राजस्थान में आज कोरोना वायरस से संक्रमित 74 नए मामले सामने आए हैं, वहीं तीन लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2438 हो गई है। 814 मरीज अब तक बीमारी से उबर चुके हैं और 55 लोगों की मौत इस संक्रमण की चपेट में आने से हुई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।
कोरोना संक्रमित महिला ने एक बच्ची को दिया जन्म
इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल नागपुर में एक 28 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने आज एक बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सागर पांडे ने बताया कि तीन दिनों के बाद बच्चे का कोरोना परीक्षण किया जाएगा।
राज्य के पांच मंत्रियों का कोरोना टेस्ट चल रहा
कर्नाटकः कोरोना पॉजिटिव न्यूज चैनल के वीडियो पत्रकार के संपर्क में आने के बाद राज्य के पांच मंत्रियों का कोरोना टेस्ट चल रहा है। इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ मंत्री ने बुधवार को दी।
उपमुख्यमंत्री का पर्सनल एटेंडेंट कोरोना पॉजिटिव
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) एकेके श्रीनिवास ने बुधवार को कहा कि उनके पर्सनल एटेंडेंट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
तमिलनाडु के एक एम्बुलेंस चालक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया
पांच यात्रियों के साथ त्रिपुरा आए तमिलनाडु के एक एम्बुलेंस चालक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया हैः त्रिपुरा के मंत्री रतन लाल नाथ
तेलंगाना राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार में पिछले 24 घंटों में राज्य में कोई मौत नहीं हुई। प्रदेश में आज सात नए कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं, सक्रिय मामलों की कुल संख्या 582 है।
श्रीनगर जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर कहा है कि एक मई से सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
अफगान शांति प्रक्रिया और कोरोना महामारी से निपटने में सहयोग के लिए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अटमार ने भारत के एनएसए अजीत डोभाल से फोन पर बात की। दोनों ने इस मामले पर अपने विचार एक दूसरे के सामने रखा।
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले सात दिनों में राज्य में कोई भी कोरोना का पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10 है। इस संक्रमण की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
मुंबई में आज 475 पॉजिटव केस आए हैं और 26 लोगों की मौत हो गई है। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9532 हो गई है: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC)
कोलकाता पुलिस ने 606 लोगों को गिरफ्तार और 10 वाहनों को जब्त किया
आज सुबह से रात 8 बजे तक सुरक्षा प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए 606 लोगों को गिरफ्तार और कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया: कोलकाता पुलिस
बिहार में नौ और मामले आज सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 392 हो गई है।
दिल्ली पुलिस ने शाहपुर जाट एरिया में ड्रोन की मदद से लाइव अनाउसमेंट कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले को चेतावनी दी।
कोरोना योद्धा के लिए आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल अर्जुन खेरियाल ने 'तेरी मिट्टी में मिल जावा' गाना गाया।
पुदुचेरी के स्वास्थ्य और पर्यटन मंत्री माल्लादी कृष्ण राव कोरोना लॉकडाउन की वजह से मजदूरों के फंसे होने को लेकर विधानसभा हॉल में धरने पर बैठ गए।
केरल के वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए धन जुटाने के वास्ते अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती के लिए अध्यादेश लाने का निर्णय लिया है।
तमिलनाडु के रामेश्वरम में मंगलवार रात आए बवंडर की वजह से मछुआरों की 50 से ज्यादा नाव क्षतिग्रस्त हो गईं।
पंजाब के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने बताया कि राज्य में 16 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें 12 नांदेड़ के तीर्थयात्री शामिल हैं।
कर्नाटक सरकार, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 28 अप्रैल शाम पांच बजे से आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के नौ मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 532 हो गई है। जिसमें 20 मौतें और 215 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी शामिल हैं।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच सब्जी बाजार यूनिट-1 में खरीदारी करते लोग।
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज सुबह नौ बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 19 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2383 हो गई है। 19 नए मामलों में से पांच जयपुर से, 11 अजमेर से और उदयपुर, बांसवाड़ा और जोधपुर से एक-एक मामले हैं।
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ की ओर से बताया गया है कि 725 नमूनों में से 20 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मामलों में लखनऊ के चार, आगरा के नौ और फिरोजाबाद के सात मामले शामिल हैं।
दिल्ली: देश में तीन मई तक लगे लॉकडाउन के बीच ओखला और आजादपुर की सब्जी और फल मंडी में लोग जरुरी सामान खरीदने के लिए इकठ्ठा हुए।
पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र शिस्वे ने बताया कि पिछले दो दिन में 8 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा संवेदनशील जगहों पर तैनात कुछ पुलिस वालों की भी जांच की गई लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
अहमदाबाद: रामोल पुलिस थाने के इंस्पेक्टर केएस दवे के मुताबिक पुलिस ने छह जगहों पर 'मॉडल सब्जी बाजार' की शुरूआत की है जहां दुकानदारों को मास्क, सैनिटाइजर और ग्लव्स दिए गए हैं, और उनके शरीर के तापमान की जांच भी हो रही है। इसके साथ ही सभी से सामाजिक दूरी के नियम का पालन भी करवाया जा रहा है।
बंगलूरु: ओला-उबर ड्राइवर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट टी पाशा ने सरकार द्वारा ड्राइवर्स की अनदेखी करने के खिलाफ एक ऑनलाइन मुहीम शुरू करने का फैसला किया है। पाशा ने कहा, 'हमनें selfie with empty vessels शुरू किया है क्योंकि आज ड्राइवरों के घरों में सिर्फ खाली बर्तन हैं। सरकार को रोज के वेतन भोगियों की परेशानी के बारे में सोचना चाहिए था
गुजरात: वडोदरा के नगरवाड़ा में पुलिस पर हमला करने वाले 10 लोगों में से पांच कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। एसीपी भारत राठौड़ ने कहा कि हमलावरों के संपर्क में आए चार पुलिस वालों को क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
दिल्ली: लॉकडाउन की वजह से श्रीनिवास पूरी के आश्रय घर में रह रहे प्रवासी मजदूर रखरखाव के काम में मदद कर रहे हैं। अमर कॉलोनी के एसएचओ ए गुंजन ने कहा, 'वे सफाई, पेंटिंग, और बागवानी में मदद करते हैं। वे कहते हैं कि उन्हें सरकार से भोजन और आश्रय मिल रहा है, इसलिए उन्हें भी कुछ करना चाहिए'।
चंडीगढ़: केंद्र शाषित प्रशासन के निर्देश के बाद पंजाब विश्वविद्यालय अपने दो हॉस्टलों को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए खाली करेगा। हालांकि प्रशासन ने चार हॉस्टल खाली करने को कहा है, लेकिन स्टूडेंट्स वेलफेयर के डीन ने कहा है कि वे अभी सिर्फ दो हॉस्टल ही खाली करेंगे।
झारखंड पुलिस आज से अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए आज से परिवहन सेवा शुरू करेगी। यह सुविधा अस्पताल जाने के लिए होगी और अगर बुजुर्ग खुद से दवाएं नहीं खरीद सकते हैं तो पुलिस उन्हें उनके घर पर डिलीवरी देगी।
चंदूमा सोनवणे अस्पताल और मीरा अस्पताल (निजी) को कोरोना से संक्रमित गर्भवती महिलाओं के लिए समर्पित अस्पताल घोषित किया गया है। अस्पतालों में 130 बेड की संयुक्त क्षमता है: पुणे स्वास्थ्य विभाग
ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घर लौट रहे प्रवासी लोगों की खाद्य सुरक्षा देने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
दिल्ली स्थित सीआरपीएफ बटालियन अब कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां अब तक कुल 47 जवानों के संक्रमित होने के रिपोर्ट है।
गुजरात के गिर सोमनाथ में फंसे आंध्र प्रदेश के 3800 से अधिक मछुवारों को वापस उनके घर छोड़ने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों राज्यों से बातचीत की है। गृह मंत्री अमित शाह ने 35 दिन से फंसे सभी मछुवारों को उनके घर पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम करने के लिए कहा है।
यहां पढ़ें 28 अप्रैल (मंगलवार) के सभी अपडेट्स