्य में आज दोपहर दो बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 45 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल कोरोना मामलों की संख्या 3400 है, जिसमें मृतकों का आंकड़ा 95 और कुल सक्रिय मामले 1565 हैं।

03:01 PM, 07-May-2020

रोजगार उपलब्ध कराने के लिए दो योजनाएं बनाई हैं- चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने रोजगार उपलब्ध कराने के लिए दो योजनाएं बनाई हैं एक स्टार्टअप योजना, जिसके तहत मनरेगा के अंतर्गत हमने कल लगभग 13 लाख मजदूरों को रोजगार दिया। हमने निर्माण की बाकी गतिविधियां भी शुरू की हैं जिससे रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में नौकरी के अवसरों और विकास को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों, दुकानों, ठेकेदारों और बीड़ी निर्माताओं के लिए पंजीकरण या लाइसेंस की प्रक्रिया को केवल एक दिन में पूरा किया जाएगा जो पहले 30 दिनों में हुआ करता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले 8 से 10 बजे तक दुकानें खुली रहती थीं। हमने स्थापना अधिनियम में संशोधन किया है जिसके कारण दुकानें और प्रतिष्ठान सुबह छह से रात 12 बजे तक खुले रह सकते हैं। कोरोना के कारण, कारखानों में कामगार अब आठ घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम कर सकते हैं।

02:48 PM, 07-May-2020

आईएनएस नेताजी सुभाष के दो नाविकों में फ्लू के लक्षण के बाद कोरोना की जांच

भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस नेताजी सुभाष के दो नाविकों में फ्लू के लक्षण पाये जाने के बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई है। रक्षा प्रवक्ता विंग कमांडर एमएस हुडा ने गुरुवार को बताया कि दोनों नाविकों के निकट संपर्क के लोगों को पृथकवास में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फ्लू के लक्षण वाले दोनों नाविकों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि प्रोटोकॉल एवं नियमों के अनुसार अन्य जवानों को एहतियातन पृथकवास में भेज दिया गया है।

02:12 PM, 07-May-2020

इंदौर में प्लाज्मा थेरेपी से गुजरे चार मरीजों ने कोरोना को दी मात

कोरोना के मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी के परिणामों को लेकर दुनिया भर के मेडिकल समुदाय में जारी बहस के बीच इंदौर के एक निजी अस्पताल ने दावा किया है कि इस थेरेपी से गुजरी 26 वर्षीय महिला समेत चार मरीज महामारी के संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) के छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने गुरुवार को बताया कि हमने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के तय प्रोटोकॉल के मुताबिक 26 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय पुरुष पर प्लाज्मा थेरेपी का प्रयोग 26 अप्रैल से शुरू किया था। अब ये चारों मरीज कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो गए हैं।

02:12 PM, 07-May-2020

आर्थिक रूप से कमजोर भारतीयों को विदेशों से लाने के लिए कोर्ट में याचिका

कोविड-19 महामारी की वजह से विदेशों में फंसे आर्थिक रूप से कमजोर भारतीयों को स्वदेश लाने के लिये भारतीय समुदाय कल्याण कोष के इस्तेमाल हेतु सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। सरकार ने विमानों और जहाजों की मदद से विदेशों में फंसे भारतीयों को चरणबद्ध तरीके से स्वदेश लाने का फैसला किया है, लेकिन इन भारतीयों को स्वदेश लौटने के लिए यात्रा किराया देना होगा।

गैर सरकारी संगठन प्रवासी लीगल सेल ने यह याचिका दायर की है। इसमें दावा किया गया है कि खाड़ी के देशों में बड़ी संख्या में कम कौशल वाले श्रमिक कार्यरत हैं और कोविड-19 महामारी से उत्पन्न बेरोजगारी के दौर में अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिये बड़े संकट से जूझ रहे हैं।

01:57 PM, 07-May-2020

कांस्टेबल अमित कुमार के परिवार को मिलेगी एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमित कुमार के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी। अमित कुमार की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। 

01:45 PM, 07-May-2020

कल आईएनएस जलाश्व 750 भारतीयों को लेकर कोच्चि पहुंचेगा

मालदीव में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने कहा कि मालदीव से लोगों को वापस लाने का काम कुछ दिनों में शुरू होगा। मैं भारतीय नौसेना का ऑपरेशन समुद्र सेतु शुरू करने के लिए अभारी हूं, इसमें मालदीव से करीब 2,000 भारतीयों को वापस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईएनएस जलाश्व,और आईएनएस मगर को इसके लिए पहले ही तैनात कर दिया गय है। लोगों को वापस लाने का काम दो चरणों में किया जाएगा, पहले कोच्चि (केरल) फिर तूतूकुड़ी (तमिलनाडु)। हमें मालदीव सरकार से बहुत समर्थन मिला।

ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत मालदीव से भारतीयों को वापस लाने की प्रक्रिया कल से शुरू होगी। पहले चरण में कल आईएनएस जलाश्व 750 भारतीयों को कोच्चि (केरल) लेकर आएगा।
 

01:43 PM, 07-May-2020

दिल्ली में निर्माण का कार्य शुरू

दिल्ली के नजफगढ़ के समसपुर खालसा में साउथ दिल्ली नगर निगम प्राइमरी स्कूल में निर्माण का काम शुरू हो गया है। सब कॉन्ट्रक्टर ने बताया कि हम सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से यहां काम कर रहे हैं। मजदूर कम हैं, लेकिन हम उसी से काम चला रहे हैं। यहां जो सामग्री थी उसी से काम कर रहे हैं।

01:41 PM, 07-May-2020

नासिक से पंजाब भेजे गए 130 श्रद्धालु

नासिक के मनमाड़ क्षेत्र के एक गुरुद्वारा में गए 130 तीर्थयात्रियों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा व्यवस्थित बसों में पंजाब वापस भेज दिया गया है। सभी तीर्थयात्रियों की चिकित्सकीय जांच की गई है और उनके पंजाब पहुंचने पर उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।

01:16 PM, 07-May-2020

मुंबई में अब तक 250 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया कि मुंबई में अब तक 250 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि लक्षण वाले मरीजों की संख्या बहुत कम है और इनमें से कोई भी आईसीयू में भर्ती नहीं हैं।

01:10 PM, 07-May-2020

केरल से अबू धाबी के लिए पहला विमान रवाना

वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस IX419 ने आज केरल के कोच्चि से अबू धाबी के लिए पहली उड़ान भरी। कोविड-19 महामारी की वजह से संयुक्त अरब अमीरात में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस का पहला विमान आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएल) से रवाना हुआ।
 

01:07 PM, 07-May-2020

कर्नाटक में आठ नए मामले, संक्रमितों की संख्या 701 हुई

कर्नाटक राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य में छह मई शाम पांच बजे से आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के आठ नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 701 हो गई है। जिसमें 363 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 30 लोगों की मौत हो गई है।

01:04 PM, 07-May-2020

आंध्र प्रदेश में 56 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1833 हुई

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 56 नए मामले सामने आए हैं और दो मौतें हुई हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,833 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कुल 51 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 38 हो गई है।

12:55 PM, 07-May-2020

कोरोना के आयुर्वेदिक दवाओं का क्लीनिकल ट्रायल शुरू

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि भारत का आयुष, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत सीएसआईआर, आआसीएमआर के तकनीकी समर्थन के साथ आयुष की कुछ दवाइयों के बारे में व्यापक क्लीनिकल ट्रायल आज शुरू हो रहे हैं, उन लोगों पर जो ज्यादा जोखिम क्षेत्र में काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और ज्यादा जोखिम वाले क्षेत्रों में अश्वगंधा, यष्टिमधु, गुडूची पिप्पली, आयुष -64 जैसी आयुष दवाओं के क्लीनिकल ट्रायल की आज से शुरुआत हो गई है।

हर्षवर्धन ने कहा कि आयुर्वेद की जो अंतर्निहित ताकत है उसका वास्तविक इस्तेमाल जो देश, दुनिया के लिए होना चाहिए वो शायद हो नहीं पाता है। देश, दुनिया के सामने आयुर्वेद की श्रेष्ठता को हम मॉडर्न वैज्ञानिक तरीके से सिद्ध करके प्रस्तुत करेंगे।
 

12:49 PM, 07-May-2020

तमिलनाडु में शराब लेने के लिए लगी लंबी लाइन

तमिलनाडु के धर्मपुरी में शराब लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी। तमिलनाडु में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर राज्य में आज से शराब की सरकारी दुकानें खुल गई हैं।

12:13 PM, 07-May-2020
Labour walking - फोटो : ANI

अब भी पैदल घर जाने को मजबूर हैं कई राज्यों के प्रवासी श्रमिक

महाराष्ट्र के मुंबई-नासिक राजमार्ग पर कई राज्यों के प्रवासी श्रमिक अपने घर जाने के लिए पैदल चल रहे हैं। प्रवासियों में से एक प्रीति कुमारी जो जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में अपने घर जा रही है, कहती है कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। मैं अपने बच्चे को यहां कैसे खिलाऊंगी? 

12:09 PM, 07-May-2020
Madurai - फोटो : ANI

मदुरै में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया

तमिलनाडु सरकार द्वारा राज्य में शराब की सरकारी दुकानें खोलने के खिलाफ मदुरै में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

11:39 AM, 07-May-2020

आईएनएस जलाश्व पहुंचा मालदीव

मालदीव में भारतीय दूतावास ने बताया कि यहां से भारतीयों को वापस ले जाने के लिए ऑपरेशन 'समुद्र सेतु' के पहले चरण के तहत आईएनएस जलाश्व मेल पोर्ट में प्रवेश कर गया है।
 

11:27 AM, 07-May-2020

इंदौर में मृतकों का आंकड़ा 83 पर पहुंचा, अब तक 1699 संक्रमित

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 83 पर पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जाडिया ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित दो मरीजों ने शहर के अलग-अलग अस्पतालों में पिछले दो दिनों में आखिरी सांस ली।

सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 18 और मरीज मिले। इसके बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,681 से बढ़कर 1,699 पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 595 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

11:12 AM, 07-May-2020

डीएमके ने शराब की दुकानों को खोलने का किया विरोध

तमिलनाडु में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने राज्य में सरकार द्वारा कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी जगहों पर शराब की ब्रिकी शुरू करने की अनुमति देने का विरोध किया है। स्टालिन ने अपने समर्थकों के साथ चेन्नई में अपने आवास के सामने प्रदर्शन किया।
 

11:06 AM, 07-May-2020

गुलाब की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान

मध्यप्रदेश के जबलपुर में लॉकडाउन के कारण गुलाब की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। एक किसान ने बताया कि लॉकडाउन के कारण हमें न ही मजदूर मिल रहे हैं और न ही दवाइयां मिल रही है, इसलिए सारे फूल खराब हो गए हैं। इसमें साढ़े चार लाख का नुकसान हो गया है। इस सबको ठीक करने में करीब 3-4 महीने लग जाएंगे।

11:02 AM, 07-May-2020

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- लंबे समय तक रहेगा कोरोना

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के कुल 5,532 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 428 मामले बुधवार को सामने आए हैं। 3,925 सक्रिय मामले हैं उसमें से 84 लोग आईसीयू में हैं और 12 लोग वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में डबलिंग रेट अभी 11 दिन है। कोरोना लंबे समय तक रहने वाला है।

10:32 AM, 07-May-2020

मध्यप्रदेश में श्रम कानूनों में बदलाव की घोषणा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्रम कानूनों में कुछ बदलाव की घोषणा की। जिसमें न्यूनतम प्रतिबंधों के साथ कारखानों में अधिकतम उत्पादन की अनुमति भी शामिल है। सरकार कारखानों में श्रमिकों के काम के घंटे बढ़ाने की अनुमति दे सकती है और सप्ताह में 72 घंटे तक ओवरटाइम की अनुमति दे सकती है।

10:10 AM, 07-May-2020

तमिलनाडु में आज से खुलीं शराब की दुकानें, लगी लंबी कतारें

तमिलनाडु में आज से कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी जगह शराब की दुकानें खुल रही हैं। सरकारी तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (TASMAC) ने आज से शराब की दुकानें खोल दी हैं। तिरुवल्लूर के मयूर गांव में शराब की दुकान के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी है।

09:49 AM, 07-May-2020

राजस्थान में 38 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3355 हुई

राजस्थान राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज सुबह नौ बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 38 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3355 हो गई और 95 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:30 AM, 07-May-2020

दिल्ली से मध्यप्रदेश के लिए श्रमिक विशेष ट्रेन आज होगी रवाना

दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज मध्य प्रदेश के छतरपुर के लिए रवाना होगी। ये ट्रेन आज रात आठ बजे चलेगी। इस ट्रेन से 1,200 मजदूर अपने घर वापस जाएंगे। ये प्रवासी मजदूर दिल्ली के अलग-अलग रैन बसेरों में ठहरे हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

08:53 AM, 07-May-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 52952 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3561 नए मामले सामने आए हैं और 89 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 52,952 हो गई है, जिनमें 35,902 सक्रिय हैं, 15,267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। 

08:28 AM, 07-May-2020

कोरोना योद्धाओं के सम्मान में पीएम मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर देशभर के कोरोना योद्धाओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने देश के सभी लोगों को और विश्वभर में फैले भगवान बुद्ध के अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की और वेसाक उत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि:-

  • संकट के इस समय में लोगों की मदद करने की जरूरत है।
  • अपनी, अपने परिवार और दूसरों की रक्षा करनी है।
  • पूरे सप्ताह को प्रार्थना सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला किया है।
  • भारत बिना स्वार्थ के पूरी दुनिया के साथ खड़ा है। भारत विश्व हित में काम कर रहा है और करता रहेगा।
  • भगवान बुद्ध ने भारत की संस्कृति और इस महान परंपरा को समृद्ध बनाया। वो अपना दीपक स्वयं बनें और अपनी जीवन यात्रा से दूसरों के जीवन को भी प्रकाशित करते रहे।
  • हमारा काम सेवा भाव से होना चाहिए। मानवता की सेवा करने वाले बुद्ध के सच्चे अनुयायी हैं।
  • भगवान बुद्ध कहते थे कि मानव को निरंतर ये प्रयास करना चाहिए कि वो कठिन स्थितियों पर विजय प्राप्त करे, उनसे बाहर निकले। थक कर रुक जाना कोई विकल्प नहीं होता। आज हम सब भी एक कठिन परिस्थिति से निकलने के लिए, निरंतर जुटे हुए हैं, साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
  • बुद्ध त्याग और तपस्या की सीमा है, बुद्ध सेवा और समर्पण का पर्याय है। बुद्ध वो है जो स्वयं को तपा कर, खुद को न्यौछावर कर पूरी दुनिया में आनंद फैलाने के लिए समर्पित है।
  • इस समय हम अपने आसपास ऐसे अनेके लोगों को देख रहे हैं जो दूसरों की सेवा के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।
  •  भगवान बुद्ध के चार संदेश- दया, करुणा, सुख-दुख के प्रति समभाव और जो जैसा है उसी रूप में स्वीकारना भारत की प्रेरणा बनी हुई है।
  • भारत आज प्रत्येक भारतवासी का जीवन बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। साथ ही अपने वैश्विक दायित्वों का भी उतनी ही गंभीरता से पालन कर रहा है।
  • भारत निस्वार्थ भाव से, बिना किसी भेद के अपने यहां भी और पूरे विश्व में कहीं भी संकट में घिरे व्यक्ति के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
  • भारत की प्रगति हमेशा विश्व की प्रगति में सहायक होगी। हमारी सफलता के पैमाने और लक्ष्य दोनों समय के साथ बदलते रहते हैं। लेकिन जो बात हमें हमेशा ध्यान रखनी है, वह यह कि हमारा काम निरंतर सेवा भाव से ही होना चाहिए।
  • जो दिन रात, हर समय मानवता की सेवा में जुटे रहते हैं वही बुद्ध के सच्चे अनुयायी हैं।
 

08:17 AM, 07-May-2020
Labour - फोटो : ANI

अब भी पैदल घर जाने को मजबूर कुछ प्रवासी मजदूर

लॉकडाउन के बीच अब भी कुछ प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने घर जाने को मजबूर हैं। दिल्ली में एक प्रवासी मज़दूर ने बताया कि नांगलोई से आ रहा हूं और मुझे झांसी जाना है। यहां खाने को तो मिल रहा है लेकिन रहने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। हमारे लिए कोई ट्रेन नहीं खुली और न ही बस मिल रहा। सरकार हमारे लिए कुछ नहीं कर रही।

08:10 AM, 07-May-2020

चाय की खेती करने वालों को नुकसान

लॉकडाउन में चाय इंडस्ट्री संकट के दौर से गुजर रही है। पश्चिम बंगाल सिलीगुड़ी में इस दौरान चाय की खेती में अधिकतम 25 फीसदी लोगों को ही काम पर बुलाया जा सकता है। ऐसे में बागान मालिक पत्ती तोड़ने के लिए मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे मजदूरों की कमी के चलते चाय की पत्तियां खराब न हों।

बगान मालिक सतीश मित्रुका ने बताया कि एक दिन में एक मजदूर 20-25 किलो पत्ती तोड़ता है, वहीं मशीन एक दिन में 200-250 किलो पत्ती तोड़ सकती है।

08:03 AM, 07-May-2020

राजस्थान की सभी अंतरराज्यीय सीमाएं सील

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि राज्य की सभी अंतरराज्यीय सीमाओं से अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए राज्य की सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाए।

08:02 AM, 07-May-2020

ओडिशा में 20 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 205 हुई

ओडिशा राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकंड़े के मुताबिक, राज्य में 20 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, अब राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 205 हो गई है। इसमें 142 सक्रिय मामले, दो मौतें और 61 ठीक / डिस्चार्ज शामिल हैं।

07:53 AM, 07-May-2020

शराब की दुकानों के बाहर दुकान खुलने से पहले जुटी भीड़

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक शराब की दुकान के बाहर लोगों की सुबह से ही कतारें देखने को मिल रही है। लॉकडाउन 3.0 के लगातार चौथे दिन दिल्ली में शराब की दुकानों के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ जुट रही है।

07:31 AM, 07-May-2020

महाराष्ट्र और केरल से श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन रवाना

प्रवासी मजदूरों की घर वापसी जारी, कल केरल के कोझीकोड से बिहार के लिए 1189 श्रमिकों के साथ विशेष ट्रेन रवाना हुई, वहीं महाराष्ट्र के भिवंडी से भी बिहार के लिए 1200 श्रमिकों को लेकर एक ट्रेन निकली।

07:27 AM, 07-May-2020

इंदौर में 31 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित

मध्यप्रदेश: पूर्वी इंदौर के एसपी मोहम्मद युसूफ कुरैशी के मुताबिक अब तक 31 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए हैं, इनमें 22 अस्पताल में भर्ती है, आठ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और एक की मौत हुई है।
 

07:23 AM, 07-May-2020

मणिपुर सरकार देगी प्रवासियों का रेल किराया

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की वापसी पर उनका रेल किराया राज्य सरकार देगी। आने के बाद उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा। हालांकि जो लोग उत्तरपूर्वी राज्यों से ही अपने घर लौट रहे हैं, उन्हें अपना किराया खुद देना होगा क्योंकि दूरी बहुत कम है। राज्य सिर्फ उनके किराये देगी जो दूर से दूसरे राज्यों से आ रहे हैं।

07:19 AM, 07-May-2020

हिमाचल में पर्यटन पर पड़ी कोरोना की मार, हो रहा भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश: कोरोना की वजह से पर्यटन को हुआ बड़ा नुकसान, खर्चे को लेकर होटल मालिकों और टैक्सी यूनियन ने सरकार से मांगी मदद, राहत पैकेज और टैक्स में ढील के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने टैक्सी चलाने के आदेश दे दिए हैं लेकिन कोई अभी यहां नहीं आना चाहता है और स्थानीय लोग भी घरों से नहीं निकल रहे हैं। होटल मालिक विजय इंदर ने कहा कि सरकार को पर्यटन क्षेत्र के लिए राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। 
 

