फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India Live Updates: एनडीआरएफ के 49 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Tue, 09 Jun 2020 12:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 1007 मामले सामने आए और 17 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में कुल मामले 29,943 हो गए।
  • ओडिशाः कटक में एनडीआरएफ की तीसरी बटालियन के 49 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2553 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 109 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 88,528 हो गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में 477 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 20, 574 हो गई है और मौत का आंकड़ा 1280 पहुंच गया है। 
  • कर्नाटक में आज कोरोना के 308 और मामले सामने आए और तीन लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5760 हो गई है।
  • तमिलनाडु में आज कोरोना के 1562 नए मामले दर्ज किए गए और 17 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले 33,229 हो गए हैं।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 9983 मामले सामने आए और 206 लोगों की मौत हो गई। एक दिन में यह संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। 
  • भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 2,56,611 हो गई है। इस खतरनाक वायरस से अब तक देश में 1,24,094 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7135 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, देश में 1,25,381 मामले सक्रिय हैं।
  • देशभर में आज से शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, होटल और रेस्तरां फिर से खुले। 
विज्ञापन
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:17 PM, 08-Jun-2020

पुणे के आनंद नगर के कंटेंमेंट जोन में हिंसक विरोध प्रदर्शन

पुणे के आनंद नगर के कंटेंमेंट जोन में एक हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये सभी लोग लॉकडाउन प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लॉकडाउन के कारण उन्हें आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही है।

मध्यप्रदेश के इंदौर में आज 45 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

मध्यप्रदेश के इंदौर में आज 45 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शहर में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3830 हो गई है। वहीं 2 और मौतों के बाद आज मरने वालों की संख्या बढ़कर 159 हो गईः-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, इंदौर 

कानून मंत्रालय में तीन और लोग कोरोना संक्रमित

कानून मंत्रालय में काम करने वाले एक उपसचिव और विभिन्न कार्यों का दायित्व निभाने वाली सेवा (एमटीएस) के एक सदस्य समेत तीन और लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इसके साथ ही मंत्रालय में अब तक पांच लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

मंत्रालय की एक सूचना के मुताबिक उप सचिव और एमटीएस सदस्य पांच जून को संक्रमित हुए थे। तीन जून को एक सहायक (कानून) संक्रमित पाए गए। एमटीएस सदस्य और उपसचिव अंतिम बार तीन जून को कार्यलय आए थे।सहायक (कानून) आखिरी बार 29 मई को आए थे।

11:00 PM, 08-Jun-2020

जम्मू-कश्मीर में सैलून, नाई की दुकान और ब्यूटी पार्लर के लिए एसओपी जारी

जम्मू-कश्मीर सरकार ने सैलून, नाई की दुकान और ब्यूटी पार्लर के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। 

10:34 PM, 08-Jun-2020

ओडिशाः कटक में एनडीआरएफ की तीसरी बटालियन के 49 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पश्चिम बंगाल से कटक लौटने के बाद 178 जवानों का टेस्ट किया गया था। ये सभी जवान बंगाल में चक्रवात अम्फान के बाद राहत-बचाव का काम कर रहे थे। 

विज्ञापन
10:22 PM, 08-Jun-2020

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हमें इस बात की खुशी है, अगर कोई कहता है कि अच्छे काम करने वाले सारे भाजपा से हैं, ऐसा अगर शिवसेना को लगता है तो हम उनका आभार व्यक्त करते हैं, जहां तक सोनू सूद की बात है उन्होंने अपनी प्रेरणा से लोगों की मदद करने की कोशिश की। उनके साथ कल जो व्यवहार हुआ वो गलत है।

10:17 PM, 08-Jun-2020

झारखंड में आज कोरोना के 147 नए मामले

झारखंड में रात नौ बजे तक 147 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1290 हो गई है। 

गोवा में आज 30 नए पॉजिटिव मामले
गोवा में आज 30 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 330 हो गई है, जिनमें से 263 सक्रिय, 67 ठीक शामिल हैं। 

हिमाचाल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 421
हिमाचाल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 421 हो गई है, जिनमें से 189 सक्रिय हैं, 223 ठीक हो चुके हैं और अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
10:13 PM, 08-Jun-2020

