या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 14 और मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 321 हो गई है।
दिल्ली पुलिस ने लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूक करने के लिए नया तरीका निकाला है। दिल्ली पुलिस ने द्वारका में लोगों को जागरूक किया। देखें वीडियो..
कोरोना को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंस की बैठक संपन्न हुई।
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के कलेक्टर एमडी सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 71 हो गई है।
चैन्नई में वीआईपी काफिले को निकालने के लिए द्वीप ग्राउंड चौराहे के पास ट्रैफिक पुलिस ने एंबुलेंस और यात्रियों को रोक दिया। देखें वीडियो...
अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) ने आज पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में एक कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 8068 मामले सामने आए हैं और 342 लोगों की मौत हुई है। यहां मृत्यु दर 4.24 फीसदी है।
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कोलकाता के राजा बाजार में लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। देखें वीडियो...
म्यूचुअल फंड के लिए आरबीआई ने बड़ी आर्थिक राहत की घोषणा की है। आरबीआई ने 50 हजार करोड़ रुपये की मदद देने का फैसला किया है। आरबीआई ने कहा कि म्यूचुअल फंड पर लिक्वडीटी के दबाव को कम करने के दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में बातचीत कर रहे हैं।
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज सुबह नौ बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 36 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2221 हो गई है।
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य के बालासोर जिले में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 108 हो गई है । जिसमें 72 सक्रिय मामले हैं, 35 ठीक हो चुकेहैं और एक की मौत हो गई है।
कोरोना लॉकडाउन के बीच दिल्ली-नोएडा बॉर्डर (DND) पर लोगों की 'पास' की जांच करते पुलिसकर्मी।
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच ओखला सब्जी मंडी, दिल्ली में लोग जरूरी सामान खरीदते हुए। खरीदरी करते समय लोगों ने सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया।
गुजरात: सूरत के लिंबायत में खरीदारी के लिए कई लोगों की भीड़ जमा हुई थी। पुलिस आयुक्त आरबी ब्रह्मभट्ट के मुताबिक लिंबायत में मदीना मस्जिद जहां काफी घनी आबादी है और वहीं लोगों की भीड़ थी। इसमें तीन मामले दर्ज हुए हैं और कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं।
जम्मू-कश्मीर: उपायुक्त ओपी भगत के मुताबिक केंद्र शाषित प्रदेश के निवासी जो हिमाचल प्रदेश से पहुंचे थे, उन्हें बसों से उनके जिलों में भेज दिया गया है। उससे पहले उनकी जांच की गई और स्व-घोषणा पत्र भी भरवाया गया।
महाराष्ट्र के सांगली से साइकिल चलाकर ओडिशा के अपने गांव पहुंचे 20 वर्षीय मजदूर महेश जेना को क्वारंटीन पूरा करने के बाद छोड़ दिया गया है। महेश के मुताबिक वे 1700 किलोमीटर की यात्रा के लिए 1 अप्रैल को निकले थे और 7 अप्रैल और जजपुर के अपने गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोजाना 14 से 16 घंटे साइकिल चलाई और रास्ते में मंदिरों में सोये। उन्होंने कहा कि वे बसों और ट्रेन से कई बार गए थे इसलिए उन्हें रास्ते की जानकारी थी।
एमपी: भोपाल के जिलाधिकारी तरुण कुमार पिथोडे के अनुसार जिले के 133 डॉक्टर टेलीफोन के जरिए सुविधाएं देने को राजी को गए हैं। लोग इनसे संपर्क कर सकते हैं और जरुरत के हिसाब से परामर्श ले सकते हैं।
लॉकडाउन में फंसी खो-खो कप्तान नसरीन को दिल्ली पुलिस ने राशन मुहैया कराया।
एनआईबी नॉएडा के मुताबिक बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल के कम से कम 29 स्वास्थ्यकर्मी ( डॉक्टर्स, नर्स, कर्मचारी) कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना से सुरक्षा और रोकथाम के लिए गोवा के एक गांव में घर-घर को सैनिटाइज करने का काम किया गया।
आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ निर्यात के क्रॉस लैंड बॉर्डर परिवहन के संचालन की पहले से ही अनुमति है। लेकिन जहाजरानी मंत्रालय अपने मानक (एसओपी) जारी कर सकता है: गृह मंत्रालय
यहां पढ़ें 26 अप्रैल (रविवार) के सभी अपडेट्स