06:15 AM, 07-May-2020

आंध्र प्रदेश के तेलुगु बस्ती-कॉलोनी के निवासियों की भुवनेश्वर में मदद

ओडिशा: सामाजिक कार्यकर्ता भुवनेश्वर में रहने वाले आंध्र प्रदेश के तेलुगु बस्ती-कॉलोनी के निवासियों को खाना खिला रहे हैं। वे कहते हैं, 'उनके पास भोजन नहीं था। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी भूखा न रहे। उनमें से कई आंध्र प्रदेश लौट आए। हम यह देखना चाहते हैं कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़े।'


 

06:06 AM, 07-May-2020

जम्मू-कश्मीर में एक एनजीओ कर रहा लोगों की मदद

जेएंडके: श्रीनगर की एक स्वयंसेवी संस्था अनंतनाग, पुलवामा, श्रीनगर, बडगाम और बांदीपुरा में जरूरतमंदों को राशन दे रही है। संस्था के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने 1700 परिवारों की मदद की है। वे घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। दान करने वालों का धन्यवाद।


 

05:58 AM, 07-May-2020

जोधपुर में 1300 स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल लिए गए

राजस्थान: जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई टीम ने जोधपुर में 1300 स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल लिए। जिलाधिकारी ने कहा, लोग अब जागरूक हो रहे हैं और खुद हमारे पास आ रहे हैं। अभी तक जोधपुर में 25000 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

04:42 AM, 07-May-2020

लॉकडाउन में फंसे श्रद्धालुओं को उनके घर वापस भेजा गया

आंध्र प्रदेश: 500 लोग जो नेल्लोर में हज़रत सैयद नायब-ए-रसूल दरगाह पर जा रहे थे और तालाबंदी में फंसे थे, उन्हें उनके गृह राज्यों में वापस भेज दिया गया। सर्किल इंस्पेक्टर का कहना है "तेलंगाना के 218 लोगों का परीक्षण किया गया और 10 आरटीसी बसों से वापस भेज दिया गया। अन्य लोगों को भी वापस भेजा जाएगा।"

03:17 AM, 07-May-2020

सैलरी और खाने को लेकर प्रवासी मजदूरों का विरोध प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश: बड़े संख्या में प्रवासी श्रमिकों ने विजाग के पेडागांटयडा में विरोध प्रदर्शन किया और अप्रैल के लिए वेतन की मांग की और कहा कि उन्हें उनके गृह राज्यों में भेजा जाए। "हम एचपीसीएल रिफाइनरी में काम करते हैं। एलएंडटी से कोई भी हमें लॉकडाउन में देखने नहीं आया। 1 कर्मचारी आया और भोजन की व्यवस्था की, लेकिन अब कोई भोजन नहीं है।"

12:38 AM, 07-May-2020

दिल्ली में नए मामलों के साथ 5532 हुई संक्रमितों की संख्या, अब तक 65 की मौत

दिल्ली में बुधवार को 428 नए मामले सामने आए और 74 लोग कोरोना से स्वस्थ्य हुए। अब राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5532 हो गई है, जिसमें 1542 लोग ठीक हुए हैं और 65 लोगों की मौत हुई है: दिल्ली सरकार

12:33 AM, 07-May-2020

ऑपरेशन नमस्ते: जोधपुर में भारतीय सेना का अंतर्गत क्वारंटीन होने के बाद विदेशी नागरिकों का एक और बैच लेह पहुंचा। फायर और फ्यूरी कॉर्प्स द्वारा रिसेप्शन और स्क्रीनिंग की गई। दो मरीजों के पार्थिव शरीर को भी उचित सम्मान के साथ लिया गया: भारतीय सेना उत्तरी कमान

12:15 AM, 07-May-2020

भारत में कोरोनाः मुंबई में आज 692 नए मामले, 25 लोगों की गई जान

क्वारंटीन का पालन नहीं करने पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है: एन सतीश कुमार, कलबुर्गी, पुलिस आयुक्त

पीटीआई के अनुसार, विभिन्न राज्य सरकारों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 52,345 हो गई है, जिनमें 33 हजार से ज्यादा मामले सक्रिय हैं, 15 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1702 लोगों की मौत हो चुकी है।

यहां पढ़ें 06 मई (बुधवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें