देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3277 नए मामले सामने आए हैं और 127 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62,939 हो गई है, जिनमें 41,472 सक्रिय हैं, 19,358 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2109 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं आज ओडिशा में 58,कर्नाटक में 53, आंध्र प्रदेश में 50, राजस्थान में 45 और बिहार में 18 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
त्रिपुराः बीएसएफ की 86वीं बटालियन से 16 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 148 हो गए: त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब
10:31 PM, 10-May-2020
महाराष्ट्र में आज 1278 नए मामले, 53 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 1,278 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 53 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले बढ़कर 22,171 हो गएः स्वास्थ्य विभाग, महाराष्ट्र
रियाद से 139 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा एयर इंडिया का विमान
वंदे भारत मिशन के तहत रियाद से 139 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा एयर इंडिया AI 926 का विमानः विदेश मंत्री एस जयशंकर
एनएसजी का एक कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव
एनएसजी का एक कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की जानकारी एनएसजी के डीजी (एनएसजी) एक सिंह ने दी।
09:50 PM, 10-May-2020
बिहार में आज 23 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 696 हुई
बिहार में आज कोरोना के 23 और नए मामले आज रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 696 हो गई है: प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार
राजस्थान में आज कोरोना के 106 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3814 है, जबकि कोरोना के कारण 108 लोगों की जान जा चुकी है। राजस्थान में कोरोना के 1465 मामले सक्रिय हैं: स्वास्थ्य विभाग
तेलंगाना में कोरोना के 33 नए मामले
तेलंगाना में कोरोना के 33 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल केस 1196 हो चुके हैं। राज्य में 415 सक्रिय मामले हैं और 751 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी हैः स्वास्थ्य विभाग, तेलंगाना
झारखंड में कुल पॉजिटिव मामले 157 हो गए
झारखंड के हजारीबाग में एक व्यक्ति को आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 157 हो गए हैं: राज्य के स्वास्थ्य सचिव, नितिन मदन कुलकर्णी
09:18 PM, 10-May-2020
महाराष्ट्र सरकार करेगी प्रवासी मजदूरों के टिकट का खर्च
राज्य सरकार ने फंसे हुए प्रवासी मजदूरों के टिकट किराए के भुगतान के लिए एक जीआर (सरकारी संकल्प) जारी किया है। सरकार का कहना है कि जो प्रवासी मजदूर घर जाने के इच्छुक हैं, लेकिन उनके पास पैसे नहीं हैं। उनके लिए ट्रेन टिकट का खर्च महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन करेगी: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय
विज्ञापन
08:35 PM, 10-May-2020
12 मई से ट्रेन सेवा शुरू करने पर विचार, कल से शुरू होगी बुकिंग
12 मई से रेलवे धीरे-धीरे ट्रेन सेवा शुरू करने पर विचार कर रहा है। शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें चलाने की योजना। नई दिल्ली से चलाई जाने वाली ट्रेनों के आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई को शाम 4 बजे से शुरू होगी और केवल IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। ये ट्रेनें स्पेशल ट्रेन के रूप में नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रुगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नै, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलेंगीः रेल मंत्रालय
08:25 PM, 10-May-2020
पिछले 24 घंटे में गुजरात में कोरोना के 398 नए मामले
पिछले 24 घंटे में गुजरात में कोरोना के 398 नए मामले सामने आए हैं। मामलों की कुल संख्या 8195 हो गई है, जिसमें 2545 ठीक/ डिस्चार्ज और 493 मौतें शामिल हैं: गुजरात स्वास्थ्य विभाग
हरियाणा में आज 28 नए मामले
हरियाणा में आज 28 नए मामले रिपोर्ट किए गए। कुल संक्रमितों की संख्या 703 हो गई है, जिसमें 10 मौतें शामिल हैं। राज्य में 393 सक्रिय मामले हैं: स्वास्थ्य विभाग
08:12 PM, 10-May-2020
उधमपुर रेलवे स्टेशन लौटने वाले निवासियों के लिए तैयार- जम्मू और कश्मीर सरकार
पहली ट्रेन से 1000 से अधिक लोग आने वाले हैं। उधमपुर रेलवे स्टेशन लौटने वाले निवासियों के लिए तैयार है। लौटने वाले प्रत्येक यात्री का एक मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन, टेस्टिंग और स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी :रोहित कंसल, प्रधान सचिव (योजना), जम्मू और कश्मीर सरकार
एनएसजी के एक मेडिकल स्टाफ को कोरोना
आतंकवाद निरोधक बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के एक मेडिकल स्टाफ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।
08:07 PM, 10-May-2020
पुणे में आज कोरोना से एक 13 महीने के बच्चे की मौत
पुणे में आज कोरोना से एक 13 महीने के बच्चे सहित 3 मौतें दर्ज की गई। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 151 मौतें हुई हैं: पुणे स्वास्थ्य विभाग
08:06 PM, 10-May-2020
मुंबई में आज कोरोना के 875 नए केस
ग्रेटर मुंबई में आज कोरोना के 875 नए केस सामने आए। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 13564 हो गई है, जिसमें 212 लोग ठीक हो चुके हैं और 19 लोगों की मौत हो चुकी हैः मुंबई निगम ग्रेटर मुंबई
08:03 PM, 10-May-2020
पुणे स्थिति नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने एंटी बॉडी टेस्ट किट बनाया
पुणे स्थिति नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने सफलता पूर्व कोरोना का पता लगाने के लिए एंटी बॉडी टेस्ट किट बनाया। इंफेक्शन की चपेट में आई आबादी के अनुपात की निगरानी में होगा महत्वपूर्णः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
07:42 PM, 10-May-2020
मुंबई ऑर्थर रोड जेल के 81 और कैदियों को हुआ कोरोना
मुंबईः ऑर्थर रोड जेल के 81 और कैदियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जेल के 184 कैदी और 26 कर्मचारी अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
ओडिशा में 15 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 377 हुई
ओडिशा में 15 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 377 हो गई है। इनमें 306 सक्रिय मामले हैं, 68 डिस्चार्ज/ठीक और तीन मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य विभाग
07:21 PM, 10-May-2020
पंजाब में आज 61 नए मामले
पंजाब में आज 61 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 1823 हो गई। सक्रिय मामले 1626 हैं और अब तक संक्रमण के कारण 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
जम्मू और कश्मीर में आज 25 नए पॉजिटिव मामले
जम्मू और कश्मीर में आज 25 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसमें से जम्मू डिवीजन से 2 और कश्मीर डिवीजन से 23 हैं। कुल मामलों की संख्या 861 हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश में मरने वालों की कुल संख्या 9 है: जम्मू और कश्मीर सरकार
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 14 और लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के कारण अब तक राज्य में 113 लोगों की जान जा चुकी है। आज 153 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1939 हो गईः स्वास्थ्य विभाग
07:08 PM, 10-May-2020
संसद का मॉनसून सत्र पूर्व निर्धारित समयानुसार ही होगा- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संसद का मॉनसून सत्र पूर्व निर्धारित समयानुसार ही होगा। अभी तक इसे टालने की कोई योजना नहीं है। उस वक्त पर हालात को देखकर फैसला लिया जाएगा।
06:46 PM, 10-May-2020
पुणे में 11 से 17 मई तक कंटेनमेंट जोन में सभी दुकानें बंद रहेंगे
पुणे नगर निगम ने 11 से 17 मई तक पुणे के कंटेनमेंट जोन में सभी दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। शहर के सभी 69 कंटेनमेंट क्षेत्रों में केवल अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों को खुला रहने दिया जाएगा: पुणे नगर निगम
06:15 PM, 10-May-2020
तमिलनाडु में कोरोना के 669 नए मामले, तीन की मौत
तमिलनाडु में आज कोरोना के 669 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7204 है। कोरोना के कारण अब तक राज्य में 47 मौतें हुई हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 5195 है: तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग
06:09 PM, 10-May-2020
हैदराबाद में डीआरडीओ की एक प्रयोगशाला ने डिफेंस रिसर्च अल्ट्रावॉयलेट सैनिटाइजर नाम से एक कॉन्टैक्टलेस सैनिटाइजेशन कैबिनेट विकसित किया है, जिसे मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, करेंसी नोट, चालान आदि के लिए डिजाइन किया गया है: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)
06:05 PM, 10-May-2020
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 14 सक्रिय मामले
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 14 हो गई है। संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 35 लोग ठीक हो गए हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
05:53 PM, 10-May-2020
मुंबई के धारावी में आज 26 नए मामले और दो लोगों की मौत
मुंबई के धारावी में आज 26 नए मामले सामने आए और दो की मौत हो गई। धारावी में अब तक 859 मामले रिपोर्ट किए गए हैं और 29 लोगों की लोगों की मौत हो चुकी है। 222 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया हैः बीएमसी
कर्नाटक में आज 54 नए केस
कर्नाटक में आज 54 नए केस सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 848 हो गई है, जिनमें 422 डिस्चार्ज और 31 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
केरल में अब 20 सक्रिय मामले
केरल में आज सात नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। राज्य में सक्रिय मामले अब 20 हो गए हैं। चार मरीज आज ठीक हो गए। राज्य में अब तक 489 मरीज ठीक हो चुके हैं: केरल के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा
05:31 PM, 10-May-2020
बीएसएफ में कोरोना के 18 और नए मामले, बल में संक्रमितों की संख्या 276 हुई
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में आज कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 16 त्रिपुरा से और 2 दिल्ली से हैं। बीएसएफ में सक्रिय कोरोना मामलों की कुल संख्या 276 हो गई है।
05:29 PM, 10-May-2020
रेलवे 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए पूरी तरह तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के अनुसार, पिछले छह दिनों से रेलवे हर दिन शॉर्ट नोटिस पर 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं सभी राज्यों से अपने फंसे प्रवासियों को निकालने और वापस लाने की अनुमति देने की अपील करता हूं: केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल
05:25 PM, 10-May-2020
गुरुग्राम में एक सैलून के पीपीई पहनकर काम करे रहे कर्मचारी
हरियाणा: गुरुग्राम में एक सैलून के कर्मचारी कोरोना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) पहनकर काम कर रहे हैं। सैलून प्रबंधक का कहना है, 'हम पीपीई और डिस्पोजेबल सामग्रियों का उपयोग कर रहे हैं। हमारे ग्राहक हमारी स्वच्छता को देखकर संतुष्ट हैं।'
05:21 PM, 10-May-2020
केरल उच्च न्यायालय ने आपातकालीन पास जारी करने का निर्देश दिया
केरल उच्च न्यायालय ने केरल सरकार को उन लोगों के लिए आपातकालीन पास जारी करने का निर्देश दिया है, जिन्हें कल वालयार सीमा पर अनुमति नहीं दी गई थी।
05:18 PM, 10-May-2020
बिहारः मुजफ्फरपुर में क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 160 प्रवासी मजदूरों का हंगामा
बिहार के मुजफ्फरपुर में क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 160 प्रवासी मजदूरों का हंगामा। ये सभी कोरोना की टेस्टिंग और सैनिटाइजेशन की मांग कर रहे हैं। यहां रह रहे तीन मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीडीओ का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के साथ रह रहे लोगों को आइसोलेट किया गया है। शीर्ष अधिकारियों को मांग से अवगत करा दिया गया है।
04:06 PM, 10-May-2020
सात ट्रेनों की अनुमति पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी गई है- देवेंद्र फडणवीस
मुंबई से पश्चिम बंगाल में प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए सात ट्रेनों की अनुमति पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी गई है, लेकिन एक भी अनुमति नहीं दी गई है। मैं ममता दीदी से जल्द से जल्द अनुमति देने की अपील करता हूं: महाराष्ट्र के विपक्ष के नेता, देवेंद्र फडणवीस
यूनाइटेड किंगडम: भारतीय यात्री आज बंगलूरू (कर्नाटक) की फ्लाइट के लिए लंदन हवाई अड्डे पहुंचे।
महाराष्ट्र: सिंगापुर (AI343) से 243 यात्रियों को लेकर दूसरी उड़ान मुंबई में लैंड की।
03:45 PM, 10-May-2020
ओडिशा में 10 नए पॉजिटिव मामले, संक्रमितों की संख्या 362 हुई
ओडिशा में 10 नए कोरोनो पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 362 हो गई है, जिसमें 291 सक्रिय मामले, 68 ठीक/डिस्चार्ज और 3 मौतें शामिल हैं: ओडिशा स्वास्थ्य विभाग
मालदीव से भारतीय को लेने माले पहुंचा नेवी का शिप आईएनएस मगर।
आईएनएस मगर में इस तरह की सुविधा है।
एक हजार फंसे हुए लोगों को लेकर एक विशेष ट्रेन आज दोपहर 12.30 बजे उधमपुर (जम्मू और कश्मीर) के लिए बंगलूरू (कर्नाटक) के चिक्काबनावारा से रवाना हुई।
03:44 PM, 10-May-2020
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर महिलाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत की।
03:42 PM, 10-May-2020
गुजरात में 387 मरीज होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज
आईसीएमआर के संशोधित डिस्चार्ज नीति के अनुसार, गुजरात में 387 मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अहमदाबाद से 250, सूरत से 35, वडनगर से 34, वडोदरा से 20, आणंद से 17, राजकोट से 15, भावनगर से 10, महिसागर से 5 और अरावली से 1: सूचना विभाग, अहमदाबाद
03:18 PM, 10-May-2020
हरियाणा में 20 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 394 हुई
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के आज 20 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के अब तक 695 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 10 की मौत हुई है और 394 सक्रिय हैं।
03:10 PM, 10-May-2020
kochhi
- फोटो : ANI
मालदीव से 698 भारतीय पहुंचे कोच्चि
ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत आईएनएस जलाश्व मालदीव से 698 भारतीयों को आज कोच्चि लेकर आया। इन्हें कोच्चि बंदरगाह पर उतारा गया। कोच्चि बंदरगाह के बाहर केएसआरटीसी की 40 बसें, 50 कार और एंबुलेंस पहले से तैनात किया गया था। इनमें लोगों को अलग-अलग क्वारंटीन केंद्रों में लेकर जाया जाएगा।
03:02 PM, 10-May-2020
राजस्थान में 45 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3753 हुई
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज दोपहर दो बजे तक राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 45 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3753 औऱ मृतकों की संख्या 107 हो गई है। राज्य में 1470 सक्रिय मामले हैं।
02:59 PM, 10-May-2020
उज्बेकिस्तान से 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बताया कि उज्बेकिस्तान से 21 भारतीय नागरिक उज्बेकिस्तान की फ्लाइट संख्या UZB 3561 से दिल्ली पहुंचे। फ्लाइट उजबेकिस्तान के नागरिकों और भारतीय चिकित्सा सहायता लेकर ताशकंद लौटेगी। उज्बेकिस्तान में भारत के राजदूत संतोष झा द्वारा ताशकंद में अच्छा काम किया गया है।
02:57 PM, 10-May-2020
रांची पहुंची दो श्रमिक विशेष ट्रेनें
कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकों को लेकर दो 'श्रमिक स्पेशल ट्रेनें' कर्नाटक के बंगलूरू और तमिलनाडु के वेल्लोरे से चलकर आज झारखंड के रांची पहुंची।
02:49 PM, 10-May-2020
प्रधानमंत्री कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के करेंगे बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 11 मई को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में 17 मई के बाद लॉकडाउन की रणनीति पर चर्चा होगी। यह बैठक दोपहर तीन बजे होगी।
02:48 PM, 10-May-2020
एम्स रायपुर से छह मरीजों को मिली छुट्टी
एम्स रायपुर, छत्तीसगढ़ की ओर से बताया गया है कि दुर्ग के छह कोरोना मरीजों को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस समय अस्पताल में कुल 10 मरीज हैं जिनका कोरना का उपचार चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है।
02:38 PM, 10-May-2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली के मंडोली कोविड केयर सेंटर का दौरा किया, यहां उन्होंने कोरोना वायरस के ठीक हो चुके मरीजों से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि देश भर में 4362 कोविड देखभाल केंद्र हैं जहां हल्के या बहुत हल्के लक्षणों वाले 34,6,856 रोगियों को रखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिन का हमारा डबलिंग रेट 12 दिन है, हमारा रिक्वरी रेट देश में 30 फीसदी के ऊपर पहुंच गया है। 60,000 में से करीब 20,000 मरीजा ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश में मृत्यु दर अभी भी 3.3 फीसदी है। हमने फैसला किया है कि 10 प्रांतों में केंद्र की स्पेशल टीम को भेजेंगे, वहां की राज्य सरकारों की मदद करने और स्थिति का गहराई से आंकलन करने के लिए। इन राज्यों में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। महाराष्ट्र में हम पहले ही टीम भेज चुके हैं।
02:30 PM, 10-May-2020
राजीव गौबा ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ की बातचीत
केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक किया। बैठक की शुरुआत में, कैबिनेट सचिव ने वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से भारतीयों की वापसी पर राज्यों के सहयोग का उल्लेख किया।
कैबिन सचिव ने यह भी उल्लेख किया कि 3.5 लाख प्रवासी श्रमिकों को उनके घर ले जाने के लिए रेलवे द्वारा 350 से अधिक 'श्रमिक विशेष ट्रेनें' चलाई गई हैं। उन्होंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि वे अधिक 'श्रमिक विशेष ट्रेनें ’चलाने में रेलवे का सहयोग करें।
राज्यों के मुख्य सचिवों ने अपने राज्यों की स्थिति के बारे में जानकारी दी और यह भी कहा कि जहां कोरोना से सुरक्षा की आवश्यकता होती है, वहीं आर्थिक गतिविधियों को भी कैलिब्रेटेड तरीके से आगे बढ़ाने की आवश्यकता होती है।
02:06 PM, 10-May-2020
भायखला जेल में 54 साल की महिला कैदी कोरोना पॉजिटिव
दक्षिण मुंबई के भायखला महिला जेल के एक 54 वर्षीय महिला कैदी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। आठ मई को उसका पहला परीक्षा परिणाम निगेटिव आया था, लेकिन नौ मई को किया गया दूसरा परीक्षण पॉजिटिव आया है। उसका सेंट जॉर्ज अस्पताल में इलाज चल रहा है। भायखला जेल अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
02:06 PM, 10-May-2020
मध्यप्रदेश के नीमच में दो अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों ने बांटे राशन और मास्क
मध्यप्रदेश के दो अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एसके जैन और अजय सिंह ठाकुर ने आज नीमच में कोरोना लॉकडाउन के दौरान यौनकर्मियों (सेक्स वर्कर्स) के बीच राशन और मास्क वितरित किए।
01:30 PM, 10-May-2020
दिल्ली से श्रमिक विशेष ट्रेन मध्यप्रदेश पहुंची
आज सुबह दिल्ली से श्रमिक विशेष ट्रेन 1190 यात्रियों को लेकर मध्यप्रदेश के छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
01:24 PM, 10-May-2020
पिछले 24 घंटे में सीआईएसएफ के 18 और जवान कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की ओर से बताया गया कि पिछल 24 घंटे में सीआईएसएफ के 18 और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद कुल संक्रमित सीआईएसएफ जवानों की संख्या 64 हो गई है।
01:20 PM, 10-May-2020
कर्नाटक से 1140 प्रवासियों को लेकर झारखंड रवाना हुई विशेष ट्रेन
लॉकडाउन के चलते कर्नाटक में फंसे 1,140 प्रवासी मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन मंगलूरू रेलवे स्टेशन से झारखंड के लिए रवाना हो गयी है। दक्षिण कन्नड़ के सांसद नलिन कुमार कतील और विधायक वेदव्यास कामत शनिवार रात ट्रेन को रवाना करने के लिए रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। कामत ने कहा कि जिन कामगारों ने राज्य सरकार के सेवा सिंधू पोर्टल पर पंजीकरण कराया था उन्हें कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में रेलवे स्टेशन लाया गया। ट्रेन में सवार होने से पहले सभी मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिला प्रशासन ने स्टेशन पर श्रमिकों को खाने के पैकेट और पानी भी उपलब्ध कराया।
01:15 PM, 10-May-2020
इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम कोविड-19 वेलनेस सेंटर में तब्दील
जम्मू और कश्मीर में बारामूला के इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम को कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह सुसज्जित वेलनेस सेंटर में बदल दिया गया है।
01:06 PM, 10-May-2020
कर्नाटक में 53 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 847 हुई
कर्नाटक राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, नौ मई शाम पांच बजे से आज दोपहर 12 बजे तक राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 53 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 31अजमेर और आठ अहमदाबाद से लौटे हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 847 हो गई है। जिसमें 405 ठीक हो गए और 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबसे अधिक 22 नए मामले बेलगावी में आए जबकि आठ-आठ नए मामले बागलकोट और शिमोगा जिलों में आए है। वहीं, भटकल और उत्तर कन्नड जिले में सात-सात मामले सामने आए हैं।
01:00 PM, 10-May-2020
सैन फ्रांसिस्कों से मुंबई के लिए एयर इंडिया ने भरी उड़ान
वंदे भारत मिशन के तहत अमेरिका के सैन फांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 155 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ।
12:55 PM, 10-May-2020
केजरीवाल बोले- कोरोना से बुजुर्गों की मौत ज्यादा हो रही है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के 7,000 के करीब मामले हैं इनमें से 1,500 मामले अस्पतालों में हैं। 75 फीसदी के करीब मामलों में या तो कोरोना के लक्षण नहीं हैं या फिर हल्के लक्षण हैं। ऐसे लोगों को हमने घर पर आइसोलेट करने का इंतजाम किया है। दिल्ली में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 82 फीसदी लोग 50 साल से अधिक उम्र के थे, बुजुर्गों की मौत ज्यादा हो रही है।
12:53 PM, 10-May-2020
गुजरात से कर्नाटक लौटे आठ लोग कोरोना पॉजिटिव
कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद से लौटे आठ लोग शिवमोग्गा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कर्नाटक का शिवमोग्गा जिला ग्रीन जोन श्रेणी के अंतर्गत आता है।
12:15 PM, 10-May-2020
एयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना पॉजिटिव
एयर इंडिया सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उड़ान ड्यूटी के लिए 72 घंटे पहले किए जाने वाले परीक्षण (प्री-फ्लाइट टेस्ट) के दौरान इनकी कोरोना जांच की गई थी, जिसमें ये पांच पॉजिटिव पाए गए। ये सभी मुंबई स्थित हैं और इनमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए (असिम्प्टोमटिक) हैं। इन्होंने शुरुआत में चीन के लिए उड़ान भरने वाली कार्गो उड़ान में तैनात थे।
12:11 PM, 10-May-2020
दूसरे राज्यों से बिहार आए 44 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए
बिहार के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को बिहार में 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिनमें से 44 ऐसे प्रवासी शामिल हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों से आए हैं।
12:04 PM, 10-May-2020
आंध्र प्रदेश के चित्तूर में प्रवासियों ने घर वापसी को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया
आंध्र प्रदेश के चित्तूर में पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में प्रवासियों ने कोरोना लॉकडाउन के बीच अपने मूल स्थानों पर लौटने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 40 दिनों में हमारी वापसी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
11:55 AM, 10-May-2020
दिल्ली में अब तक 6923 लोग संक्रमित
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में आठ मई रात 12 बजे से नौ मई रात 12 बजे तक कोरोना वायरस के 381 नए मामले सामने आए हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 6923 हो गई है। जिसमें से 4781 सक्रिय मामले हैं, 2069 लोग ठीक हो चुके हैं और 73 लोगों की मौत हुई है।
जैन ने बताया कि दिल्ली में निजी और सरकारी दोनों मिलाकर करी 400 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं। इसमें कोविड अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बहुत कम है।
11:51 AM, 10-May-2020
वाराणसी से बिहार के लिए 1900 प्रवासी बस से रवाना
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से करीब 1900 प्रवासियों को 60 बसों से बिहार रवाना किया गया। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि एक दिन पहले झारखंड, फिर राजस्थान और मध्यप्रदेश के लोग भेजे जा चुके हैं। अब बिहार के करीब 22 जिलों के लोग भेजे जा रहे हैं। हर दिन एक राज्य के लोगों को भेजा जाता है।
11:33 AM, 10-May-2020
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के पांच अस्पतालों पर निगरानी के लिए पांच टीमें गठित
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता में कोरना मरीजो का इलाज कर रहे पांच अस्पतालों में इलाज के प्रोटोकॉल पर निगरानी करने के लिए पांच टीमों का गठन किया है।
11:27 AM, 10-May-2020
'श्रमिक विशेष ट्रेन' के 20 डिब्बे इंजन से हुए अलग
भारतीय रेलवे की ओर से बताया गया है कि सूरत से प्रवासी मजदूरों को लेकर प्रयागराज जाने वाली 'श्रमिक विशेष ट्रेन' के 20 डिब्बे आज इटारसी-जबलपुर सेक्शन में जबलपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर भिटोनी स्टेशन के पास इंजन से अलग हो गए। सभी कोचों को फिर से जोड़ा गया और ट्रेन ने फिर से यात्रा शुरू की।
11:22 AM, 10-May-2020
आंध्र प्रदेश में 50 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1980 हुई
आंध्र प्रदेश के कोविड1-19 नोडल अधिकारी अर्जा श्रीकांत ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 50 नए मामले सामने आए हैं। इनमें गुजरात से लौटने वाले 26 और कर्नाटक से लौटने वाले एक लोग शामिल हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1980 हो गई है।
11:19 AM, 10-May-2020
कोच्चि बंदरगाह पहुंचे मालदीव से लाए गए भारतीय
केरल के कोच्चि बंदरगाह पर आईएनएस जलाश्व से 698 भारतीय नागरिकों को उतारा जा रहा है। ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत भारतीयों को माले, मालदीव से वापस लाया गया है। देखें वीडियो..
10:52 AM, 10-May-2020
फिलीपींस से आज मुंबई के लिए उड़ान भरेगी एयर इंडिया की पहली उड़ान
कोरोना लॉकडाउन के दौरान विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही वंदे भारत मिशन के तहत फिलीपींस के मनीला से आज मुंबई के लिए एयर इंडिया पहली उड़ान भरेगी। मुंबई आने के लिए यात्री निनॉय एक्विनो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं। यहां प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
10:48 AM, 10-May-2020
महाराष्ट्र में अब तक 786 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र पुलिस की ओर से बताया गया है कि राज्य में अब तक 786 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें 703 सक्रिय मामले हैं, 76 ठीक हो चुके हैं और सात लोगों की मौत हो गई है। लॉकडाउन अवधि के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमले की 200 घटनाएं हुई हैं और 732 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
10:42 AM, 10-May-2020
केरल में आवश्य सामग्री की दुकानों को छोड़कर आज पूर्ण लॉकडाउन
केरल के मल्लपुरम में आज सभी दुकानें बंद नजर आ रही हैं। राज्य सरकार द्वारा रविवार को पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू करने के लिए मानक संचालन प्रोटोकॉल (एसओपी) जारी की गई है। जिसके बाद आज सभी दुकानें बंद हैं। हालांकि आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को छूट दी गई है।
10:20 AM, 10-May-2020
श्रमिक विशेष ट्रेन के लिए पंजीकरण कराते प्रवासी मजदूर
कर्नाटक में रह रहे बिहार के प्रवासी मजदूरों ने घर आने के लिए चलाई जा रही श्रमिक विशेष ट्रेन के लिए बंगलूरू के येलहंका पुलिस स्टेशन में खुद को पंजीकृत करा रहे हैं।
10:06 AM, 10-May-2020
हिमाचल प्रदेश में दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या 54 हुई
हिमाचल प्रदेश के विशेष सचिव-स्वास्थ्य निपुण जिंदल ने बताया कि राज्य में दो और कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 54 हो गई है।
10:01 AM, 10-May-2020
सिंगापुर से दूसरी उड़ान भारत के लिए रवाना
सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत 243 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट AI343 सिंगापुर से रवाना हो गई है।
09:58 AM, 10-May-2020
मालदीव से कोच्ची पहुंचे 698 भारतीय
ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत आईएनएस जलाश्व आज मालदीव के माले से 698 भारतीयों को लेकर कोच्चि हार्बर पहुंचा। भारतीय नौसेना के अनुसार, 698 भारतीय नागरिकों में 19 गर्भवती महिलाएं भी हैं।
09:52 AM, 10-May-2020
राजस्थान में 33 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3741 हुई
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज सुबह नौ बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 33 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3741 और मृतकों की संख्या 107 हो गई है।
09:21 AM, 10-May-2020
देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 62939 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3277 नए मामले सामने आए हैं और 127 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62,939 हो गई है, जिनमें 41,472 सक्रिय हैं, 19,358 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2109 लोगों की मौत हो चुकी है।
09:18 AM, 10-May-2020
बिहार में 18 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 629 हुई
बिहार के प्रमुख सचिव-स्वास्थ्य संजय कुमार ने बताया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 629 हो गई है।
09:06 AM, 10-May-2020
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किए दिशानिर्देश
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के बाद विनिर्माण उद्योगों को फिर से शुरू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किया है। दिशानिर्देश में कहा गया है कि यूनिट को पुनः आरंभ करते समय, पहले सप्ताह को परीक्षण या परीक्षण अवधि के रूप में रखें। सभी सुरक्षा और प्रोटोकॉल सुनिश्चित करें और उच्च उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास न करें।
09:00 AM, 10-May-2020
उज्बेकिस्तान से आज दिल्ली पहुंचेंगे कई भारतीय
उज्बेकिस्तान में भारत के राजदूत संतोष झा ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन के कारण उज्बेकिस्तान में फंसे भारतीय वंदे भारत मिशन के तहत नई दिल्ली रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। ताशकंद में भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
08:29 AM, 10-May-2020
ओडिशा में 58 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 352 हुई
ओडिशा राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य में कोरोना वायरस के 58 और मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 352 हो गई है, इसमें 281 सक्रिय मामले, 68 ठीक हो चुके मामले और तीन मौतें शामिल हैं।
08:02 AM, 10-May-2020
San Fransisco airport
- फोटो : ANI
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे से भारतीयों को लेकर कुछ ही देर में रवाना होगा विमान
कोरोना लॉकडाउन के बीच अमेरिका में फंसे भारतीय नागरिक सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर विमान में सवार होने के लिए पहुंच चुके हैं। यह अमेरिका से भारतीयों के लिए पहली प्रत्यावर्तन उड़ान है। विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वंदे भारत मिशन के तहत देश लाया जा रहा है। भारतीयों को लेकर कुछ देर में विमान मुंबई के लिए रवाना होगा।
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंस संधू ने बताया कि पहली उड़ान थोड़ी देर में सैन फ्रांसिस्को से रवाना होगी और फिर हम चार अलग-अलग हब से साते उड़ानें भरने जा रहे हैं। ये सभी एयर इंडिया हब हैं, और ये उड़ानें भारत के विभिन्न शहरों में जा रही हैं।
07:49 AM, 10-May-2020
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर वाहनों की सख्ती से जांच
लॉकडाउन के बीच दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है। देश में लॉकडाउन 17 मई तक लागू है।
06:22 AM, 10-May-2020
हिमाचल प्रदेश: पर्यटन व्यवसाय चौपट
कोरोना वायरस के कारण ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। शिमला के एक होटल व्यवसायी चंदर मोहन शर्मा कहते हैं कि अभी कारोबार लगभग शून्य है। मुझे नहीं लगता कि अगले 5-6 महीनों में व्यापार बढ़ेगा। इसके बावजूद हमें अभी भी अपने कर्मचारियों को वेतन देने और बिलों का भुगतान करने पड़ रहा है।
वहीं ट्रैवल एजेंट रजिंदर मेहता ने बताया कि मार्च तक कारोबार बहुत अच्छा चल रहा था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि आने वाले कुछ महीनों में कोई कमाई नहीं होगी। सरकार को हमें कुछ भत्ता या कुछ अन्य सहायता देनी चाहिए। हमें मिली सभी बुकिंग रद्द हो गई हैं, ऐसे में ग्राहकों को लगभग 1.5-2 लाख रुपये वापस लौटाने पड़े हैं।
राजस्थान: टिड्डी दल के हमले से किसान परेशान
लॉकडाउन के बीच जोधपुर के सिरमंडी गांव में शनिवार को फसलों पर टिड्डी दल ने हमला कर दिया। एक किसान ने बताया कि टिड्डियों ने प्याज, मोती, बाजरा, ज्वार और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाया। हमने प्रशासन से मांग की है कि वह प्रभावित क्षेत्रों में कीटनाशक का छिड़काव करे ताकि फिर से नुकसान न उठाना पड़े।
06:17 AM, 10-May-2020
मध्यप्रदेश: कोरोना का इलाज कराकर लौटे एसआई का स्वागत
इंदौर में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) भगवती शरण शर्मा का पुलिसकर्मियों और पुलिस बैंड द्वारा स्वागत किया। बता दें कि उन्हें चोईथराम अस्पताल से कोरोना का इलाज कराने के बाद शनिवार को छुट्टी दे दी गई।
तमिलनाडु: केरल से आए लोगों को कॉलेज में रखा
केरल के लोग जो तमिलनाडु से पलक्कड़ के वालयार की सीमा चेक पोस्ट तक पहुंचे थे, उन्हें राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी, बाद में उन्हें निजी कॉलेजों में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्हें शुरू में यह कहते हुए प्रवेश से वंचित कर दिया गया था कि उनके पास केरल सरकार की ओर से जारी अनिवार्य पास नहीं है।
05:14 AM, 10-May-2020
ओडिशा: पुरी रथ यात्रा के लिए रथ बनाने का काम शुरू
देश में लागू लॉकडाउन के बीच पुरी में निकाली जाने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए रथ को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह नौ दिवसीय उत्सव 23 जून से शुरू होने वाला है। जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन के प्रशासक विकास अधिकारी अजय जेना ने बताया कि केंद्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ रथ के निर्माण की अनुमति दी है। इसके तहत मंदिर प्रशासन ने इस काम से जुड़े रथ सेवकों को तीन भक्त निवास में रखने का फैसला लिया है, ताकि उनका इस दौरान उनके परिवारों से मेलजोल सीमित रहे।
04:24 AM, 10-May-2020
मध्यप्रदेश: ट्रक की चपेट में आकर पांच मजदूरों की मौत
प्रदेश के नरसिंहपुर के पाठा गांव में पांच मजदूरों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। दरअसल, यह सभी मजदूर आम से लदे इस ट्रक से तेलंगाना के हैदाराबाद से उत्तर प्रदेश में अपने घर जा रहे थे। परंतु पाठा गांव के पास यह ट्रक पलट गया।
नरसिंहपुर के जिलाधिकारी दीपक सक्सेना ने बताया कि आम से लदा ट्रक हैदराबाद से आगरा जा रहा था। इसमें चालक और सहचालक समेत कुल 18 लोग सवार थे। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। सिविल सर्जन डॉक्टर अनिता अग्रवाल ने बताया कि घायलों में से दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है।
इनमें से एक को सिर में चोट है, जबकि दूसरे को जबड़े में फ्रैक्चर है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि इनके अलावा अन्य सभी हालत स्थिर है। इनमें से एक शख्स को बीते तीन दिन से कफ, जुकाम और बुखार शिकायत है। ऐसे में मृतकों समेत सभी लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं।
04:17 AM, 10-May-2020
केरल: 13 मई से खुलेंगी ताड़ी की दुकानें
केरल में सरकार ने 13 मई से ताड़ी की दुकानें खोलने की इजाजत दे दी है। ताड़ी के व्यवसाय से जुड़े एक शख्स ने बताया कि नारियल के पेड़ से यदि एक बार ताड़ी निकालना बंद हो जाए तो फिर इसे दोबारा शुरू होने में समय लगता है। ऐसे में ताड़ी के व्यवसाय को दोबारा से खड़ा होने में और करीब दो महीने का समय लगेगा, लेकिन तब तक इससे जुड़े लोगों को संकट से जूझना होगा।
अलाप्पुझा में ताड़ी व्यवसायियों के संगठन के प्रमुख शाजी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार, ताड़ी के उत्पादन के लिए नारियल के पेड़ों को तैयार किया जा रहा है। इनसे ताड़ी निकलने में कम से कम एक महीने का समय लगेगा। 13 मई से ताड़ी की दुकानें खोली जाएंगी, लेकिन दुकानों के लिए ताड़ी की आपूर्ति तुरंत संभव नहीं होगी।
03:48 AM, 10-May-2020
महाराष्ट्र: पैदल ही 1300 किमी दूर उत्तर प्रदेश जा रहे लोग
पुणे के कोंढवा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों का एक समूह अपने गृह राज्य वापस 1300 किलोमीटर दूर जाने के लिए पैदल ही निकल गया है। इनमें से एक राजेश कहते हैं कि हमारे पास खाना नहीं बचा है। यदि हम अपने गांव पहुंच जाते हैं, तो हम कम से कम खाना खा पाएंगे और खेती करके गुजारा कर पाएंगे।
इस समूह में मौजूद तनवीर ने कहा कि हम ट्रेन की बैठने की कोशिश करते-करते थक गए हैं। उन्होंने हमें कतार में खड़ा तो किया, लेकिन हमारे आवेदन नहीं लिए। ऐसे में हम क्या कर सकते हैं? हम पिछले कुछ दिनों से दिन में एक बार ही खाना खा पा रहे हैं। अब ऊपर वाला भगवान ही जानता है कि सड़क पर हमारे साथ क्या होगा, हम उस पर विश्वास करके ही बाहर आए हैं।
03:05 AM, 10-May-2020
असम: जलमार्ग से लोगों की आवाजाही शुरू
लॉकडाउन के बीच राहत देते हुए गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र घाट पर लोगों को लाने ले जाने के लिए नौका सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है। अंतरर्देशीय जल परिवहन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि सभी दिशा-निर्देशोंं का पालने करते हुए 7 मई से यह सेवा शुरू की गई है। यदि कोई व्यक्ति मास्क नहीं पहनता है तो उसे टिकट नहीं दिया जाता।
विभाग के दिलीप घोष ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सभी को मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए कहा गया है। सभी यात्रियों के शरीर के तापमान की जांच की जा रही है। नाव से एक बार में 50 लोगों को लाया या ले जाया जा रहा है।
02:19 AM, 10-May-2020
महाराष्ट्र: 1131 यात्रियों को लेकर ट्रेन लखनऊ रवाना
महाराष्ट्र में फंसे उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार रात पुणे से रवाना हो गई। इस ट्रेन से 1131 यात्रियों को लखनऊ भेजा गया है।
02:08 AM, 10-May-2020
तेलंगाना: संपत्ति कर में 5 फीसदी की छूट
देश में जारी लॉकडाउन के बीच तेलंगाना सरकार ने सभी शहरी स्थानीय निकायों, जीएचएमसी और सभी नगर निगमों में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए संपत्ति कर के भुगतान पर 5 फीसदी छूट देने का आदेश दिया है। यह छूट बिना किसी वर्गीकरण आदि के लागू होगी। बशर्ते बकाया राशि के साथ पूरे वित्त वर्ष के लिए 31 मई से पहले कर का भुगतान कर दिया गया हो।
01:51 AM, 10-May-2020
पश्चिम बंगाल: 52 साल का शख्स ठीक हुआ
कोलकाता के धाकुरिया इलाके के एएमआरआई अस्पताल में भर्ती एक 52 साल के शख्स को छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल के सीईओ ने बताया कि यह किसी चमत्कार से नहीं है। यह शख्स 29 मार्च से भर्ती था। वह 38 दिनों तक वेंटिलेर पर रहा और उसे पहले से अन्य रोगों ने घेर रखा था।
12:49 AM, 10-May-2020
पश्चिम बंगाल: ईएसआई अस्पताल में मरीजों ने किया हंगामा
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में ईएसआई अस्पताल में क्वारंटाइन (संगरोध) में रखे गए लोगों ने शनिवार को हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में पीने के पानी और यहां तक कि शौच की भी उचित व्यवस्था नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका कोविड-19 का परीक्षण नहीं किया जा रहा है।
यहां लाए गए एक शख्स अब्दुल करीम हुसैन ने बताया कि हमें बताया गया था कि हमारे कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद हमें जाने दिया जाएगा, लेकिन अभी तक टेस्ट ही नहीं कराया गया है, तो रिपोर्ट कैसे आएगी? यहां बाथरूम में पानी तक नहीं है। जहां से पीने का पानी मिलता था, उस जगह को भी बंद कर दिया गया है।
12:34 AM, 10-May-2020
असम में तीन नए संक्रमित
मुंबई के एक एम्बुलेंस चालक सहित 3 लोग, जोरहाट में कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। ड्राइवर को वापस मुंबई भेज दिया गया है और 2 लोगों को जोरहाट आने के बाद से जेएमसीएच में भर्ती किया गया है। असम में अब कोरोना के 62 मरीज हो गए हैं, इनमें सक्रिय मामले 27, डिस्चार्ज 34 हुए हैं: असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
12:28 AM, 10-May-2020
मुंबई में एक कोरोना मरीज ने अस्पताल में आत्महत्या की
मुंबई: सेवेन हिल्स अस्पताल में कथित तौर पर एक कोरोना मरीज के आत्महत्या करने पर पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
12:24 AM, 10-May-2020
कुवैत से हैदराबाद पहुंचा विशेष विमान
तेलंगाना: एयर इंडिया का विशेष विमान कुवैत से 163 भारतीयों को लेकर हैदराबाद पहुंचा, यहां पर लोगों की जांच के बाद उन्हें नियमानुसार क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया।
11:59 PM, 09-May-2020
भारत में कोरोना: महाराष्ट्र में आज 1278 नए मामले, 53 लोगों की मौत
केरल के मुख्यमंत्री पिन्नरई विजयन ने साफ किया कि दूसरे राज्यों से आने वालों को सिर्फ मान्य पास की मदद से ही राज्य में प्रवेश मिलेगा, जिसके लिए उन्हें सरकार के पॉर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा।