देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1229 नए मामले सामने आए हैं और 34 लोगों की मौत हो गई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21,700 हो गई है, जिसमें 16,689 सक्रिय हैं, 4325 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 686 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
बिहार में नौ और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामले 162 हो गए।
09:37 PM, 23-Apr-2020
कर्नाटकः 75 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत
कर्नाटकः एक 75 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की दक्षिण कन्नड़ के वेनलोक जिला अस्पताल में मौत हो गई। वह उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक और निमोनिया से पीड़ित थीं: स्वास्थ्य विभाग, कर्नाटक
राजस्थान में आज 76 पॉजिटिव मामले मिले
राजस्थान में आज 76 पॉजिटिव मामले मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1964 हो गई है।
गुजरात के बड़ौदा में सेना के तीन जवानों को कोरोना संक्रमण हुआ। शुरुआती जांच के मुताबिक, तीनों को संक्रमण एक एटीएम बूथ के जरिए हुआ क्योंकि तीनों ने उसी दिन एक ही एटीएम से पैसे निकाले थे। उनके संपर्क में आए 28 लोगों को क्वारंटीन किया गया।
09:08 PM, 23-Apr-2020
छह महीने के कोरोना पॉजिटिव बच्चे की मौत
चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती छह महीने के कोरोना पॉजिटिव बच्चे की आज मौत हो गई। मौत का कारण रिफ्रैक्टरी शॉक, पलमोनरी अर्टेरी हाइपरटेंशन और कोविड-19 बताया गया।
दिल्ली में 128 नए संक्रमित मिले
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 128 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। इस तरह राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2376 हो गई है। अब तक इस वायरस से 50 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।
आज गुजरात में 217 और कोरोना मामले सामने आए और 9 लोगों की मौत हुई हैं। राज्य में अब कुल 2624 में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 2254 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 112 लोगों की मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।
09:05 PM, 23-Apr-2020
महाराष्ट्र में 778 नए मामले
महाराष्ट्र में आज शाम 6 बजे तक 778 नए कोरोना मामले सामने आए और 14 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल कोरोना वायरस के मामले अब 6427 हो गए हैं, जिनमें से 840 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
09:04 PM, 23-Apr-2020
कोरोना मुक्त हुआ त्रिपुरा
त्रिपुरा में कोरोना वायरस का दूसरे मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस तरह त्रिपुरा अब कोरोना मुक्त हो गया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने इस बात की जानकारी दी है।
09:04 PM, 23-Apr-2020
हरियाणा में छह नए मामले
हरियाणा में छह नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, इस तरह राज्य में संक्रमितों की संख्या 270 हो गई है। जिनमें से 24 विदेशी नागरिक हैं। राज्य में अब तक इस वायरस से 170 मरीज ठीक हो चुके हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।
08:14 PM, 23-Apr-2020
ओडिशा के ये तीन जिले अगले 60 घंटे तक पूर्ण बंद रहेंगे
ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बालासोर, भद्रक और जाजपुर जिलों में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल तक यानी 60 घंटे के पूर्ण बंद की घोषणा की है: असित त्रिपाठी, मुख्य सचिव, ओडिशा
08:04 PM, 23-Apr-2020
तेलंगाना में आज कोरोना के 23 नए मामले
तेलंगाना में आज कोरोना के 23 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 970 हो गई है, जिनमें से 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 262 लोग ठीक हो चुके हैं।
अब तक, 37 रियल टाइम पीसीआर किट को आईसीएमआर सत्यापन केंद्रों द्वारा मान्य किया गया है। इसमें 17 कंपनियों की पीसीआर किट शामिल हैं।
पुड्डुचेरी: अरियांकुप्पम के एक विधायक ने डॉक्टर का अनोखे अंदाज में अभिवादन किया। विधायक ने डॉक्टर के काम की सराहना करने के लिए इस अंदाज में उनका अभिवादन किया, ये डॉक्टर कोरोना वायरस का टेस्ट कर रही टीम में हैं।
आईआईटी दिल्ली कुसुमा स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज (KSBS) के शोधकर्ताओं ने कोरोना के लिए एक खोज विकसित की है, जिसे अब आईसीएमआर द्वारा अनुमोदित किया गया है। इस खोज को आईसीएमआर में 100 फीसदी की विशिष्टता के साथ मान्य किया गया है: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
07:12 PM, 23-Apr-2020
मध्य प्रदेश में कोरोना के 1687 मामले, 83 की मौत
मध्य प्रदेश में कोरोना के 1687 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 83 लोगों की मौत हो गई और 203 मरीज ठीक हुए हैं। इंदौर में 945 मामले और 53 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं, भोपाल में 323 मामले और सात मौतें हुई हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
पुणेः 41 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत
पुणे के एक अस्पताल में आज 41 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत हो गई। इसी के साथ पुणे जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 61 हो गई।
राज्य के सचिव माइक पोम्पिओ ने आज भारतीय विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर से बात की। माइक पोम्पिओ और जयशंकर ने कोरोना को नियंत्रित और कम करने के लिए द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा की, इसमें दवा और चिकित्सा आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है: अमेरिकी राज्य विभाग
उत्तराखंड में आज एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। राज्य में कुल मामले अब 47 हो गए हैं।
07:10 PM, 23-Apr-2020
मुंबई के धारावी में आज 25 नए मामले
मुंबई के धारावी में आज 25 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 214 हो गई है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज पांच लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही यहां सक्रिय मामले बढ़कर 11 हो गए।
06:47 PM, 23-Apr-2020
यह बहुत अफसोसजनक है कि ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) ने तथ्यात्मक रूप से गलत बयान दिया है। ओआईसी को कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए: सरकारी सूत्र
वर्तमान में हम महामारी की चुनौती से जूझ रहे हैं। एक बार हम इससे छुटकारा पा जाएं तो हम इस प्रश्न पर दोबारा विचार कर सकते हैं।
06:27 PM, 23-Apr-2020
तमिलनाडु में आज 54 और मामले
तमिलनाडु में आज 54 और मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1683 है, जिसमें 908 सक्रिय मामले और 20 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
पंजाब में आज कोरोना के 26 नए केस
पंजाब में आज कोरोना के 26 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 283 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग
06:11 PM, 23-Apr-2020
राज ठाकरे ने सीएमओ को पत्र लिखकर राज्य में सभी शराब दुकानें खोलने की मांग की
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री ऑफिस (सीएमओ) को पत्र लिखकर राज्य में सभी शराब दुकानें खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि राज्य की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। शराब बिक्री से राजस्व प्राप्ति होती है।
झारखंड में आज चार नए पॉजिटिव मामले
झारखंड में आज चार नए पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 53 हो गई हैः नितिन मदन कुलकर्णी, स्वास्थ्य सचिव
वडोदरा में 45 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी
गुजरात: वडोदरा के कोरोना केयर सेंटर से ठीक होने के बाद आज कोरोना वायरस के 45 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
महाराष्ट्रः औरंगाबाद सिविल अस्पताल के स्टाफ ने एक कोरोना पॉजिटिव मां और उनके नवजात बच्चे के बीच एक विडियो कॉल कराया। दरअसल, मां और बच्चे को अलग-अलग वार्ड में रखा गया है। अच्छी बात यह है कि बच्चे का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है।
06:02 PM, 23-Apr-2020
जम्मू-कश्मीर में आज 20 नए केस सामने आए
जम्मू-कश्मीर में आज 20 नए केस सामने आए, जिनमें से एक जम्मू से और बाकी 19 कश्मीर से हैं। प्रदेश में कुल मामले अब बढ़कर 427 हो गए हैं, जिनमें से 57 जम्मू और 370 कश्मीर के हैं: रोहित कंसल, प्रधान सचिव (प्लानिंग)
संदिग्ध कोरोना मरीजों को ट्रेस करने के लिए 12 सदस्यीय टीम का गठन
औरंगाबाद नगरपालिका (एएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि निगम ने शहर में संदिग्ध कोरोना मरीजों को ट्रेस करने के काम में तेजी लाने के लिए 12 सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पुलिस के साथ-साथ नागरिक कर्मी भी शामिल हैं।
05:57 PM, 23-Apr-2020
पिछले 24 घंटे में 1229 नए मामले, 34 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1229 नए मामले सामने आए हैं और 34 लोगों की मौत हो गई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21,700 हो गई है, जिसमें 16,689 सक्रिय हैं, 4325 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 686 लोगों की मौत हो गई है।
05:51 PM, 23-Apr-2020
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 18 नए मामले
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 18 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 445 हो गए हैं, जिनमें 17 मौतें और 145 डिस्चार्ज शामिल हैं: स्वास्थ्य विभाग, कर्नाटक सरकार
05:32 PM, 23-Apr-2020
सीआरपीएफ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजित करेगी पासिंग-आउट समारोह
भारत का सबसे बड़ा अर्द्धसैन्य बल सीआरपीएफ कोरोना वायरस के मद्देनजर शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रशिक्षु अधिकारियों के नए बैच के लिए पासिंग-आउट समारोह का आयोजन करेगा।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन युवा अधिकारियों को संबोधित करेंगे और गृह मंत्री अमित शाह का संदेश पढ़कर सुनाएंगे। सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) ए पी माहेश्वरी दिल्ली के लोधी रोड में बल के मुख्यालय से उनसे बातचीत करेंगे। चार महिलाओं समेत 42 राजपत्रित अधिकारी पासिंग-आउट समारोह के लिए सुबह 10 बजे गुड़गांव के खादरपुर गांव में स्थित अपनी प्रशिक्षण अकादमी के 360 सीटों वाले सभागार में एकत्रित होंगे और देश की सेवा की शपथ लेंगे।
05:29 PM, 23-Apr-2020
लॉकडाउन के 30 दिनों के दौरान हम कोरोना के प्रसार और ट्रांसमिशन को रोकने में सक्षम रहे
लॉकडाउन के बाद टेस्टिंग में 24 गुना बढ़ोत्तरी हुई है जबकि नए पॉजिटिव केसों में सिर्फ 16 गुना बढ़ोत्तरी हुई हैः स्वास्थ्य मंत्रालय
लॉकडाउन के तीस दिनों के दौरान हम कोविड-19 के प्रसार और ट्रांसमिशन को रोकने में सक्षम रहेः स्वास्थ्य मंत्रालय
04:37 PM, 23-Apr-2020
पर्यावरण सचिव सीके मिश्रा ने कहा कि 23 मार्च तक हमने देशभर में महज 14,915 टेस्ट किए थे और अब 22 अप्रैल तक हमने पांच लाख से ज्यादा टेस्ट कर लिए हैं। हालांकि यह पर्याप्त नहीं है और हमें देश में रैपिड टेस्टिंग की जरूरत। हम कोरोना के प्रसार को रोकने में सक्षम हैं। हमने इस समय का उपयोग भविष्य में खुद को तैयार करने के लिए किया है। इसके बढ़ने की दर बढ़ और घट सकता है लेकिन घातक नहीं हो रहा है। हम लगभग उसी जगह पर हैं जहां हम एक महीने पहले थे, मतलब स्थिति अभी बहुत बिगड़ी नहीं है। एक महीने पहले जो लोग टेस्ट हो रहे थे उनका लगभग 4-4.5 प्रतिशत पॉजिटिव निकले थे और अभी भी लगभग यही स्थिति है।
04:22 PM, 23-Apr-2020
मस्जिदें बंद रहेंगी और मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने घरों में नमाज अदा करें। मैं लॉकडाउन का पालन करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए सभी से अपील करना चाहूंगा: सैयद मोहम्मद अहमद काजमी, मुस्लिम धर्मगुरु, देहरादून, उत्तराखंड
04:18 PM, 23-Apr-2020
पिछले 24 घंटे में 1409 पॉजिटिव केस सामने आए
12 जिलों में पिछले 28 दिनों में कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। अब तक ऐसे 78 जिले (23 राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश) हैं, जिन्होंने पिछले 14 दिनों के दौरान किसी भी ताजा मामले की सूचना नहीं दी है। पिछले 24 घंटे में 1409 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कुल मामले 21,393 हैं।
04:14 PM, 23-Apr-2020
गृह मंत्रालय ने क्या क्या कहाः
मंत्रालय ने कुछ अतिरिक्त कृषि और वानिकी वस्तुओं, छात्रों के लिए शैक्षिक पुस्तकों की दुकानों और बिजली के पंखों की दुकानों को लॉकडाउन प्रतिबंधों से भी छूट दी गई है।
वरिष्ठ नागरिकों के इन-हाउस केयर, शहरी क्षेत्रों में प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज यूटिलिटीज और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को लॉकडाउन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।
जो क्षेत्र हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन से बाहर हैं, उस क्षेत्र में सुव्यवस्थित तरीके से काम करवाने का काम किया जा रहा है।
शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन के दौरान ब्रेड फैक्ट्री जैसी फूड प्रोसेसिंग इकाइयों, दुग्ध प्रसंस्करण इकाइयों, आटा व दाल मिल आदि को परिचालन की अनुमति है।
कृषि जुड़े शोध केंद्र, बीजों व बागवानी उत्पादों के जांच केंद्र भी काम कर सकते हैं। मधुमक्खियों का छत्ता, शहद और इस तरह के अन्य उत्पादों को राज्य के भीतर या एक से दूसरे राज्यों में ले जाने की भी अनुमति है।
किसी भी कार्यालय, फैक्ट्री या संस्थान में काम के दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग से जुड़े प्रावधानों के पालन में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
03:56 PM, 23-Apr-2020
कोरोना वायरस महामारी के दौरान हम डॉक्टरों, नर्सों, स्वच्छता कर्मचारियों, पुलिस, बैंक और सरकार के कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित कर रहे हैं। उन पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसीलिए हम इस तरह के कृत्य के खिलाफ अध्यादेश लाए हैं: सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
03:33 PM, 23-Apr-2020
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का निर्देश, पुलिसकर्मियों के लिए अलग से बने विशेष टेस्टिंग सेंटर
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पुलिसकर्मियों के लिए कोविड से बचाव की व्यवस्था और अलग से एक विशेष टेस्टिंग सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया है।
03:23 PM, 23-Apr-2020
प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्रवासी मजदूरों को पहुंचाने के लिए मुंबई, पुणे से विशेष ट्रेनों का परिचालन करें।
02:56 PM, 23-Apr-2020
हरियाणा में संवाददाताओं के लिए 10 लाख का बीमा कराएगी सरकार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान रिपोर्टिंग करने वाले सभी पत्रकारों के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कराने का निर्णय लिया है।
02:52 PM, 23-Apr-2020
मौलाना साद पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कही यह बात
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तब्लीगी जमात प्रकरण से जुड़े विवाद पर कहा कि किसी एक संस्था या व्यक्ति के गुनाह को पूरे समुदाय के गुनाह के तौर पर नहीं देखा जा सकता। मुझे यकीन है कि रमजान के पवित्र महीने में संपूर्ण मुस्लिम समुदाय लॉकडाउन और सामाजिक दूरी से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करेगा।
02:47 PM, 23-Apr-2020
राजस्थान में 49 नए मामले सामने आए
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में आज दोपहर दो बजे तक कोरोना के 49 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 1937 हो गई है। कुल मामलों में से 27 रोगियों की मौत हो गई है, 407 ठीक हो गए और 134 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
02:38 PM, 23-Apr-2020
आंध्र प्रदेश में 80 नए मामले सामने आए
स्वास्थ्य विभाग आंध्र प्रदेश के अनुसार आज राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 80 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 893 हो गई है। जिनमें से अब तक 141 मरीज ठीक हुए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है।
02:38 PM, 23-Apr-2020
राजनाथ सिंह ने कोरोना जांच के लिए मोबाइल लैब का उद्घाटन किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक मोबाइल लैब का उद्घाटन किया। इस लैब का नाम 'मोबाइल वायरोलॉजी रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक्स' है। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। इस मोबाइल लैब में प्रतिदिन 1000 से अधिक नमूनों की स्क्रीनिंग की क्षमता है।
02:31 PM, 23-Apr-2020
एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्साकर्मियों के साथ हाथापाई
दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आज कोरोना रोगियों का एक समूह, जिन्हें केंद्रीकृत दुर्घटना और आघात सेवा (Centralised Accident and Trauma Services) एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया था, जब स्टाफ ने उन्हें थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा तो उनके साथ की हाथापाई की और उन्हें धमकाया।
02:05 PM, 23-Apr-2020
पालघर में 70 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया
महाराष्ट्र के पालघर जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 70 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर कैलाश शिंदे ने बुधवार शाम एक आदेश में कहा कि ये क्षेत्र, वसई-विरार नगरपालिका सीमा और दहानु और पालघर के कुछ तालुकाओं के अंतर्गत आते हैं।
02:03 PM, 23-Apr-2020
कोलकाता में ईस्टर्न रेलवे अस्पताल की डॉक्टर कोरोना संक्रमित
कोलकाता में ईस्टर्न रेलवे (ईआर) की एक डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं हैं। ईआर प्रवक्ता निखिल चक्रवर्ती ने आज बताया कि डॉक्टर 14 अप्रैल से छुट्टी पर थीं क्योंकि वह ठीक महसूस नहीं कर रही थीं। वह मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं।
01:50 PM, 23-Apr-2020
मजदूरों और छात्रों से मकान मालिक नहीं लेंगे एक महीने का किराया
दिल्ली सरकार ने मकान मालिकों को एक महीने के लिए मजदूरों और छात्रों से किराए की मांग नहीं करने के पहले दिए गए आदेश का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया। जिला मजिस्ट्रेट उन इलाकों में जागरूकता अभियान चलाएंगे जहां मजदूरों और छात्रों की संख्या ज्यादा है।
01:45 PM, 23-Apr-2020
तीनों सेनाओं को रक्षा सौदा फिलहाल रोकने का आदेश
कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का असर अब रक्षा सौदों पर भी दिख रहा है। रक्षा मंत्रालय की ओर से तीन सेनाओं से अपने आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे रक्षा सौदों को फिलहाल रोकने के लिए कहा गया है।
01:18 PM, 23-Apr-2020
केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता और पेंशनरों की महंगाई राहत पर रोक
वित्त मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों को दी जाने वाली महंगाई राहत में एक जनवरी 2020 से मिलने वाली अतिरिक्त किश्त नहीं दी जाएगी। साथ ही एक जुलाई 2020 से एक जनवरी 2021 तक डीए और डीआर में होने वाली बढ़ोतरी की अतिरिक्त किस्तों का भी भुगतान नहीं किया जाएगा। हालांकि, मौजूदा दरों पर महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान जारी रहेगा। सभी केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता और पेंशनरों की महंगाई राहत पर जुलाई 2021 तक रोक लगा दी गई है।
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाली महंगाई भत्ते में साल में दो बार बढ़ोतरी की जाती है, लेकिन कोरोना वायरस संकट की वजह से सरकार ने इस साल इसे रोकने का फैसला किया है।
01:14 PM, 23-Apr-2020
मौलाना साद के फार्म हाउस पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची
निजामुद्दीन मरकज के प्रमुख मौलाना साद के उत्तर प्रदेश के शामली स्थित फार्म हाउस पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम छापा मारने पहुंची है।
01:12 PM, 23-Apr-2020
इंग्लैंड के करीब 250 नागरिक अपने देश रवाना
लॉकडाउन की वजह देश में फंसे इंग्लैंड के करीब 250 नागरिक आज अमृतसर एयरपोर्ट से स्वदेश रवाना हुए।
01:05 PM, 23-Apr-2020
पुदुचेरी विधानसभा में कोरोना जांच की गई
पुदुचेरी विधानसभा में आज मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, विधानसभा अध्यक्ष वीपी शिवकोलुंडू, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों का कोरोना परीक्षण किया गया।
01:00 PM, 23-Apr-2020
केंद्रीय टीम ने किया कोलकाता के पास स्थित पृथक केंद्र का दौरा
केंद्र की एक टीम ने कोलकाता के पास राजरहाट क्षेत्र स्थित एक पृथक केंद्र का दौरा किया, ताकि कोविड-19 की स्थिति का जायजा लिया जा सके। कोविड-19 से लड़ने में राज्य की तैयारियों को देखने के लिए केंद्र की दो टीम पश्चिम बंगाल के दौरे पर है। कोलकाता में मौजूद अंतर मंत्रालयी टीम ने बुधवार को राज्य सरकार से इस बारे में विस्तृत ब्योरा मांगा कि राज्य में परीक्षण जांच का स्तर पर्याप्त है और क्या ऑक्सीजन, आईसीयू बिस्तर तथा वेंटीलेटर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में केंद्रीय टीम भेजने की निंदा की थी और आरोप लगाया था कि राज्य को खराब जांच किट भेजी गईं। कोरोना वायरस की स्थिति के आकलन के लिए राज्य में दो केंद्रीय टीम भेजने पर केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच वाकयुद्ध भी चला।
12:40 PM, 23-Apr-2020
लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने दी वित्तीय सहायता
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब गरीब कल्याण पैकेज के तहत 33 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को 31,235 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है। साथ ही 20.05 करोड़ महिला जन धन खाता धारकों को 10025 करोड़ रुपये दिए गए हैं। मंत्रालय के अनुसार लगभग 2.82 करोड़ बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांग व्यक्तियों को 1405 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पीएम-किसान की पहली किस्त- 16,146 करोड़ रुपए आठ करोड़ किसानों के खाते में अंतरित कर दिए गए हैं। ईपीएफ योगदान के रूप में 68,775 प्रतिष्ठानों में 162 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए है जिससे 10.6 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