पश्चिम बंगाल में आज 426 और मामले दर्ज किए गए

पश्चिम बंगाल में आज 426 और मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 8613 हो गई है, जिनमें 4743 मामले सक्रिय हैं, 3465 ठीक हो चुके हैं और 405 लोगों की अब तक मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

त्रिपुरा में 38 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए 
त्रिपुरा में 38 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है सभी सिपाहीजाला जिले के हैं। पॉजिटिव आए सभी लोग चेन्नई से ट्रेन से लौटे थेः त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब

10:03 PM, 08-Jun-2020

बिहार: पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगाया गया ऑटोमेटेड फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर।

09:52 PM, 08-Jun-2020

मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं कल से शुरू होंगी

भोपाल के स्कूल में सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं कल से शुरू होंगी।

09:45 PM, 08-Jun-2020

पश्चिम बंगाल सरकार ने कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया। पूजास्थलों, शादियों और अंतिम संस्कार के दौरान पर एकसाथ अधिकतम 25 लोगों के जमा होने की अनुमति।

09:34 PM, 08-Jun-2020

उत्तराखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 1411 हुई

उत्तराखंड में रात नौ बजे तक कोरोना के 31 मामले और सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1411 हो गई है, जिनमें 714 ठीक हो गए हैं और अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

09:10 PM, 08-Jun-2020

जम्मू-कश्मीर में 198 और मामले सामने आए

जम्मू-कश्मीर में आज 198 मामले सामने आए, जिनमें से 33 जम्मू से और 165 कश्मीर से मामले हैं। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 4285 हो गई है। इनमें से 2916 सक्रिय हैं, 1324 ठीक हो चुके हैं और अब तक इस खतरनाक वायरस की वजह से केंद्र शासित प्रदेश में 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:07 PM, 08-Jun-2020

राजस्थान में आज 277 पॉजिटिव मामले, छह की मौत

राजस्थान में आज 277 पॉजिटिव मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 10,876 हो गई है और मौत का आंकड़ा 246 पहुंच गया हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

09:04 PM, 08-Jun-2020

दिल्ली में आज कोरोना के 1007 मामले, 17 लोगों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 1007 मामले सामने आए और 17 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में कुल मामले 29,943 हो गए। अभी यहां सक्रिय मामलों की संख्या 17,712 है। अब तक और 11,357 लोग ठीक हो चुके हैं और 874 लोगों की मौत हुई हैः स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली

08:34 PM, 08-Jun-2020

अहमदाबाद में आज 347 नए मामले

अहमदाबाद में आज 347 नए मामले दर्ज किए गए। यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा 14,631 हो गया है। शहर में कोरोना के कारण मरने वालों संख्या 1039 पहुंच गई है। 

08:12 PM, 08-Jun-2020

हरियाणा में आज 406 नए मामले, 39 लोगों की मौत

हरियाणा में आज 406 नए मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 4854 हो गई है, जिनमें से 3115 मामले सक्रिय हैं। वहीं, गुरुग्राम में 243 मामले रिपोर्ट किए, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। राज्य में अब तक कोरोना के कारण 39 लोगों की मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग 

08:02 PM, 08-Jun-2020

महाराष्ट्र में आज 2553 नए मामले, 109 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2553 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 109 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 88,528 हो गई है और संक्रमण के कारण राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या 3169 पहुंच गई है। फिलहाल, यहां 44,374 मामले सक्रिय हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

 

07:59 PM, 08-Jun-2020

मणिपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 272 हुई

मणिपुर में शाम सात बजे तक 63 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 272 हो गई है, जिनमें से 214 मामले सक्रिय हैं: मणिपुर सरकार

07:57 PM, 08-Jun-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 477 नए मामले, 31 लोगों की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 477 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 20, 574 हो गई है और मौत का आंकड़ा 1280 पहुंच गया है। 

07:47 PM, 08-Jun-2020

कर्नाटक में 308 नए मामले, तीन की मौत

कर्नाटक में आज कोरोना के 308 और मामले सामने आए और तीन लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5760 हो गई है, जिनमें 2519 ठीक हो गए हैं, 3175 मामले सक्रिय हैं और अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

07:32 PM, 08-Jun-2020

तमिलनाडु में आज 1562 नए मामले, 17 लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज कोरोना के 1562 नए मामले दर्ज किए गए और 17 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले 33,229 हो गए हैं। इनमें 15,413 सक्रिय हैं, 17,527 ठीक हो गए हैं और अब तक 286 लोगों की मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

07:28 PM, 08-Jun-2020

असम में आज 95 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 2776 हुई

असम में आज शाम छह बजे तक कोरोना संक्रमण के 95 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2776 पहुंच गई हैः राज्य के स्वास्थ्य मंत्री

 

07:26 PM, 08-Jun-2020

पंजाब में आज कोरोना के 55 नए मामले

पंजाब में आज कोरोना के 55 नए मामले रिपोर्ट किए गए। यहां कुल मामलों की संख्या 2663 पहुंच गई हैः पंजाब स्वास्थ्य विभाग

07:24 PM, 08-Jun-2020

कोरोना टेस्टिंग के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो- अनिल बैजल

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राजधानी में कोरोना टेस्टिंग के लिए 18 मई को जारी आईसीएमआर की गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो।

07:14 PM, 08-Jun-2020

ईरान के बंदरगाह अब्बास से 233 भारतीयों को आईएनएस शार्दुल के जरिए लाने की प्रक्रिया शुरू। शाम में सात बजे पोरबंदर के लिए जहाज रवाना होगा।

07:02 PM, 08-Jun-2020

नागालैंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 123 हुई

पांच नए मामले के साथ नागालैंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 123 हो गई। यहां 115 मामले सक्रिय हैं। 

07:00 PM, 08-Jun-2020

मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 12 नए मामले

मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 12 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल आंकड़ा 1924 पहुंच गया है, जिनमें 71 मौतें शामिल हैं। आज धारावी में मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है। 

06:44 PM, 08-Jun-2020

पुणे के डिफेंस इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी ने सभी प्रकार की सतहों को कीटाणुरहित करने के लिए नैनो टेक्नोलॉजी बेस्ड स्प्रे तैयार किया है। 24 घंटे तक इसका असर रहेगा। इसका कमर्शियल उत्पादन प्रगति पर हैः डिफेंस पीआरओ

06:35 PM, 08-Jun-2020

दिल्ली के उपराज्यपाल और डीडीएमए अध्यक्ष अनिल बैजल ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दिल्ली के निवासी नहीं होने के आधार पर किसी भी मरीज को इलाज करने से इनकार न करें।

06:25 PM, 08-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 414 हुई

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 414 हो गई है, जिनमें 183 मामले सक्रिय हैं, 222 ठीक हो चुके हैं और पांच लोगों की मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

06:11 PM, 08-Jun-2020

केरल में आज 91 नए मामले, सक्रिय मामलों की संख्या 1174 हुई

केरल में आज 91 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां सक्रिय मामलों की संख्या 1174 हो गई हैः मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

06:07 PM, 08-Jun-2020

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अप्रैल की शुरूआत में इंदौर में 10 लाख की आबादी पर 2200 टेस्ट किए जाते थे। अब 10 लाख की आबादी पर 12,400 टेस्ट किए जा रहे हैं। अब जितने पॉजिटिव मामले आ रहे हैं, उससे ज्यादा ठीक होकर घर जा रहे हैं। हमारे पॉजिटिव मामले जो एक समय पर 3100 से ऊपर पहुंच गए थे, वो आज 2600 से कुछ ज्यादा है। इंदौर में मार्च की शुरूआत में पॉजिटिविटी रेट 18 फीसदी था, जो अब घटकर नौ फीसदी हो गया है, कोविड की मृत्यु दर जो काफी ज्यादा थी वो भी चार फीसदी पर पहुंची है। रिकवरी रेट अब 64 फीसदी है, पूरे प्रदेश की रिकवरी रेट 68 फीसदी हो गई है।

05:41 PM, 08-Jun-2020

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य में सीमित स्टाफ के साथ फिल्म और टीवी शूटिंग की अनुमति दी है। इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने फैसला किया है कि राज्य के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना किसी परीक्षा के अगली कक्षा के लिए प्रोन्नत कर दिया जाए। कोरोना वायरस महामारी के कारण परीक्षा लेना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने फैसला किया है कि 10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उनके आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के आधार पर ग्रेड देकर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा: प्रधानमंत्री कार्यालय, तेलंगाना

05:31 PM, 08-Jun-2020

मणिपुर में संक्रमण के 37 और मामले

मणिपुर में कोरोना संक्रमण के 37 और मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 209 हो गई, जबकि सक्रिय मामले 157 हैं। 

05:28 PM, 08-Jun-2020

दिल्ली: कोरोना के प्रकोप के बीच गृह मंत्रालय द्वारा कुछ एहतियाती उपायों के साथ आज से पूजा स्थल खोलने की अनुमति देने के बाद भक्तों ने फतेहपुरी मस्जिद में नमाज अदा की।

05:26 PM, 08-Jun-2020

पश्चिम बंगाल में 30 जून तक बढ़ेगा लॉकडाउन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमने राज्य में 30 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। 

05:06 PM, 08-Jun-2020

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा की अध्यक्षता में की गई एक बैठक में राज्य में मौजूदा स्थिति को देखते हुए नौ जून 2020 से दो सप्ताह के लिए कंप्लीट लॉकडाउन को दो हफ्ते और आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। जल्द ही लॉकडाउन के दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया जाएगा। बैठक में राज्य में क्वारंटीन की अवधि बढ़ाकर 14 से 21 दिन करने का फैसला किया गया हैः मिजोरम सरकार

04:39 PM, 08-Jun-2020

चंडीगढ़ में अब तक कोरोना के 318 मामले

चंडीगढ़ में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 318 हो गई है। अब तक 274 लोग ठीक हो चुके हैं और पांच लोगों की मौत हुई हैः स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़

04:39 PM, 08-Jun-2020

हम अतंरराज्यीय परिवहन शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा और कुछ अन्य राज्यों को पत्र लिखा गया है। तीन से चार दिनों में हम सेवाएं शुरू करेंगे। हालांकि, महाराष्ट्र को लेकर उन्होंने कहा कि हमें इस बारे में सोचना होगाः कर्नाटक के परिवहन मंत्री लक्ष्मण सावदी

04:01 PM, 08-Jun-2020

आंध्र प्रदेशः उद्योग और वाणिज्य विभाग के एक कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद सरकार ने विभाग के कर्मचारियों को होम क्वारंटीन रहने को कहा है और एक सप्ताह के लिए 14 जून तक घर से ही काम करने की अनुमति दी है।

03:42 PM, 08-Jun-2020

त्रिपुरा में 53 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 803 हो गई है। वहीं, पुडुचेरी में कोरोना के नौ नए मामले सामने आए। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 75 है। 

03:38 PM, 08-Jun-2020

दिल्लीः वसंत कुंज के एंबिएंस मॉल की तस्वीर।

03:35 PM, 08-Jun-2020

उत्तराखंड में 25 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1380 हुई

उत्तराखंड में दोपहर ढाई बजे तक कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1380 हो गई है, जिनमें 663 ठीक हो चुके हैं, 697 मामले सक्रिय हैं और अब तक 13 मौतें हुई हैं: राज्य सरकार 

03:28 PM, 08-Jun-2020

हरिद्वारः श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी में किया स्नान। गाइडलाइन के मुताबिक उत्तराखंड में धार्मिक गतिविधियां सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ही होंगी।

03:15 PM, 08-Jun-2020

महाराष्ट्र में कोविड देखभाल केंद्र से दो संक्रमित कैदी फरार

हाल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए दो कैदी महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक कोविड देखभाल केंद्र से फरार हो गए। जेल के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

02:50 PM, 08-Jun-2020

गुरुद्वारा पटना साहिब में प्रार्थना के लिए पहुंचे श्रद्धालु

बिहार की राजधानी पटना स्थित गुरुद्वारा पटना साहिब में प्रार्थना के लिए श्रद्धालु पहुंचे। गौरतलब है कि सरकार ने आठ जून से सभी धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। 
 
 

02:31 PM, 08-Jun-2020

जनता के सहयोग से इंदौर में स्थिति नियंत्रण में

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर में रिकवरी रेट अब 64 फीसदी से अधिक है। पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन अधिक लोग ठीक हो रहे हैं। जनता के सहयोग से अब यहां की स्थिति नियंत्रण में है।
 
 

02:19 PM, 08-Jun-2020

शिवराज ने कोरोना पर समीक्षा बैठक की

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति को लेकर इंदौर जिला क्लेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक की। 
 
 

02:08 PM, 08-Jun-2020

ओडिशा में कोविड-19 के 138 नए मामले

ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 138 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,994 तक पहुंच गई है।

01:55 PM, 08-Jun-2020

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 125 नए मामले

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 125 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3843 हो गई है, इनमें से 1381 मामले सक्रिय है। वहीं, 75 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। 
 

 

01:55 PM, 08-Jun-2020

पणजी में आज होटल और रेस्तरां एक बार फिर से खोले गए

लॉकडाउन में मिली छूट के बाद पणजी में आज होटल और रेस्तरां एक बार फिर से खोले गए। गोवा होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष जी धोंड ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि 25% से अधिक रेस्तरां फिर से नहीं खुलेंगे, क्योंकि हमारी श्रम शक्ति प्रवासी श्रमिकों पर निर्भर है जो अपने घरों को चले गए हैं।
 

 

01:38 PM, 08-Jun-2020

तिरुपति बालाजी मंदिर केवल स्थानीय लोगों के लिए खोला गया

आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर को फिर से खोला गया है। पहले तीन दिनों के लिए केवल तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को दर्शन की अनुमति दी गई है। मंदिर को 11 जून से सभी के लिए खोला जाएगा।
 
 

01:25 PM, 08-Jun-2020

भोपाल स्थित डीबी सिटी मॉल को खोला गया

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित डीबी सिटी मॉल को फिर से खोला गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि भोपाल में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर होटल और रेस्तरां को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। 
 
 

01:16 PM, 08-Jun-2020

मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने मंदिर में पूजा की

कर्नाटक के मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने मंगलूरू के कदरी मंजुनाथेश्वरा मंदिर में पूजा की। सरकार ने आज से धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है।
 

 

12:58 PM, 08-Jun-2020

असम में मंदिरों को फिर से खोला गया

असम में मंदिरों को फिर से खोला गया है। गुवाहाटी स्थित शिव मंदिर को भी खोला गया है। श्रद्धालुओं को प्रवेश से पहले स्क्रीनिंग की प्रक्रिया की गुजरना पड़ा। इसके बाद मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई।  
 
 

12:58 PM, 08-Jun-2020

बंगलूरू का गरुड़ा मॉल फिर से खोला गया

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के एमजी रोड स्थित गरुड़ा मॉल को फिर से खोला गया है। मॉल के प्रबंधक जे जोसेफ ने कहा कि आगंतुकों के लिए आरोग्य सेतु एप अनिवार्य होगा। हम लोगों के तापमान जांचने और उन्हें सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं। 
 
 

12:44 PM, 08-Jun-2020

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत 

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को एक और मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 241 हो गई है। इसके साथ ही 97 नए मामले सामने सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 10696 हो गई।

12:25 PM, 08-Jun-2020

चुनाव आयोग कार्यालय में अधिकारी कोरोना संक्रमित

भारतीय चुनाव आयोग के कार्यालय में एक अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। 
 
 

12:23 PM, 08-Jun-2020

इंदौर में 24 दिन बाद दी गई कोविड-19 से मरीज की मौत की जानकारी, जांच की मांग

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से मरीजों की मौत की आधिकारिक जानकारी देरी से साझा किए जाने का सिलसिला तमाम आलोचनाओं के बावजूद जारी है।

स्वास्थ्य विभाग के रवैये पर सवाल उठाते हुए एक गैर सरकारी संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह स्वतंत्र समिति से इस विलंब की जांच कराते हुए जिले में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या का खुलासा करे। ताजा मामले में कोविड-19 से एक मरीज की मौत की जानकारी 24 दिन की देरी से दी गई है।

12:14 PM, 08-Jun-2020

दिल्ली में दो सप्ताह में 56,000 तक पहुंच सकती हैं संक्रमितों की संख्या

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा है कि अभी हमारे पास 8500 से 9000 के करीब बेड है। अगले 15 दिनों में इनकी संख्या बढ़कर 15000 से 17000 हो जाएगी। जैसा की हम जानते हैं कि मामले 14 से 15 दिनों में दोगुना हो रहे है, इसलिए हमें लगता हैं कि अगले दो सप्ताह में मामलों की संख्या 56,000 पहुंच जाएगी। 
 

 

12:09 PM, 08-Jun-2020

राजस्थान में आज 97 नए मामले सामने आए

राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस के 97 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्य में अब तक 10696 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 241 मरीजों की मौत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। 
 

 

11:57 AM, 08-Jun-2020

मायावती ने की केजरीवाल सरकार की आलोचना

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा कोरोना संकट के दौरान अपने यहां के अस्पतालों को केवल दिल्लीवासियों के लिए आरक्षित करने के फैसले की निंदा करते हुए केंद्र से इसमें हस्तक्षेप की मांग की है।

मायावती ने सोमवार को एक ट्वीट में केजरीवाल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। यहां पूरे देश से लोग अपने जरूरी कार्यों से आते रहते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाता है तो उसको यह कहकर कि वह दिल्ली का नहीं है, दिल्ली सरकार क्या उसका इलाज नहीं होने देगी? यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है। बसपा अध्यक्ष ने इस मामले में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि केंद्र को इसमें जरूर दखल देना चाहिए।

11:45 AM, 08-Jun-2020

छतरपुर मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालु

दिल्ली स्थित छतरपुर मंदिर में पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया। मंदिर के पुजारी ने कहा कि हम सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं। सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए फर्श को चिह्नित किया गया है। मंदिर में किसी भी तरह के प्रसाद की अनुमति नहीं है।
 
 

11:30 AM, 08-Jun-2020

सिलिगुड़ी में सिटी सेंटर मॉल को खोला गया

पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी जिले में सिटी सेंटर मॉल को फिर से खोला गया है। होटल, रेस्तरां के साथ-साथ शॉपिंग मॉल को कंटेनमेंट जोन को छोड़कर पूरे राज्य में आज से संचालित करने की अनुमति है।
 
 

11:11 AM, 08-Jun-2020

महाराष्ट्र पुलिस में 24 घंटे में कोई नया मामला नहीं

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में पुलिस बल में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एक जवान की मौत हुई है। अभी तक महाराष्ट्र पुलिस में 2562 जवान संक्रमित हो चुके हैं और 34 की मौत हुई है। 
 
 

11:07 AM, 08-Jun-2020

कोविड-19 मरीजों से मोटी रकम वसूल रहे हैं निजी अस्पताल

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने निजी अस्पतालों द्वारा कोविड-19 मरीजों से मोटी रकम वसूले जाने का दावा किया। दारेकर ने कहा राज्य सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 के इलाज को महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना में शामिल किया है लेकिन इसके बाद भी निजी अस्पताल मरीजों से बड़ी राशि वसूल रहे हैं।

10:03 AM, 08-Jun-2020

फतेहपुरी मस्जिद को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोला गया

गृह मंत्रालय द्वारा अनुमति देने के बाद आज से सभी धार्मिक स्थलों को फिर से खोला जा रहा है। इसी कड़ी में, दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोला जा रहा है। 
 
 

09:51 AM, 08-Jun-2020

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 9983 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 9983 मामले सामने आए हैं। यह एक दिन संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। वहीं, इस दौरान 208 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या 2,56,611 हो गई है। संक्रमण के चलते अब तक 7135 लोगों की जान गई है। देश में इस खतरनाक वायरस को अब तक 1,24,095 लोगों ने मात दी है। 
 

09:38 AM, 08-Jun-2020

श्रद्धालुओं ने स्वर्ण मंदिर पहुंचना शुरू कर दिया है

श्रद्धालुओं ने हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर), अमृतसर में प्रार्थना के लिए पहुंचना शुरू कर दिया है। बता दें कि, सरकार ने आज से धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है। एक श्रद्धालु ने कहा कि हमें सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहिए और मास्क पहनने से लेकर हाथों को सैनिटाइज करने जैसे उपायों को अपनाना चाहिए। 
 

 

09:33 AM, 08-Jun-2020

ईरान में फंसे भारतीयों को लेने पहुंचा नौसेना का जहाज

ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत भारतीय नौसेना ने ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने का अभियान शुरू कर दिया है। नौसेना का आईएनएस शार्दुल जहाज आज सुबह बंदर अब्बास बंदरगाह पहुंच गया है। भारतीय नौसेना ने इस बात की जानकारी दी है। 
 
 

09:26 AM, 08-Jun-2020

पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 128 मामले सामने आए

अभी तक पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 128 मामले सामने आए हैं। इनमें से 75 मामले सक्रिय हैं और 52 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुडुचेरी सरकार ने इस बात की जानकारी दी है। 
 

 

09:24 AM, 08-Jun-2020

देहरादून में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में पूजा की जा रही है। उत्तराखंड सरकार ने आज से सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक पूजा स्थलों को खोलने की अनुमति दी है। हालांकि, राज्य के बाहर के स्थानों के तीर्थयात्रियों को अनुमति नहीं दी गई है।
 
 

09:22 AM, 08-Jun-2020

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के शिवाजी नगर में स्थित सेंट मेरी चर्च में श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस महामारी के बीच धार्मिक स्थलों को फिर से खोला गया है। 
 

 

09:20 AM, 08-Jun-2020

दिल्ली स्थित गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया है। दिलजीत कौर नाम की एक श्रद्धालु ने कहा कि हमें बिना मास्क के प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है। लोगों के तापमान जांचने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। 
 
 

07:58 AM, 08-Jun-2020

सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 

07:56 AM, 08-Jun-2020

लखनऊ: सरकार द्वारा देशभर में आज से मंदिर खुलने की अनुमति मिलने के बाद हनुमान सेतु मंदिर के बाहर भक्त पूजा करने पहुंचे। एक भक्त ने बताया कि लॉकडाउन के बाद आज पहली बार मंदिर खुला है तो बहुत अच्छा लग रहा है। यहां बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। साथ ही सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है।

06:21 AM, 08-Jun-2020

दिल्ली के कालका जी मंदिर में प्रार्थना करने पहुंचे लोग

केंद्र सरकार द्वारा आज से धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति देने के बाद लोग कालका जी मंदिर में प्रार्थना करने पहुंच रहे हैं।  स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के अनुसार, मूर्तियों / पवित्र पुस्तकों, गायकों / गायन समूहों आदि को छूने की अनुमति नहीं है।

05:50 AM, 08-Jun-2020

केएसआर बंगलूरू रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना

श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1750 यात्रियों के साथ कर्नाटक के केएसआर बंगलूरू रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रविवार को रवाना हुई। 

01:36 AM, 08-Jun-2020

आज से देश के कई हिस्सों में धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्टोरेंट खोले जाएंगे

आज से देश के कई हिस्सों में धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्टोरेंट खोले जाएंगे। लेकिन हर राज्य ने अपनी-अपनी गाइडलाइंस जारी की है। ओडिशा में जनता के लिए सभी धार्मिक स्थल/पूजा स्थल30 जून, 2020 तक बंद रहेंगे। शॉपिंग मॉल भी इसी समय अवधि तक के लिए बंद रहेंगे। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में धार्मिक स्थलों को खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।

01:20 AM, 08-Jun-2020

छत्तीसगढ़ में संक्रमितों की कुल संख्या 1073 हुई

छत्तीसगढ़ में 73 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 1073 हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 803 हैः-राज्य स्वास्थ्य विभाग

01:09 AM, 08-Jun-2020

इंदौर में 36 और नए मामले 

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 7 जून को कोरोना के 36 और नए मामले सामने आए। अब इंदौर में कुल संक्रमितों की संख्या 3785 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में एक लोग की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़कर 157 हो गई हैः- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, इंदौर 

12:02 AM, 08-Jun-2020

भारत में कोरोनाः एनडीआरएफ के 49 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए

असम सरकार ने लॉकडाउन में  छात्रों को राहत देने का बड़ा फैसला लिया है। अब शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में हायर सेकेंडरी से लेकर पीजी तक के सभी कोर्स में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेने पर भी कोई शुल्क नहीं लगेगा। वहीं सभी प्रॉस्पेक्टस भी मुफ्त दिए जाएंगे। सरकार ने कहा कि  यह छात्रों के परिवारों के लिए एक बड़ी राहत होगी।

यहां पढ़ें 7 जून (शनिवार) के सभी अपडेट्स 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें