या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना वायरस पर मुख्यमंत्रियों के विचार जानने के लिए उनसे बात की।
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 281 हुई
हिमाचल प्रदेश में पांच और पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 281 हो गई।
राजस्थान में गुरुवार रात 8:30 बजे तक 251 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 8067 पहुंच गई है।
तेलंगाना में 66 नए मामले सामने आए
तेलंगाना में 66 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1908 हो गई है।
गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 367 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 22 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 15,572 हो गई है और अब तक 960 की मौत हो गई है।
हरियाणा में गुरुवार को 123 नए मामले
हरियाणा में गुरुवार को 123 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1504 पहुंच गई है।
ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के मुताबिक, राज्य में 75 और कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं, इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। ओडिशा में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 887 है।
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अभी कितने लोग फंसे हैं। इस पर तुषार मेहता ने कहा कि यह तो राज्य सरकारें ही बता पाएंगी। तुषार मेहता ने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रवासियों की संख्या 80 प्रतिशत है। अब तक 91 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया जा चुका है।
सुप्रीम कोर्ट में आज प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा मामले पर सुनवाई हुई, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि श्रमिकों के लिए जो ट्रेनें चल रही हैं उनका किराया कौन दे रहा है। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि किराया 85 प्रतिशत केंद्र सरकार दे रही है।
केरल राज्य पेय पदार्थ निगम ने लॉकडाउन के बीच आज से शराब की व्यावसायिक बिक्री फिर से शुरू कर दी है। केरल सरकार ने इसके लिए एक मोबाइल एप BevQ जारी किया है, जिससे दुकानों पर भीड़ रोकने में मदद मिलेगी।
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना वायरस के 67 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,660 हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 276 हो गई है, जिसमें से 201 सक्रिय हैं।
चंडीगढ़ की बापूधाम कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव के छह नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 288 हो गई है।
दिल्ली में गाजीपुर के पास दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम लग गया है। जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को आवाजाही की अनुमति है।
दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी के बीच आज सुबह बड़ी संख्या में लोग राजपथ पर सुबह की सैर और साइकिलिंग करते दिखे।
लॉकडाउन के बीच बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए गाजीपुर मंडी में जाते दिखे।
9 migrants found dead in Shramik Special trains since Monday: Officials— Press Trust of India (@PTI_News) May 27, 2020