तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए मंगलवार से एक हफ्ते तक रोजाना 40 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
चंडीगढ़ में कोरोना के 80 सक्रिय मामले हैं और 21 अन्य ठीक हो गए हैं या उऩ्हें छुट्टी दे दी गई है: मनोज परिदा, चंडीगढ़
गुजरात के भावनगर जिले में कोरोना पॉजिटिव के 17 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है।
आंध्र प्रदेश के कोविड-19 नोडल अधिकारी अर्जा श्रीकांत ने बताया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 67 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1650 हो गई है। जिसमें 1093 सक्रिय हैं।
दिल्ली में आज शराब की दुकानों के साथ-साथ सड़कों पर भी वाहनों की लंबी कतारें दिखी।
दिल्ली में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर पुलिस ने शराब की दुकान बंद कर लोगों का अपने-अपने घर जाने को कहा। करोल बाग के एसएचओ मनिंदर सिंह ने कहा कि शराब की दुकान पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे, इसलिए हमने दुकान को बंद कर दिया है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संकट पर 11 कमेटियों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की।
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच दिल्ली के गाजीपुर सब्जी और फल मंडी पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार ने सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित करने की तिथि 30 जून 2020 तक बढ़ा दी है।
हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर बंगलूरू के पैलेस ग्राउंड में घर वापस जाने के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतार में खड़े हैं।
पुड्डूचेरी: रेस्टोरेंट खाना पार्सल करके दे सकेंगे