12:35 PM, 23-Apr-2020
बिहार में चार नए मामले, संक्रमितों की संख्या 147 हुई
बिहार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि मुंगेर जिले में कोरोना पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 147 हो गई है।
12:29 PM, 23-Apr-2020
मणिपुर ने भारत-म्यामांर सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज किया
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर भारत-म्यामांर सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज कर दिया है और सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी देश में कोविड-19 के 100 से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें से अधिकतर भारत से सटे सीमावर्ती इलाकों में हैं।
12:14 PM, 23-Apr-2020
कर्नाटक में 16 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 443 हुई
कर्नाटक सरकार के मुताबिक, 22 अप्रैल शाम पांच बजे से आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 16 नए मामले सामने आए हैं। इसमें बंगलूरू के शहरी इलाकों में नौ मामले शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 443 हो गई है। जिनमें 17 लोगों की मौत हो गई है और 141 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
11:48 AM, 23-Apr-2020
'कोरोना से लड़ाई में सफलता के लिए केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग जरूरी'
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि लॉकडाउन की सफलता का अंदाजा अंत में कोरोना से निपटने की हमारी क्षमता से लगाया जाएगा। केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।
11:36 AM, 23-Apr-2020
पहले चरण के लॉकडाउन में 12 करोड़ नौकरियां गईं- सोनिया गांधी
दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के पहले चरण में 12 करोड़ नौकरियां चली गईं। बेरोजगारी और बढ़ने की संभावना है क्योंकि आर्थिक गतिविधि पर विराम लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण होने वाले संकट से निपटने के लिए प्रत्येक परिवार को कम से कम 7,500 रुपये प्रदान करना अनिवार्य है। सोनिया ने कहा कि भाजपा उस समय नफरत और सांप्रदायिक पूर्वाग्रह के वायरस फैला रही है, जब सभी को एक साथ कोरोना वायरस से लड़ना चाहिए।
11:18 AM, 23-Apr-2020
दिल्ली की जामा मस्जिद के शामी इमाम की अपील
दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम ने रमजान को लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर हम सरकार के निर्देशों का पालन करते हैं, तो हम जल्द ही कोरोना को जड़ से मिटा सकेंगे। शाही इमाम ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। सभी लोग घरों में ही नमाज अदा करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। इसका अनुसरण करके, हम सभी की रक्षा करने में सक्षम होंगे।
11:07 AM, 23-Apr-2020
कोरोना संकट पर चर्चा के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुरू हो गई है। बैठक में कोरोना संकट पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में हो रही इस बैठक में सीडब्ल्यूसी के सदस्य, स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं।
10:59 AM, 23-Apr-2020
गुजरात में फंसे मछुआरों को लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम ने की बात
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की और कहा कि उनके राज्य में फंसे मछुआरों को समुद्री रास्ते से ही वापस भेज दिया जाए।
10:55 AM, 23-Apr-2020
डीएनडी टोल प्लाजा पर पुलिस के साथ आरएएफ तैनात
गौतमबुद्धनगर और दिल्ली के बीच वाहनों की आवाजाही की जांच के लिए दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे (डीएनडी) टोल प्लाजा पर पुलिस और त्वरित कार्रवाई बल (RAF) को तैनात किया गया है। गौतमबुद्धनगर प्रशासन द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए, कुछ छूट के साथ, दिल्ली के साथ अपनी सीमा को सील कर दिया गया है।
10:34 AM, 23-Apr-2020
झारखंड से अच्छी खबर- चार मरीजों ने कोरोना को दी मात
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमित चार और मरीज ठीक हो गए हैं। इसके साथ ही अब तक ठीक हो चुके मरीजों की संख्या आठ हो गई है।
10:19 AM, 23-Apr-2020
लॉकडाउन के बीच पंजाब में सब्जी किसानों को भारी नुकसान
पंजाब के लुधियाना में सब्जी उगाने वाले किसानों का कहना है कि कोरोना लॉकडाउन के बीच कीटनाशकों और उर्वरकों की उपलब्धता की कमी के कारण फसल की पैदावार खराब हुई है। एक किसान ने बताया कि मैंने न्यूनतम 50,000 रुपये का नुकसान उठाया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
10:13 AM, 23-Apr-2020
प्रयागराज में संगम घाट पर पसरा सन्नाटा
देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम घाट का नजारा।
10:07 AM, 23-Apr-2020
आईसीएमआर के मुताबिक अब तक 21,797 लोग कोरोना पॉजिटिव
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक आज सुबह नौ बजे तक 4,85,172 व्यक्तियों के कुल 5,00,542 नमूनों का परीक्षण किया गया है। जिसमें 21,797 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
09:32 AM, 23-Apr-2020
पश्चिम बंगाल में अस्पताल के बाहर जमा कराने होंगे मोबाइल फोन
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने कहा कि सभी डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और मरीजों को अपना मोबाइल फोन बाहर जमा कराना होगा और अस्पताल से बाहर निकलते समय उन्हें मोबाइल फोन दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस मोबाइल फोन के माध्यम से फैलता है और डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों के अनुसार, संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
09:17 AM, 23-Apr-2020
राजस्थान में 47 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1935 हुई
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज सुबह नौ बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 47 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में जोधपुर में 20, जयपुर में 12, नागौर में 10, हनुमानगढ़ और कोटा में दो-दो और अजमेर में एक मामले शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 1935 हो गई है। जिनमें 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 344 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
09:07 AM, 23-Apr-2020
राष्ट्रपति ने महामारी रोग (संशोधन) अध्यादेश, 2020 को दी मंजूरी
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने महामारी रोग (संशोधन) अध्यादेश, 2020 को लागू करने की मंजूरी दे दी है। इस अध्यादेश में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ हमलों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।
09:04 AM, 23-Apr-2020
देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 21393 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21,393 हो गई है, जिसमें 16,454 सक्रिय हैं, 4258 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 681 लोगों की मौत हो गई है।
08:41 AM, 23-Apr-2020
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सघन जांच
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लोगों की जांच की जा रही है। दिल्ली-गौतमबुद्ध नगर / नोएडा की सीमा को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को वैध पास के साथ आने-जाने दिया जा रहा है। गौतम बुद्ध नगर प्रशासन द्वारा कोरोना के खिलाफ निवारक उपाय के रूप में यह कदम उठाया गया है।
08:38 AM, 23-Apr-2020
दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 89 हुई
दिल्ली के लाडो सराय के गली नं. F-274 और F-313 के आसपास का इलाका सील कर दिया गया है। इस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।
08:22 AM, 23-Apr-2020
आईसीएमआर ने त्वरित परीक्षण किट को लेकर जारी किया प्रोटाकॉल
राजस्थान समेत कई राज्यों ने त्वरित परीक्षण किट पर सवाल उठाए थे। इसके बाद भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इस किट के इस्तेमाल पर दो दिनों की रोक लगा दी थी। अब आईसीएमआर ने इसे लेकर प्रोटाकॉल जारी किया है।
07:46 AM, 23-Apr-2020
केरल में जनप्रतिनिधियों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती
सूचना और जनसंपर्क विभाग, केरल के अनुसार मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि राज्य में सभी चुने हुए प्रतिनिधि- मंत्री, विधायक, सरकार के तहत विभिन्न बोर्डों के सदस्य और स्थानीय स्व-सरकारी निकायों के सदस्यों के मासिक वेतन और मानदेय में एक साल तक 30 फीसदी की कटौती की जाएगी।
06:57 AM, 23-Apr-2020
दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के बाहर भारी ट्रैफिक जमा हुई है, साथ ही सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। 21 अप्रैल से ही बाजार को 24 घंटे खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं।
06:57 AM, 23-Apr-2020
दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग जगहों पर 'दिल्ली पुलिस, दिल की पुलिस' लिखा हुआ पोस्टर लगाया है।
06:11 AM, 23-Apr-2020
मैं चार अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और 21 तारीख तक भर्ती किया गया था। अस्पताल में सुविधाएं अच्छी थीं। मैं उन लोगों से अपील करता हूं जिनमें इसके लक्षण हैं, वे कृपया समाज और देश की भलाई के लिए आगे आएं। वे उपचार के बाद घर वापस जा सकते हैं: कोरोना से ठीक हुए लियाकत अली
05:33 AM, 23-Apr-2020
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने सैटेलाइट डेटा से बताया है कि कोविड-19 लॉकडाउन शुरू होने के बाद से उत्तरी भारत में हवाई कणों का स्तर काफी गिर गया है।
03:41 AM, 23-Apr-2020
92 साल की एक महिला, जिसे हाल ही में स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था और वे बाईं ओर नीचे से लकवाग्रस्त हो गई थी, वे कोरोना से पॉजिटिव मिलने के 14 दिन बाद स्वस्थ हो गई है। एसयूएचआरसी, पुणे के सीईओ, डॉ विजय नटराजन ने कहा, 'आयु एक कारक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जिस किसी को भी वायरस का संक्रमण है, वह मरने वाला है।
03:38 AM, 23-Apr-2020
एमपी के श्योपुर में इंदौर से लौटे एक व्यक्ति की जांच करने गई टीम पर व्यक्ति के परिवार वालों ने कथित रूप से हमला किया। घायल एएसआई श्रीराम अवस्थी के अनुसार, 'हमनें उन्हें समझाने की कोशिश की कि ये उनकी सुरक्षा के लिए है, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने पथराव किया।
इस पुरे मामले में श्योपुर के एसपी संपत उपाध्याय ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसपर रासुका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियम के तहत जिले में बाहर से आने वाले हर सख्स की जांच होगी और जो इसमें सहयोग नहीं करेगा उसपर कठिन कार्रवाई होगी।
03:38 AM, 23-Apr-2020
बिहार के पवित्र बौद्ध तीर्थ स्थल गया में लॉकडाउन की वजह से फंसे म्यांमार के नागरिकों की गया एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच की गई। एयरपोर्ट के निदेशक दिलीप कुमार के मुताबिक उनके पास 281 लोगों की लिस्ट है जिन्हें दो विशेष विमानों से म्यांमार भेजा जाएगा, इनमें सिर्फ उन्हें ही अनुमति मिलेगी जिनमें कोई लक्षण नहीं हैं।
01:09 AM, 23-Apr-2020
प्रधानमंत्री रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में मौजूद शक्ति हाट में फेस मास्क बनाए। शक्ति हाट में बने इन मास्क को दिल्ली के अलग-अलग आश्रय गृह में दिया जायेगा।
01:04 AM, 23-Apr-2020
भारतीय वायुसेना द्वारा हिंडन, जैसलमेर और जोधपुर से 485 लोगों को एयरलिफ्ट कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भेजा गया। सभी को अलग-अलग जगहों पर क्वारंटीन में रखा गया था, और फिर क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद इनकी जांच कोरोना की जांच की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई: भारतीय वायुसेना
01:03 AM, 23-Apr-2020
दिल्ली सरकार ने सुल्तानपुरी के क्वारंटीन सेंटर कथित तौर पर एक व्यक्ति की मौत के बाद हुए हंगामे के बाद मजिस्टेरियल जांच के आदेश दिए हैं।
01:00 AM, 23-Apr-2020
तेलंगाना में हैदराबाद स्थित मियापुर बस स्टॉप पर सैनेटाइजर ले जा रही एक गाड़ी में आग लग गई. इसकी वजह से 5000 लीटर का सैनेटाइजर बर्बाद हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम किया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
12:51 AM, 23-Apr-2020
भारत में कोरोना: कुल मामले 21700, अब तक 686 लोगों की मौत, 4325 हुए ठीक
इंदौर के अस्पतालों में भर्ती कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच के बाद 24 घंटे में कुल 26 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। करीब 316 नमूनों की जांच रिपोर्ट में सिर्फ 26 पॉजिटिव मिले हैं, बाकी के 290 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक एक अच्छी खबर यह भी है कि पुलिस विभाग के जो 32 नमूने लिए गए थे, वे सभी नेगेटिव आए हैं।