या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}दिल्ली सरकार ने 50 या उससे अधिक बिस्तरों वाले सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को निर्देश दिया है कि वे अपनी कुल क्षमता के 20 प्रतिशत बिस्तर कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए सुरक्षित रखें। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने रविवार को ट्वीट किया, दिल्ली सरकार को कोविड-19 मरीजों के लिए सुरक्षित बिस्तरों की संख्या बढ़ाना महत्वपूर्ण लगा। इसलिए, 50 या उससे अधिक बिस्तरों वाले सभी 117 निजी अस्पतालों/नर्सिंग होम को अपने कुल बिस्तरों में से 20 प्रतिशत को कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित रखना होगा।
ओडिशा: भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानों को लेकर तैयारी तेज, यहां सैनिटाइजेशन व दूसरी तैयारियां की जा रही हैं। बता दें कि देशभर में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू हो रही हैं।
असम में कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आए हैं। नलबारी में 6, कामरूप में 5, होजाई में 4, कामरूप मेट्रो और नागांव में 2-2 और मोरीगांव में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 378 पहुंची : हिमंत विस्वा सरमा, मंत्री
राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 286 नए मामले सामने आए, तीन की मौत हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 7028 पहुंची, अबतक 163 की मौत। 3848 मरीज अब तक स्वस्थ हुए।
मध्यप्रदेश में आज 294 नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि 9 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 6665 पहुंच गई है। अब तक 3408 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि कुल 290 लोगों की मौत हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया।
मुंबई में आज कोरोना वायरस के 1725 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 30,359 पहुंची। आज 39 की मौत हुई। अब तक मौत का आंकड़ा 988 पर पहुंचा।
गुजरात में 24 घंटे के दौरान 394 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 14,063 पहुंची जिसमें से 6412 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जबकि 858 मरीजों की मौत हुई है।
कोरोना वायरस से मुक्त घोषित किए गए अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का नया मामला सामने आया है, दिल्ली से हाल में लौटे छात्र के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है :अधिकारी।
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना वायरस के 208 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हुई। राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3667 पहुंचा। इनमें से 2203 सक्रिय मामले हैं। अब तक यहां 203 मरीजों की मौत हो चुकी है।
झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए। चार हजारीबाग, तीन गढ़वा, दो कोडरमा और मामला बुंदू में मिला। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 363 पहुंची।
महाराष्ट्र के लातूर में एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदार की उस समय भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी जब उन्होंने गुजरात से लौटे एक ट्रक चालक को पृथकवास में जाने को कहा।
कसर श्रीशी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात करीब ढाई बजे औरंगाबाद से 275 किलोमीटर दूर नीलंगा तहसील के बोलेगांव में हुई।
दिल्ली में आज सीआरपीएफ के 9 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए। कुल संक्रमितों की संख्या 359 पहुंची जिसमें से 137 सक्रिय मामले हैं। 220 कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं जबकि दो की मौत हुई है।
मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 27 संक्रमित मरीज मिले हैं। दो की मौत हुई है। धारावी में कुल संक्रमितों की संख्या 1541 पहुंची।
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 3041 नए केस सामने आए हैं। 1196 मरीज आज स्वस्थ होकर लौटे हैं। इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 50231 पहुंच गया है। इनमें से 33998 सक्रिय मरीज हैं, 14600 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अबतक 1635 लोगों की मौत हो चुकी है।
गोवा में आज कोरोना वायरस के 11 मामले सामने आए। यहां कुल मरीजों की संख्या 66 पहुंच गई है जिसमें से 47 सक्रिय केस हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, मंत्रालय ने उड़ान योजना के तहत उड़ानें शुरू करने का फैसला लिया है। प्राथमिकता उत्तर-पूर्व क्षेत्र, पहाड़ी इलाकों, द्वीप और छोटे रूट को जोड़ने वाली उड़ानों को दी जाएगी।
महाराष्ट्र सरकार ने भी घरेलू विमान शुरू करने की इजाजत दी। मुंबई से रोजाना 25 फ्लाइट उड़ और उतर सकेंगी। धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ाई जाएगी। मंत्री नवाब मलिक ने यह जानकारी दी।
कर्नाटक के उडुपी जिले में तीन पुलिस स्टेशनों को तीन पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है।
गोवा: एयरपोर्ट पर घरेलू विमानों की उड़ानों के मद्देनजर सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है। सोमवार से देशभर में घरेलू उड़ानें शुरू हो रही हैं।
तमिलनाडु में आज 765 संक्रमित मरीज मिले, आठ लोगों की मौत हुई है। इसमें से 587 मामले चेन्नई से हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 16277 जबकि चेन्नई में कुल मामलोंं की संख्या 10576 पर पहुंच गई।
चेन्नई में हुंडई प्लांट के तीन कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
इंदौर: इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में जनरल सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय जोशी भी कोरोना संक्रमित, सीएचआरसी में भर्ती कराया गया।
कर्नाटक में आज शाम 5 बजे तक कोरोना वायरस के 130 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2089 पहुंच गई जिसमें से संक्रिय मामले 1391 हैं, 654 मरीज स्वस्थ हुए।
केरल में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 322 पहुंची, आज यहां 53 पॉजिटिव केस मिले हैं।
असम में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 87 नए मामले सामने आने के एक दिन बाद रविवार को चार नए मामले सामने आए। एक वरिष्ठ मंत्री ने यह जानकारी दी। असम में अब तक कोविड-19 के कुल 350 मामले सामने आए हैं। इनमें से 286 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 57 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इस महामारी से चार मरीजों की मौत हो चुकी है और तीन लोग राज्य से बाहर चले गए हैं।
पिछले 24 घंटे में बीएसएफ के दो कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए। कुल सक्रिय केस की संख्या 112 पहुंची, अबतक 296 बीएसएफ कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं।
केरल: वायनाड के कालपेट्टा में रहने वाली 53 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला का कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।
तमिलनाडु: कोविड-19 के चलते चेन्नई में ईद की खरीदारी कम दिखी और बाजार में कम ही लोग नजर आए। एक दुकानदार ने कहा- इस साल रमजान और ईद की रौनक गायब है। हमारा बिजनेस प्रभावित हुआ है और कमाई बुरी तरह गिरी है।
उत्तराखंड में आज 53 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 298 पहुंचा।
मध्यप्रदेश के खण्डवा में आरपीएफ थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर रमापति पाण्डे (58 वर्ष) की आज इंदौर में कोरोना के उपचार की दौरान मौत हो गई। उनके पुत्र को कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है, लेकिन सब इंस्पेक्टर की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने घरेलू यात्रा के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 66 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2627 हो गई है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 508 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 13,418 हो गई है। अभी तक कुल 261 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में दोहरीकरण दर 13 दिनों का है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईद के मौके पर मस्जिदें बंद हैं। जम्मू-कश्मीर में ईद आज मनाई जा रही है।
केरल के वायनाड में स्कूलों को सैनिटाइज किया जा रहा है। राज्य में 26 मई से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं होनी हैं।
केरल में ईद आज मनाई जा रही है, लॉकडाउन के चलते कोच्चि की जुमा मस्जिद बंद है। लोग अपने घरों पर ही ईद की नमाज अदा करेंगे।
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दुकान के मालिकों का कहना है कि बहुत से लोग ईद के लिए सामान नहीं खरीद रहे हैं। एक दुकान के मालिक का कहना है कि हमारी दुकान दो महीने से बंद है और लोगों के हाथ में पैसा नहीं है। बाजार खुले हैं इसका मतलब यह नहीं है कि हम जश्न मना रहे हैं। महामारी सभी के लिए बराबर है।
केरल सरकार ने घरेलू उड़ानों से केरल लौटने वाले यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन सभी लोगों को राज्य सरकार के Covid19Jagratha पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है और साथ ही इन लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन होने को भी कहा गया है।