फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India: देश में 74281 मामले, 22386 हुए ठीक, 2415 की मौत

Thu, 14 May 2020 12:00 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

खास बातें

श्रमिक स्पेशल और राजधानी स्पेशल चलाने के बाद रेलवे अब देश भर में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है। यह ट्रेनें आगामी 22 मई से चलेंगी जबकि इसके लिए 15 मई से बुकिंग शुरू होगी। वहीं, देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3525 नए मामले सामने आए हैं और 122 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,281 हो गई है, जिनमें 47,480 सक्रिय हैं, 24,386 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2415 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:49 PM, 13-May-2020

भोपाल से श्रमिकों को लेकर छत्तीसगढ़ रवाना हुई बस

भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र से छत्तीसगढ़ के कवर्धा के लिए चार बसों में 161 श्रमिकों को रवाना किया गया। सभी को खाने के पैकेट और पानी भी उपलब्ध कराया गया।

11:10 PM, 13-May-2020

22 मई से चलेंगी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें

  • श्रमिक स्पेशल और राजधानी स्पेशल चलाने के बाद रेलवे ने अब देश भर में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है। 
  • यह ट्रेनें आगामी 22 मई से चलेंगी जबकि इसके लिए 15 मई से बुकिंग शुरू होगी। 
  • स्पेशल ट्रेनों में की जाएगी वेटिंग टिकट की व्यवस्था।

10:42 PM, 13-May-2020

झारखंड में आज आठ कोरोना मरीज हुए ठीक

झारखंड में आज आठ कोरोना मरीज ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कोरोना मामलों की संख्या 177 हो गई हैः झारखंड सरकार

तेलंगाना में कोरोना के 41 नए मामले
तेलंगाना में आज कोरोना के 41 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1367 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग

बिहार सरकार प्रवासी मजदूरों को रोजगार प्रदान करेगी
बिहार सरकार प्रवासी मजदूरों को उसके स्किल के मुताबिक रोजगार प्रदान करेगी: मुख्यमंत्री कार्यालय, बिहार

विज्ञापन
10:40 PM, 13-May-2020

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को पत्र लिखकर कुवैत और अन्य देशों में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी की मांग की है: आंध्र प्रदेश सीएम ऑफिस

10:36 PM, 13-May-2020

रेलवे ने टिकटों के कैंसिलेशन और रिफंड के लिए नई गाइडलाइन जारी की

रेलवे ने मार्च ने 21 मार्च 2020 और आगे के लिए बुक हुए टिकटों के कैंसिलेशन और रिफंड के लिए नई गाइडलाइन जारी की।
 

विज्ञापन
10:32 PM, 13-May-2020

बिहार में कुल मामलों की संख्या 940 हुई

बिहार में कोरोना के आठ और मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 940 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग

राजस्थान में 202 नए मामले
राजस्थान में कोरोना के 202 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 4328 हो गएः राजस्थान सरकार

लद्दाख में कोरोना के कुल 43 मामले
लद्दाख में कोरोना के कुल 43 मामले अब तक सामने आए हैं: कमिश्नर और सेक्रटरी, हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन

09:55 PM, 13-May-2020

थर्ड एसी में 100 और स्लीपर में 200 वेटिंग

लॉकडाउन में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए शुरू की गई विशेष ट्रेन सेवा में रेल मंत्रालय ने वेटिंग लिस्ट की सुविधा भी देने की घोषणा कर दी है। 22 मई से इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी जारी किए जाएंगे। शुरुआत में फर्स्ट एसी, एक्सीक्यूटिव क्लास में 20, सेकंड एसी में 50, थर्ड एसी व एसी चेयरकार में 100 और स्लीपर में 200 वेटिंग तक टिकट जारी किए जाएंगे। 
 

09:21 PM, 13-May-2020

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 117 नए मामले

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 117 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 2290 हो गई है और राज्य में मरने वालों की संख्या 135 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग 

09:14 PM, 13-May-2020

उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 54.75 करोड़ रुपये मंजूर किए

महाराष्ट्र में फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रमिक ट्रेन टिकट खरीदने और अन्य राज्यों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 54.75 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह राशि जिला कलेक्टरों को दे दी गई है: सीएमओ महाराष्ट्र 

09:09 PM, 13-May-2020

कर्नाटक सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए एसओपी जारी की

कर्नाटक सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।
 

09:03 PM, 13-May-2020

सीमा सुरक्षा बल के छह कर्मियों को मिली अस्पताल से छुट्टी

सीमा सुरक्षा बल के छह कर्मी, जो पश्चिम बंगाल की अपनी यात्रा के दौरान केंद्रीय अंतर-मंत्रालयीय टीम के साथ थे। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। आज ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है: बीएसएफ के महानिदेशक एसएस देशवाल

हरियाणा में कोरोना के कुल मामले 793
हरियाणा में कोरोना के कुल मामले 793 हो गए हैं, जिनमें 418 ठीक और 11 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य विभाग

08:41 PM, 13-May-2020

पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने कोरोना से लड़ाई के लिए 3100 करोड़ रुपये जारी किए

पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने कोरोना से लड़ाई के लिए 3100 करोड़ रुपये जारी किए। इस राशि में 2,000 करोड़ का इस्तेमाल वेंटिलेटर खरीदने और 1,000 करोड़ का इस्तेमाल प्रवासी मजदूरों के लिए और 100 करोड़ रुपये वैक्सीन विकसित करने के लिए खर्च होंगेः पीएमओ

08:35 PM, 13-May-2020

पिछले 24 घंटे में नौ राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना एक भी मामला नहीं: हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, लद्दाख, मणिपुर और मेघालय सहित नौ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया, जबकि अभी तक दमन एवं दीव, सिक्किम, नगालैंड और लक्षद्वीप में कोविड-19 का एक मामला सामना नहीं आया है।

कोविड-19 से निपटने में पंजाब की तैयारियों की हर्षवर्धन ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देशभर में बुधवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के 74,281 मामले सामने आए हैं और पिछले 14 दिनों में मामलों के दोगुनी होने की दर 11 थी, जिसमें बीते तीन दिनों में और अधिक सुधार आया और 12.6 हो गई।

कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 2,415 हो गई है। बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 122 लोगों की मौत हुई, जबकि संक्रमण के 3,525 नए मामले सामने आने के साथ कुल मामले बढ़ कर 74,281 हो गए।

08:21 PM, 13-May-2020

महाराष्ट्र में आज 1495 नए मामले, 54 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 1495 नए मामले सामने आए और 54 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 25,922 पहुंच गई है और राज्य में संक्रमण के कारण अब तक 975 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक राज्य में 5547 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, मुंबई में कुल मामले 15747 हैं और 596 लोगों की मौतें हुईं हैं: महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग

08:12 PM, 13-May-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 364 नए मामले

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 364 नए मामले रिपोर्ट किए गए। यहां कोरोना संक्रमण के कुल मामले 9268 हो गए हैं: गुजरात स्वास्थ्य विभाग

08:02 PM, 13-May-2020

जम्मू और कश्मीर में आज 37 नए मामले

जम्मू और कश्मीर में आज 37 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 971 है, जिनमें से 494 मामले सक्रिय हैं। संक्रमण के कारण 11 लोगों की मौत हो चुकी है: जम्मू और कश्मीर प्रशासन

चंडीगढ़ में कोरोना मामलों की संख्या 191 पहुंची
चंडीगढ़ में आज दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। चंडीगढ़ में कोरोना मामलों की संख्या 191 पहुंच गई है: चंडीगढ़ प्रशासन

कर्नाटक सरकार का फरमान
गर्भवती महिलाएं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक और मानसिक रोगी, जो विदेश से लौटेंगे उनका RT-PCR टेस्ट के जरिए परीक्षण किया जाएगा और अगर टेस्ट नेगेटिव आता है तो उन्हें होम क्वारंटीन में जाने की अनुमति दी जाएगी: कर्नाटक सरकार

07:59 PM, 13-May-2020

तमिलनाडु में आज 509 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 9000 के पार

तमिलनाडु में कोरोना के 509 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल केस 9227 हो गए हैं। कोरोना के कारण राज्य में अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 6984 हैं: स्वास्थ्य विभाग तमिलनाडु

07:49 PM, 13-May-2020

केरल में आज 10 पॉजिटिव केस, सक्रिय मामले हुए 41

केरल में आज 10 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल सक्रिय मामले 41 हो गए हैं। 

07:46 PM, 13-May-2020

असम में 15 और लोग पॉजिटिव

असमः कामरूप मेट्रो में 15 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में कुल मामले 79 हो गए हैं, जिनमें से 37 मामले सक्रिय हैं: असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा

07:43 PM, 13-May-2020

झारखंड में आज दो मामले, संक्रमितों की संख्या 177 हुई

झारखंड में दो नए मामले और सामने आए हैं। इनमें से एक केस रांची और दूसरा कोडरमा से है। राज्य में कोरोना मामलों की संख्या 177 हो गई हैः राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी

07:11 PM, 13-May-2020

बिहार में आज 24 और मामले, संक्रमितों की संख्या 932 हुई

बिहार में आज कोरोना के 24 और मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 932 हो गईः बिहार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार

07:08 PM, 13-May-2020

कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के लिए लोगों को धन्यवाद देता हूं- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

मैं कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के लिए लोगों को धन्यवाद देता हूं। मुझे यकीन है कि हम इस लड़ाई में विजयी होंगे। जब भी कोई चुनौती आती है, हम उसका सामना एकजुट रूप से करते हैं। यह हमारे लोकतंत्र की सुंदरता है: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

07:06 PM, 13-May-2020

घोषित कदम उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे- प्रधानमंत्री मोदी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा आज की गई घोषणाएं व्यवसायों विशेषकर MSMEs की समस्याएं हल करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेंगी। घोषित कदम लिक्विडिटी को बढ़ावा देंगे, उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे: प्रधानमंत्री मोदी

06:57 PM, 13-May-2020

बस में 20 से अधिक लोगों को नहीं चढ़ना चाहिए- ममता बनर्जी

हम जनता से अपील करते हैं कि राज्य में चलने वाली बस में 20 से अधिक लोगों को नहीं चढ़ना चाहिए। लोगों को बाजारों में सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

06:53 PM, 13-May-2020

पंजाब में अब तक कोरोना के 1924 मामले

पंजाब में अब तक कोरोना के 1924 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 200 लोग ठीक हो चुके हैं और 32 लोगों की मौत हो चुकी हैः पंजाब सरकार

06:46 PM, 13-May-2020

रेलवे बोर्ड का कार्यालय 14 और 15 मई को बंद रहेगा

रेल भवन में रेलवे बोर्ड का कार्यालय 14 और 15 मई को बंद रहेगा। हाल ही में यहां कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था, जिसके कारण कार्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा हैः रेल मंत्रालय  

06:42 PM, 13-May-2020

लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन यह बड़ा जीरो है- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता राहत पैकेज से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन यह बड़ा जीरो है। राज्यों के लिए कुछ भी नहीं है। 

06:41 PM, 13-May-2020

तेलंगाना: रंगारेड्डी जिले के हेमांक्षी बेकर्स प्राइवेट लिमिटेड में लगी आग

तेलंगाना: रंगारेड्डी जिले के हेमांक्षी बेकर्स प्राइवेट लिमिटेड में आज आग लग गई। इस घटना में तीन मजदूर घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

06:37 PM, 13-May-2020

उत्तराखंड में संक्रमित मरीजों की संख्या 72 पहुंची

अल्मोड़ा और नैनिताल में एक-एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसी के साथ उत्तराखंड में संक्रमित मरीजों की संख्या 72 पहुंच गई है। राज्य में 23 सक्रिय मामले हैं। 

06:34 PM, 13-May-2020

वित्त मंत्री के बयान मेंसैंकड़ों मील चलने वाले परेशान प्रवासी मजदूरों के लिए कुछ नहीं था- पी चिदंबरम

आज वित्त मंत्री के बयान में लाखों गरीबों, भूखे और अपने घर जाने के लिए सैंकड़ों मील चलने वाले परेशान प्रवासी मजदूरों के लिए कुछ नहीं था। मेहनत करने वालों के साथ यह क्रूरता है। देश के निचले तबके के लोगों के लिए कैश ट्रांसफर का एलान भी नहीं किया गया है। 13 करोड़ परिवारों को आभाव में धकेल दिया गया हैः पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम

06:15 PM, 13-May-2020

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 66

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 66 है, जिनमें 25 सक्रिय मामले हैं, चार माइग्रेटेड, 35 ठीक और दो मौतें शामिल हैं: हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग 

06:11 PM, 13-May-2020

छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब पर लगाया कोरोना टैक्स

छत्तीसगढ़ सरकार ने विदेशी शराब पर 10 फीसदी कोरोना टैक्स और देशी शराब की प्रत्येक बोतल की कीमत में 10 रुपये की वृद्धि की है।

06:05 PM, 13-May-2020

मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 66 नए मामले

मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 66 नए मामले रिपोर्ट किए गए। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1028 हो गई है: बृहन्मुंबई नगर निगम

06:02 PM, 13-May-2020

भारतीय रेलवे ने पूरे देश में 13 मई तक 642 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनें चलाई हैं- भारत सरकार

भारतीय रेलवे ने पूरे देश में 13 मई तक 642 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनें चलाई हैं। लगभग 7.90 लाख यात्री अपने गृह राज्य पहुंच चुके हैं: भारत सरकार

06:01 PM, 13-May-2020

केरल राज्य कैबिनेट ने शराब पर सेल्स टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

केरल राज्य कैबिनेट ने शराब पर सेल्स टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित वृद्धि बीयर और शराब पर 10 फीसदी और शराब की अन्य सभी श्रेणियों पर 35 फीसदी है: केरल के मुख्यमंत्री का कार्यालय

05:58 PM, 13-May-2020

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 34 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 959 हुई

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 34 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 959 हो गई हैः कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग

04:34 PM, 13-May-2020

MSME पर जोर दिया गया

  • 14 लाख टैक्स पेयर को इससे फायदा मिला
  • आयकर रिफंड के जरिए नकदी उपलब्ध कराई गई
  • आरबीआई ने बाजार में लिक्वीडिटी बनाए रखी
  • पांच लाख तक के रिफंड क्लेम निपटाए
  • 18 हजार करोड़ रुपये आयकर रिफंड से दिए
  • MSME को तीन लाख करोड़ का बिना गांरटी लोन
  • MSME के लिए छह बड़े कदम उठाए गए
  • उठाए गए कदमों से 45 लाख MSME को फायदा पहुंचेगा
  • 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज
  • MSME को एक साल तक किशत चुकाने की राहत
  • 2500 करोड़ तक के लोन वाली MSME को फायदा
  • 15 हजार की सैलरी वालों को सरकारी सहायता
  • सैलरी का 24 फीसदी सरकार पीएफ में जमा करेगी
  • MSME को विस्तार के लिए 50 हजार करोड़
  • संकट में फंसे MSME के लिए 20 हजार करोड़ 
  • MSME के लिए 10 हजार करोड़ का फंड्स ऑफ फंड
  • कारोबारी क्षमता बढ़ाने वाली कंपनियों को मदद करेगा
  • दो लाख MSME को 20 हजार करोड़ से लाभ होगा
  • MSME की परिभाषा में बदलाव किया
  • ज्यादा टर्नओवर पर भी के बावजूद MSME का दर्जा खत्म नहीं होगा
  • एक करोड़ के निवेश वाली कंपनिया माइक्रो यूनिट की होंगी
  • 25 लाख से 1 करोड़ के निवेश पर सूक्ष्म उद्दोग का दर्जा
  • 200 करोड़ का टेंडर ग्लोबल टेंडर नहीं होगा
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ का पैकेज दिया गया
  • प्रतिदिन अलग-अलग सेक्टर के लिए राहत पैकेज की जानकारी दी जाएगी


कर्मचारियों के EPF में बड़ा एलान

  • 15 हजार से कम वेतन वालों का EPF सरकार देगी
  • कंपनियां अब 12 के बजाय 10 फीसदी EPF जमा करेंगी
  • कंपनियों, कर्मचारियों को EPF में 10-10 फीसदी पैसा देना होगा
  • 15 हजार से कम वेतन वालों का EPF अगस्त तक केंद्र देगा
  • सैलरी का 24 फीसदी सरकार पीएफ में जमा करेगी
  • 72 लाख 22 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा

04:17 PM, 13-May-2020

20 लाख करोड़ के राहत पैकेज पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयानः-

  • पैकेज पर चर्चा में पीएम मोदी भी शामिल रहे
  • पैकेज पर कई मंत्रालयों से कई दौर की बातचीत हुई
  • लंबी चर्चा के बाद पैकेज पर फैसला लिया गया
  • पीएम ने देश के सामने अपनी सोच रखी
  • प्रधानमंत्री ने देश के सामने विजन रखा
  • स्थानीय ब्रांड को दुनिया के सामने पहचान दिलानी है
  • पीएम के भाषण में अर्धव्यवस्था के पांच स्तंभों का जिक्र
  • तमाम फार्मा उपकरणों का देश में उत्पादन बढ़ा है
  • लोगों के खाते में सीधे मदद पहुंचा रहे हैं
  • कृषि क्षेत्र में सुधार लाए गए
  • आयुष्मान भारत से गरीबों के इलाज में फायदा 
  • देसी ब्रांड्स को बैश्विक बनाने पर जोर
  • लॉकडाउन में भी किसानों तक मदद पहुंचाई
  • आवास योजना और उज्ज्वला योजना से लाभ पहुंचा
  • देश में बिजनेस को आसान बनाया गया
  • 41 करोड़ खातों में सीधे मदद पहुंचाई गई
  • गरीबों को अनाज और दालें बांटी गई
  • जिनके पास राशन कार्ड नहीं थे उनको भी अनाज दिया

03:54 PM, 13-May-2020

एयर इंडिया ने होटल सेंटूर के ग्राउंड फ्लोर को दो दिन के लिए किया सील

एयर इंडिया ने आंशिक रूप से होटल सेंटूर के ग्राउंड फ्लोर को सैनिटाइजेशन के लिए दो दिन के लिए सील कर दिया है। एक क्रू मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इस तरह का फैसला लिया गया। इस बात की जानकारी एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी।

03:44 PM, 13-May-2020

बिहार गृह मंत्रालय के सभी कार्यालय 15 मई 2020 तक बंद रहेंगे

सरदार पटेल भवन में बिहार गृह मंत्रालय के सभी कार्यालय 15 मई 2020 तक बंद रहेंगे। इस भवन में सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। इन कार्यालयों में काम 16 मई 2020 को फिर से शुरू होगा: अनिरुद्ध कुमार, विशेष सचिव - गृह विभाग

03:39 PM, 13-May-2020

डॉ हर्षवर्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की बैठक जारी

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कोरोना से संबंधित मुद्दों को लेकर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे हैं।

03:35 PM, 13-May-2020

सीआरपीएफ के तीन और कर्मियों को हुआ कोरोना

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन और कर्मियों को दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी के साथ सीआरपीएफ में कुल मामलों की संख्या 247 तक पहुंच गई है, जिनमें से 242 मामले सक्रिय हैं, 4 ठीक हो गए हैं और 1 की मौत हो गई है: सीआरपीएफ

03:19 PM, 13-May-2020

वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के लिए उड़ानों की लिस्ट

वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण  के लिए उड़ानों की अनुसूची जारी की गई है। उच्चायोग प्राथमिकता के अनुसार भारतीय पासपोर्ट धारकों से संपर्क करना शुरू करेगा। प्रस्थान की तारीख के करीब बुकिंग शुरू की जाएगी। ब्रिटेन के लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी। 



 

03:16 PM, 13-May-2020

बीएसएफ के 13 और जवान कोरोना पॉजिटिव

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में बीएसएफ के 13 और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 11 दिल्ली से और एक-एक कोलकाता और त्रिपुरा से हैं।

03:06 PM, 13-May-2020

राजस्थान में 152 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4278 हुई

राजस्थान राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज दोपहर दो बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 152 मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 4278 है जिसमें 1699 सक्रिय मामले और 120 मौतें शामिल हैं।

03:05 PM, 13-May-2020

उत्तराखंड में एक नया कोरोना पॉजिटिव

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव का एक मामला सामने आया है। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70 हो गई है इसमें 23 मामले सक्रिय हैं।

03:04 PM, 13-May-2020

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बोले- लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जा सकता है

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाने का संकेत देते हुए लॉकडाउन के बाद सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लोगों का सहयोग मांगा। आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने और लॉकडाउन के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी सरकार के द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों को सूचीबद्ध करते हुए उन्होंने लोगों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि लोगों को सरकार के साथ पूरा सहयोग करना चाहिए। आपके सहयोग से लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने यहां सचिवालय में कोविड-19 को नियंत्रित करने संबंधी गतिविधियों का जायजा लेने के लिए अपनी अध्यक्षता में जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह टिप्पणी की।

02:47 PM, 13-May-2020

केरल के वायनाड से 855 प्रवासी मजदूर कोझीकोड के लिए रवाना

केरल के वायनाड जिले से 855 प्रवासी मजदूरों का पहला समूह कोझिकोड रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुआ। जिला प्रशासन ने इन्हें रेलवे स्टेशन तक ले जाने के लिए केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की 33 बसों का इंतजाम किया है।

02:37 PM, 13-May-2020

सीआईएसएफ के 41 और जवान कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में कोरोना पॉजिटिव के 41 नए मामले सामने आए हैं। उनमें से अधिकांश सीआईएसएफ के कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड इकाई में तैनात हैं। सीआईएसएफ के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

02:21 PM, 13-May-2020

वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में दोगुना से अधिक भारतीय लौटेंगे

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में  30,000 भारतीय लौटेंगे। उन्होंने बताया कि वंदे भारत के पहले चरण में हमें 64 उड़ानों में 14,800 भारतीयों को वापस लाना था। आज सुबह तक 8500 भारतीय वापस आ चुके हैं। कई उड़ानें चल रही हैं। दूसरे चरण में संख्या दोगुनी की जा रही है। इसमें 149 उड़ानों में 31 देशों से 30000 से अधिक भारतीय वापस आएंगे।

उन्होंने बताया कि वंदे भारत का दूसरा चरण 16-22 मई के बीच होगा। इस चरण में आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, बेलारूस, कनाडा, फ्रांस, जॉर्जिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, जापान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, नेपाल, नाइजीरिया, रूस, ताजिकिस्तान, थाईलैंड और यूक्रेन की उड़ानें भी शामिल होंगी।

02:14 PM, 13-May-2020

पीएम मोदी आज सशक्त समूह के अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सशक्त समूहों के अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे।
 

02:13 PM, 13-May-2020

कोरोना की संभावित दवा के लिए सिप्ला ने गिलीड साइंसेज के साथ किया समझौता

भारत की प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसने गिलीड साइंसेज के साथ कोविड-19 के इलाज की संभावित दवा ‘रेमेडिसविर’ के विनिर्माण और वितरण के लिए गैर-विशेष लाइसेंसिंग समझौता किया है। अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (एफडीए) ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए इस दवा को आपातकालीन उपयोग की स्वीकृति दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि दुनिया भर में इस महामारी से पीड़ित मरीजों को जीवन-रक्षक इलाज उपलब्ध कराने के सिप्ला के प्रयासों के तहत यह समझौता किया गया है।

समझौते के तहत सिप्ला को एपीआई (एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट) और अंतिम उत्पाद के विनिर्माण तथा भारत और दक्षिण अफ्रीका सहित 127 देशों में इसके विपणन की अनुमति मिलेगी। इन दवाओं का विपणन सिप्ला के ब्रांड नाम के तहत किया जाएगा।

01:44 PM, 13-May-2020

हरियाणा में तीन नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 783 हुई

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव के तीन नए मामले सामने आए हैं।  झज्जर, रेवाड़ी और रोहतक में कोरोना के एक-एक मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में मामलों की कुल संख्या 783 हो गई है। जिसमें से 421 मामले सक्रिय हैं और 11 लोगों की मौत हो गई है।

01:39 PM, 13-May-2020

एक जून से सीएपीएफ की कैंटीनों में सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) उपयोग करने की एक अपील की जो निश्चित रूप से आने वाले समय में भारत को विश्व का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसी दिशा में आज गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की कैंटीनों में अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी। एक जून 2020 से देशभर की सभी सीएपीएफ कैंटीनों पर यह लागू होगा। इससे लगभग 10 लाख सीएपीएफ कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे।

01:27 PM, 13-May-2020

महाराष्ट्र ने केंद्र से सीएपीएफ की 20 कंपनियां मांगी

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रमजान ईद को देखते हुए केंद्र सरकार से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 20 कंपनियों की मांग की है। देशमुख ने कहा कि कई पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने, लंबे समय तक और चुनौतीपूर्ण काम ने महाराष्ट्र पुलिस को तोड़ कर रख दिया है। 25 मई को रमजान ईद भी है। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद के लिए राज्य ने सीएपीएफ की 20 कंपनियों के लिए अनुरोध किया है।

01:24 PM, 13-May-2020

कोरोना का कहर हमारी जिंदगी का जहर न बने इसके लिए स्वदेशी अपनाएं- नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कोरोना का कहर हमारी जिंदगी का जहर न बने इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सावधानी, संयम, अनुशासन के साथ जान भी है और जहान भी। हमारी स्वदेशी विरासत सदियों पुरानी है जिसकी चमक-धमक पूरी दुनिया में है। अगर हम वोकल होकर उसे अपनाएंगे तो यही लोकल ग्लोबल का रूप लेगा।

01:10 PM, 13-May-2020

कोरोना के संदेह में भर्ती 78 वर्षीय बुजुर्ग ने अस्पताल से कूदकर दी जान

कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए गए 78 वर्षीय बुजुर्ग ने बुधवार सुबह इस चिकित्सा संस्थान की चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दोनों फेफड़ों के गंभीर निमोनिया से जूझ रहा यह उम्रदराज मरीज जांच में कोविड-19 संक्रमित नहीं मिला था और संभवत: उसने अचानक अवसाद में आकर कथित तौर पर खुदकुशी का कदम उठाया। वह रोगी पिछले 19 दिनों से अस्पताल में भर्ती था।

01:01 PM, 13-May-2020
quarantine stamps - फोटो : ANI

रायपुर पहुंचने पर यात्रियों के हाथों पर क्वारंटीन स्टांप लगाया गया

नई दिल्ली से बिलासपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन यात्रियों को लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। रायपुर पहुंचने पर यात्रियों के हाथों पर अमिट स्याही से क्वारंटीन स्टांप लगाया गया। यहां एक यात्री ने बताया कि दिल्ली में सामाजिक दूरी का ज़्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा और न ही स्क्रीनिंग हुई। जबकि यहां काफी ध्यान दिया जा रहा है। मुझे 27 मई तक होम क्वारंटाइन में रहना है।

12:53 PM, 13-May-2020

चंडीगढ़ में दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या 189 हुई

चंडीगढ़ यूटी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में आज कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) चंडीगढ़ में संक्रमितों की कुल संख्या 189 हो गई है। जिसमें से तीन की मौत हो गई है।

12:45 PM, 13-May-2020
Bengaluru - फोटो : ANI

कर्नाटक परिवहन निगमों के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी एक दिन की सैलरी दी

कोरोना वायरस से निपटने के लिए आर्थिक मदद के तौर पर कर्नाटक के चार सड़क परिवहन निगमों (KSRTC, BMTC, NEKRTC, और NWKRTC) के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी एक दिन की सैलरी दान की। राज्य के परिवहन मंत्री लक्ष्मण सावदी ने बंगलूरू में सीएम बीएस येदियुरप्पा को चेक सौंपा। 

12:20 PM, 13-May-2020

कर्नाटक में 26 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 951 हुई

कर्नाटक राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 12 मई की शाम पांच बजे से आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 26 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 951 हो गई है। जिसमें से 442 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 32 लोगों की मौत हो गई है।

12:19 PM, 13-May-2020

अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी श्रमिक विशेष ट्रेनें

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनें अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी। आज बिहार के भागलपुर, दरभंगा और बरौनी के लिए तीन ट्रेनें चलेंगी।

11:51 AM, 13-May-2020

आंध्र प्रेदश में 48 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2137 हुई

आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 48 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2137 हो गई है। जिसमें से 948 सक्रिय हैं, 1142 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 47 लोगों की मौत हो गई है।

11:47 AM, 13-May-2020

पंजाब से 308 ब्रिटिश नागरिक आज अपने देश के लिए होंगे रवाना

कोरोना लॉकडाउन की वजह से भारत में फंसे 308 ब्रिटिश नागरिकों को लेकर एक विशेष विमान आज पंजाब के अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरेगी।

11:44 AM, 13-May-2020

दुबई से 177 यात्रियों को लेकर पहला विमान मंगलूरू हवाईअड्डे पहुंचा

दुबई से 177 यात्रियों को लेकर पहला विमान मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि सभी यात्रियों में 88 पुरुष, 84 महिलाएं, पांच बच्चे और दो नवजात हैं। ये सभी एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 384 विमान से मंगलवार देर रात यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुल 12 चिकित्सीय आपात से जुड़े मामले हैं और यात्रियों में से 38 महिलाएं गर्भवती हैं।

जिला प्रशासन ने यात्रियों के लिए जरूरी इंतजाम किए थे। यात्रियों को यहां पहुंचने के बाद सैनिटाइजर और मास्क मुहैया कराए गए । स्वास्थ्य नियम के अनुसार उन सभी को सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। ये सभी 14 दिन तक पृथकवास में रहेंगे जिन पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर निगरानी रखेंगे। पृथक केंद्रो की व्यवस्था को संभाल रहे आईएएस अधिकारी राहुल शिंदे और जिला स्वास्थ्य अधिकारी रामचंद्रन बेरी भी हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

11:20 AM, 13-May-2020

दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 7998 हुई

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,998 है। मंगलवार को कोविड से 346 लोग ठीक हो गए और अब तक कोरोना से कुल 2,858 लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक 106 मौतें हो चुकी हैं और 5034 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे यानि 12 मई आधी रात तक 20 लोगों की मौत हुई है और 359 नए मामले सामने आए हैं।

11:17 AM, 13-May-2020

आर्थिक पैकेज देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने लिए है- नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा का स्वागत किया। नड्डा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित ऐतिहासिक आर्थिक पैकेज न केवल कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए, बल्कि देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी है।

11:15 AM, 13-May-2020

इंदौर में मृतकों की संख्या 95 पर पहुंची, संक्रमितों की संख्या 2100 के पार

इंदौर में कोरोना महामारी से तीन और मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 95 पर पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जडिया ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 66 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय महिला ने यहां सोमवार को अलग-अलग अस्पतालों में आखिरी सांस ली।

सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 91 और मरीज मिले हैं। इसके बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,016 से बढ़कर 2,107 पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 988 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

11:13 AM, 13-May-2020

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने विशेष पैकेज की घोषणा का किया स्वागत

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने बुधवार को कहा कि महामारी की वजह से पेश आ रही चुनौतियों से निपटने में यह पैकेज लंबे समय तक मदद करेगा। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा की थी। नायडू ने ट्विटर पर कहा कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए बड़े सुधार इस वक्त की जरूरत है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि समय से दिया गया यह आर्थिक पैकेज अप्रत्याशित कोविड-19 महामारी की वजह से पेश आ रही चुनौतियों से निपटने में लंबे समय तक मदद करेगा।

10:39 AM, 13-May-2020

मध्यप्रदेश के सागर जिले में जैन मुनि प्रमाणसागर के स्वागत में उमड़ी भीड़

लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश के सागर जिले के बांदा में जैन मुनि प्रमाणसागर के स्वागत के लिए मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ी। सागर जिले के एएसपी प्रवीण भूरिया ने बताया कि सामाजिक दूरी के मानदंडों और धारा 144 का उल्लंघन होने पर आयोजकों के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

10:27 AM, 13-May-2020

आज शाम चार बजे केंद्रीय वित्त मंत्री करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा के बारे में विस्तार से बताएंगी।

10:02 AM, 13-May-2020

दूसरे राज्यों में फंसे सिक्किम के 169 लोग लौटे

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे कुल 169 लोग सिक्किम लौट आए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक लौटने वालों की संख्या 1,122 हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इन निवासियों को मंगलवार को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी से सरकारी बसों में लाया गया। उन्होंने बताया कि 106 लोग रंगपो जांच चौकी से और 66 मेल्ली प्रवेश केन्द्र से आए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इन लोगों को पृथक केंद्रों में भेजे जाने से पहले उनकी जांच की। सिक्किम में अभी तक कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है।

09:53 AM, 13-May-2020

पिछले 24 घंटे में ओडिशा में 101 नए मामले दर्ज

ओडिशा स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 101 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 538 हो गई है। जिसमें से 419 सक्रिय हैं, 116 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और तीन लोगों की मौत हो गई है।

09:48 AM, 13-May-2020

राजस्थान में 87 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4213 हुई

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज सुबह नौ बजे तक 87 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4213 हो गई है और मृतकों का संख्या 117 है। आज राज्य में कोई भी मौत नहीं हुई है। 

09:34 AM, 13-May-2020

श्रीनगर आने के लिए ढाका एयरपोर्ट पहुंचे 169 भारतीय छात्र

वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की विशेष उड़ान के जरिए बांग्लादेश के ढाका से श्रीनगर आने के लिए ढाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 169 भारतीय छात्र पहुंच चुके हैं। यहां इनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। कुछ ही देर में एयर इंडिया का विशेष विमान श्रीनगर के लिए उड़ान भरेगा।

09:09 AM, 13-May-2020

देशभर में संक्रमितों की संख्या 74,281 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3525 नए मामले सामने आए हैं और 122 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,281 हो गई है, जिनमें 47,480 सक्रिय हैं, 24,386 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2415 लोगों की मौत हो चुकी है।

08:41 AM, 13-May-2020

किसान ने आम की नई किस्म का नाम 'लॉकडाउन' रखा

बिहार के भागलपुर के अशोक चौधरी नाम के एक किसान ने आम की एक नई किस्म तैयार की है जिसका नाम उन्होंने 'लॉकडाउन' रखा है। अशोक चौधरी ने बताया कि कोरोना योद्धाओं को सलाम करने के लिए इस आम का नाम लॉकडाउन रखा है।

08:24 AM, 13-May-2020

गुजरात से विशेष ट्रेन से नई दिल्ली पहुंचे यात्री

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों की लंबी कतारें दिखीं। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। रेलवे ने 12 मई से 15 जोड़ी विशेष एसी ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू की है। आज सुबह गुजरात के साबरमती रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन से यात्री नई दिल्ली पहुंचे। एक यात्री वंदना जो अहमदाबाद से नई दिल्ली पहुंची, ने बताया कि मैं पिछले 55 दिनों से वहां फंसी हुई थी और अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी। मैं बहुत खुश हूं और रेलवे को इस ट्रेन की व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद देती हूं। मैंने तीन घंटे तक टिकट बुकिंग के लिए कोशिश की उसके बाद मुझे एक टिकट मिल गया।

08:21 AM, 13-May-2020

तेलंगाना से झारखंड लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव, नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा तेलंगाना से झारखंड लौटा एक व्यक्ति कल रात कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मरीज लातेहार का है। झारखंड में कुल पॉजिटिव मामले अब 173 हो गए हैं।

07:56 AM, 13-May-2020
labour - फोटो : ANI

गर्भवती प्रवासी मजदूर ने पैदल घर जाने के दौरान रास्ते में बच्चे को जन्म दिया

कोरोना वायरस लाॉकडाउन की वजह से शुरू हुई मजदूरों की परेशानी होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार ने प्रवासी लोगों को घर पहुंचाने के लिए ट्रेनें जरूर चला दी हैं लेकिन अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो पैदल ही घर लौट रहे हैं। महाराष्ट्र के नासिक से मध्यप्रदेश के सतना में अपने गांव पैदल वापस जा रही एक गर्भवती प्रवासी मजदूर ने रास्ते में ही एक बच्चे को जन्म दिया। उसके पति ने बताया कि बच्चे को जन्म देने के बाद हमने दो घंटे तक आराम किया, फिर हम कम से कम 150 किमी तक चले।

सतना के उंचेहरा ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर एक राय ने बताया कि हमें पता चला कि सीमा पर प्रशासन ने उनके लिए एक बस की व्यवस्था की, जिससे वे उंचेहरा पहुंच गए और हम उन्हें यहां ले आए। सभी चेक-अप हो चुके हैं, मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।

06:27 AM, 13-May-2020

महाराष्ट्र: परेशानी झेल रही घरेलू कामगार

महाराष्ट्र के पुणे में लॉकडाउन के कारण घरों मेंं काम करने वाले लोग कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में काम करने वाली एक महिला ने बताय कि मैं 22 मार्च से काम पर नहीं गई हूं। मुझे चिंता हो रही है क्योंकि मेरा एक छोटा बच्चा है। कोई भी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है कि वे मुझे 17 मई के बाद काम के लिए बुलाएंगे।

03:43 AM, 13-May-2020

जम्मू और कश्मीर: ढाका से लौटे 169 छात्र

बांग्लादेश के ढाका से 169 मेडिकल छात्रों को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान मंगलवार को श्रीनगर पहुंची। इस दौरान एक छात्र ने कहा कि बांग्लादेश में भारतीय दूतावास और भारतीय सरकार ने हमारी बहुत मदद की। हम वापस आकर खुश हैं। हम भारत सरकार के शुक्रगुजार हैं।

राजस्थान: पुणे से जोधपुर लौटे 1000 से ज्यादा प्रवासी
महाराष्ट्र के पुणे से 1000 से अधिक प्रवासी यात्रियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन मंगलवार को जोधपुर पहुंची।
 

03:38 AM, 13-May-2020

मुंबई: कुआलालंपुर से आए 225 भारतीय

वंदे भारत मिशन के तहत कुआलालंपुर (मलेशिया) से 225 यात्रियों को ले जा रही एयर इंडिया की विशेष उड़ान एआई -137 मंगलवार देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी।

असम: शैक्षणिक संस्थान बनेंगे क्वारंटाइन केंद्र
अन्य राज्यों से वापस आने वाले लोगों को 14 दिन क्वारंटाइन में रहने के लिए तैयार रहना चाहिए। स्कूलों, कॉलेजों सहित शैक्षिक संस्थानों का क्वारंटाइन केंद्रों के रूप में उपयोग किया जाएगा। -हिमंत बिस्वा शर्मा, मंत्री, असम

 

03:28 AM, 13-May-2020

मध्यप्रदेश: इंदौर में 91 नए मामले सामने आए

इंदौर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने जानकारी दी कि मंगलवार 12 मई को जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण के 91 मामलों में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2107 हो गई है। वहीं मंगलवार को हुई तीन मौतों के बाद जिले में मौतों की कुल संख्या 95 हो गई है।

केरल: दोहा से आई एयर इंडिया की उड़ान
वंदे भारत मिशन के तहत कतर के दोहा से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गई है।

बिहार के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना
दक्षिणी रेलवे ने जानकारी दी है कि मदुरई डिवीजन में पहली 'श्रमिक स्पेशल ट्रेन' 12 मई को रात 10.00 बजे तिरुनेलवेली जंक्शन रेलवे स्टेशन (तमिलनाडु) से रवाना हुई। यह ट्रेन 15 मई को सुबह 05.30 बजे बेतिया (बिहार) पहुंचेगी। इस ट्रेन में करीब 1332 प्रवासी मजदूर और छात्र सवार हैं।

01:26 AM, 13-May-2020

पश्चिम बंगाल: परिवहन निगम शुरू करेगा बस सेवा

पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान राज्य परिवहन निगम ने एक आपातकालीन सेवा के तहत विशेष बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इस सेवा का उपयोग केवल कोरोना से जंग में जुटे प्रथम पंक्ति के कर्मचारी और सड़क, ट्रेन या हवाई जहाज से प्रदेश में वापस लौट रहे लोग, प्रवासी मजदूर कर सकेंगे।

पश्चिम बंगाल परिवहन निगम (डब्ल्यूबीटीसी) ने जानकारी दी है कि इसके तहत 12 मई को दिए गए आदेश के अनुसार दैनिक आधार पर सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बसें चलाई जाएंगी। इनके फेरों में एक घंटे का अंतर रखा जाएगा। यह सेवा अगले आदेश तक जारी रहेगी।

12:36 AM, 13-May-2020

बिहार: कोरोना के 49 नए मामले सामने आए

बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के और 49 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 879 है। प्रदेश के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि नए मामलों में संक्रमण कैसे फैला है इसका पता लगाया जा रहा है।

12:22 AM, 13-May-2020

केरल: सिंगापुर से आए 135 यात्री

केरल सरकार के जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी है कि सिंगापुर से तीन शिशुओं सहित 135 यात्रियों को लेकर आई एयर इंडिया की विशेष उड़ान कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। यह उड़ान बंगलूरू भी गई।

11:58 PM, 12-May-2020

भारत में कोरोना: देश में 74281 मामले, 22386 हुए ठीक, 2415 की मौत

महाराष्ट्र: एक और पुलिसकर्मी की मौत
मुंबई में मंगलवार को एक और पुलिस कर्मी की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। मृतक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) मुरलीधर शंकर वाघमारे सेवरी पुलिस स्टेशन में तैनात थे।

यहां पढ़ें 12 मई (मंगलवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें